Friday, December 8, 2023
Homeहिन्दीजानकारीसांप का सपना देखने का क्या मतलब होता है ? जानिए सपने...

सांप का सपना देखने का क्या मतलब होता है ? जानिए सपने के प्रकार से की किस सपने का क्या संकेत होता है।

हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार कहा जाता है कि सांप हमारे पूर्वज होते हैं। इसीलिए हमारे धर्म ग्रंथों में कहा गया है कि सांप को पूर्वज का स्थान दिया जाना चाहिए। क्योंकि मरे हुए व्यक्ति जिनकी गति नहीं होती वे सांप की योनि भोगते हैं या फिर ऐसे भी कहा जा सकता है कि वे अपनी मौजूदगी का एहसास सांप के जरिए ही करवाते है। क्योंकि उनकी आत्मा सांप में बसने लगती है। हिंदू धर्म के अनुसार अगर आपके घर में किसी का स्वर्गवास हुआ है यानी आपके घर में पितृ दोष है, तो सपने में बार बार सांप दिखाई देने लगता है। पितृ दोष घर में तब लगते हैं जब तक मरने वाले का क्रियाकर्म ठीक से पूरा नहीं होता, यानी कि उनकी आत्मा को गति नहीं मिलती।

ऐसे समय में आपको हर बार अलग-अलग तरह के सांप दिखाई देते हैं और फिर छुप जाते हैं या फिर आपको सपने में सांप कहीं जाते हुए दिखाई देगा। इसी तरह हिंदू धर्म में सांप को अपने वंशज का रखवाला भी कहा जाता है यानी कि सांप आपकी रक्षा भी करते हैं। और इसीलिए वे सपने में आकर शुभ और अशुभ संकेत देते हैं ताकि आप समस्याओं से बच पाए। इसके लिए आपको अपने घर में अपने पूर्वजो के नाम का रोजाना एक दीपक शाम को जरूर जलाना चाहिए।

वैसे तो सांप के सपने से विभिन्न प्रकार की चीजें और संकेत जुड़े हुए रहते हैं। जैसे कि किसी प्रकार संकट के आने का संकेत, विपत्ति पर जीत हासिल करने का संकेत, धन प्राप्ति, कामवासना, धन का हानि, शत्रु पर विजय, विश्वासघात होना इत्यादि।  इस पोस्ट में हम आपको इसी विषय में बताने वाले हैं तो आइए जानते हैं कि सपने में सांप को देखने के क्या क्या मतलब होते हैं।

* अगर आप सांप को बिल में जाते हुए देखते हैं तो यह अचानक धन प्राप्ति होने का सूचक होता है। ऐसा होने पर व्यक्ति को अचानक धन प्राप्ति हो सकती है।

* अगर कोई व्यक्ति सपने में देखे कि सांप बिल से बाहर निकल रहा है तो यह धन की हानि होने का संकेत देती है।

* अगर आप सांप को फन उठाए हुए देखते हैं तो यह एक शुभ सपना होता है, ऐसा सपना देखने पर धन संपत्ति की प्राप्ति होने के योग बनते हैं।

* सपने में सांप को किसी जगह परे हुए देखना अच्छा ही होता है। अगर आप सपने में काले सांप को खामोश किसी जगह पड़े हुए देखते हैं, तो यह कामसुख प्राप्ति का सूचक होता है।

* अगर आप सपने में खुदाई करते समय सांप निकलते हुए देखते हैं तो यह धन प्राप्ति होने का सूचक होता है।

* अगर आपको सपने में कोई काला का सांप काटता है, तो यह शुभ होता है ऐसे मैं आपको सतर्क रहना चाहिए। यह किसी आने वाली विपत्ति, बीमारी और संकट का संकेत देता है। इसके अलावा ऐसा सपना देखने पर कभी-कभी मान सामान बढ़ने की संभावना भी रहती है यानी कि अगर आपको सपने में काला सांप काटता है तो एक तरफ आपको सतर्क रहना चाहिए क्योंकि इसके बुरा परिणाम भी होता है, तो दूसरी तरफ इसके अच्छे परिणाम हो सकते हैं।

* अगर आप सपने में सांप के बच्चे को देखते हैं तो यह ठीक सपना नहीं है यह बताता है कि आपको उन चीजों की प्राप्ति प्रति सतर्क होना चाहिए जिसे लेकर आप हमेशा बेहद फ्री रहते हैं। यानी कि किसी भी बात को लेकर आपको ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि वह सोचने वाली बात नहीं है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको आने वाले समय में वही बात बेहद परेशान कर सकती है जिससे आपको बेहद नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है।

* सफेद सांप के काटने का सपना अच्छा होता है अगर आपको सपने में सफेद सांप काटे तो ऐसे व्यक्ति को ढेर सारे धन प्राप्ति हो सकते हैं। इसके अलावा सपने में केवल सफेद सांप को देखना मात्र ही बहुत शुभ होता है।

* अगर सपने में दिखे कि सांप को आप मार देते है, तो यह अच्छा सपना होता है। यह शत्रु पर विजय पाने, और संकट पर विजय प्राप्त करने का संकेत होता है।

* अगर सपने में आप देखे कि आपके ऊपर सांप गिर गया तो यह अच्छा शगुण नहीं होता। ऐसे में आपके ऊपर सांप का गिरना किसी बीमारी होने का संकेत देता है। और ऐसा होने से व्यक्ति को कोई ना कोई बीमारी घेर लेती है।

सांप का सपना देखने का क्या मतलब होता है ? जानिए सपने के प्रकार से की किस सपने का क्या संकेत होता है।

* अगर सपने में किसी को सफेद सांप काटते हुए दिखे तो ऐसे में ढेर सारे धन प्राप्ति होने के संकेत होते हैं। अगर आप केवल सफेद सांप को ही देखते हैं तो भी यह बेहद शुभ होता है।

* अगर सपने में दीखे कि सांप ने आपको या किसी और को काट लिया है और वह मर गया तो यह दीर्घायु होने का सूचक होता है।

* अगर सपने में दीखे कि सांप ने काटा और उसका इलाज कराया जा रहा है तो इसका मतलब यही होता है की आपको परेशानी के बाद अब जीत हासिल होगी।

* अगर आप सपने में ढेर सारे सांप देखते हैं तो यह अशुभ होता है। लेकिन अगर आप उन सभी सांपों को भगा देते हैं या मार देते हैं तो यह शुभ होता है और संकट कट जाती है।

* अगर आप सपने में देखते हैं कि सांप ने आपका रास्ता काट दिया है तो यह शत्रु की पराजय का सूचक होता है। इसके अलावा अगर आप कहीं जा रहे हैं या किसी नए काम की शुरुआत कर रहे हैं और सांप के रास्ता काटने का सपना देखते हैं तो आपको वह काम कुछ दिनों के लिए टाल देना चाहिए।  

* अगर आप सपने में देखते हैं कि सांप आपका पीछा कर रहा है तो यह सपना ये बताता है कि आप असली जीवन में किसी चीज यानी किसी परिस्थिति से डरे हुए हैं और आप उससे भाग रहे हैं यानी कि आप किसी परिस्थिति का सामना करने से डर रहे हैं।

* अगर किसी व्यक्ति को सपने में सांप का पूछ दीखता है तो यह आपकी इच्छाओं को पूर्ण होने का संकेत देता है इसका मतलब यह है की आपकी जो इच्छा है वह जल्द पूरी होने वाली है।

* अगर आप सपने में सांप का जोड़ा देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत होता है। जो किसी संकट के आने की संभावना को बताती है। इसके अलावा यह सब पूर्वजों के रूप भी होते है अगर आप अपने पूर्वजों की पूजा नहीं करते तो ऐसे सपने आने पर आपको अपने पूर्वजो की पूजा जरूर करनी चाहिए।

* अगर कोई सपने में देखे के सांप ने उसे निगल लिया है तो यह एक अच्छा संकेत होता है। ऐसे सपने आने पर व्यक्ति एक अच्छे ऊंचाई पर पहुंच जाता है।  

* वैसे ही अगर कोई व्यक्ति देखे की सांप उसके सिर पर बैठा हुआ है। तो यह सपना बताता है कि ऐसे व्यक्ति को प्रतिष्ठा और सम्मान की प्राप्ति होगी, वह बड़े लोगों के संपर्क में आएगा और उसे लाभ मिलेगा।

* अगर कोई व्यक्ति सपने में सिंह वाले सांप को देखता है तो यह भी शुभ नहीं होता है सिर वाले सांप को देखने पर यह संकेत मिलता है। कि व्यक्ति को अपने व्यापार में बेहद लाभ मिलने वाला है और उसके व्यापार में आए दिन लाभ ही लाभ हो सकते हैं।

* अगर आपको घर में या या घर के किसी कोने में बैठा हुआ देखते हैं, तो यह भी शुभ होता है। यह घर की उस कोने के पवित्रता को दर्शाता है जब आप ऐसा सपना देखे तो उस कोने में अपने इष्ट देवता की स्थापना करें।

* अगर आप सपने में देखे कि सांप आपके गले में लिपटा हुआ है या लटका है तो यह सपना अशुभ होता है। यह किसी बीमारी या संकट के आने की संभावना को दर्शाता है।

* अगर आप सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखें तो यह सपना भी अशुभ ही होता है। ऐसा होने पर आने वाले समय में आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं और किसी कारणवश पुलिस स्टेशन जाना पड़ सकता है।

* सपने में अगर आप खुद सांप पकड़ते हुए देखते हैं, तो यह सब शुभ होता है। यह सब ना धन प्राप्ति, दोस्ताना, शत्रु पर विजय प्राप्ति, विपत्ति का नाश होने का सूचक होता है। ऐसे सपने को देखने के बाद व्यक्ति के जिंदगी में सब कुछ ठीक होता है और बड़ी उपलब्धि हासिल करने की संभावना होती है।

* अगर सपने में दिखे कि सांप ने आप पर हमला कर दिया है तो यह अशुभ संकेत होता है। क्योंकि ऐसे व्यक्ति के जीवन में कोई बड़ा संकट आने वाला होता है। लेकिन अगर व्यक्ति सपने में देखे कि सांप के हमले के बाद उसने सांप को भगा दिया या फिर सांप को मार देते हैं तो यह परेशानियों के आने के बाद उस परेशानी से छुटकारा मिलने का संकेत होता है।

* सांप को शिवलिंग के साथ देखने का सपना सबसे शुभ होता है। अगर कोई व्यक्ति भगवान शिव के शिवलिंग पर सांप को देखता है या किसी मंदिर में सांप को देखता है, तो यह बेहद शुभ माना जाता है। शिवलिंग पर लिपटे हुए सांप या शिवलिंग के आसपास सांप देखना शुभ फलों की प्राप्ति करवाता है।

* ऐसे सपने बताता है कि आपके साथ भगवान की  कृपया है। अगर आप पूजा-पाठ करते हैं तो कोई बात नहीं लेकिन अगर आप पूजा पाठ नहीं करते तो आपको जल्द ही भगवान शिव जी के मंदिर में जाकर उनकी पूजा करनी शुरू कर देनी चाहिए और हर सोमवार को शिवजी के शिवलिंग के ऊपर कच्चा दूध चढ़ा कर उनकी अर्चना करनी चाहिए फिर आपकी जिंदगी बदल जाएगी।

* अगर कोई व्यक्ति अपने सपने में सांप के दांत को देखता है तो यह विश्वासघात होने का सूचक होता है। ऐसा सपना देखने के बाद व्यक्ति को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि उसके बाद व्यक्ति के साथ उसके दोस्त या रिश्तेदार कोई भी विश्वासघात कर सकता है।    

* अगर कोई व्यक्ति मरे हुवे सांप देखता है तो यह अशुभ होता है। ऐसा सपना देखने पर शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए  और भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए ताकि सपने का अशुभ फल प्राप्त ना हो।

* सपने में अगर कोई बड़ा और लंबा सांप दिखे तो यह बहुत अशुभ सपना होता है। इसक देखने का मतलब है कि आने वाले भविष्य में आपको संकट का सामना करना पड़ सकता है और परेशानियां आ सकती है।

* अगर कोई व्यक्ति सपने में सांप की केचुली को देखता है तो उसके आने वाले जीवन में अचानक से कुछ बदलाव होने का संकेत होता है।

आज के इस पोस्ट में हमने आपको सांप के सपने से जुड़ी सभी जानकारी दी है। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इस पोस्ट को लाइक करें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Jhuma Ray
Jhuma Ray
नमस्कार! मेरा नाम Jhuma Ray है। Writting मेरी Hobby या शौक नही, बल्कि मेरा जुनून है । नए नए विषयों पर Research करना और बेहतर से बेहतर जानकारियां निकालकर, उन्हों शब्दों से सजाना मुझे पसंद है। कृपया, आप लोग मेरे Articles को पढ़े और कोई भी सवाल या सुझाव हो तो निसंकोच मुझसे संपर्क करें। मैं अपने Readers के साथ एक खास रिश्ता बनाना चाहती हूँ। आशा है, आप लोग इसमें मेरा पूरा साथ देंगे।
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
%d