हर किसी की चाहत होती है कि नया साल उनके जीवन में नई खुशियों के साथ एक नया सवेरा भी लेकर आए। साल 2020 अब बीच कुछ ही दिनों का मेहमान है।आज से कुछ दिन बाद यह साल हम सबको अलविदा कहते हुए साल 2020 से जुड़ी नई उम्मीद और अच्छे भविष्य का सपना आंखों में छोड़कर जाने वाला है। ऐसे में हर व्यक्ति चाहता है कि वो नया साल आने से पहले ही अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को अपनी तरफ से शुभकामना संदेश भेज दें। तो आइए देर किस बात की नए साल का स्वागत करें सोशल मीडिया पर वायरल इन हैपी न्यू ईयर मैसेजेस के साथ।
नए साल का पर जश्न क्यों मनाया जाता है
नए साल का मतलब केवल पार्टी करना और मौज मस्ती करना ही नहीं होता। बल्कि नए सपने नई उमंग और नए चैलेंज को जन्म देने वाला एक नया दौर होता है। जब हम हर चीज में नयापन देखते हैं, नए साल में हमें दोस्त, यार, रिश्ते, नाते में होने वाले मनमुटाव कड़वाहट सब को भूलकर नहीं शुरुआत करने का मौका मिलता है। नए साल का स्वागत पार्टी करके जश्न मना कर इसलिए किया जाता है ताकि हम आने वाले साल में खुशियों से भरी लाइफ जी सके। तो वहीं कुछ लोग पिछले 1 साल में जो कुछ हासिल कर पाते हैं उसके लिए सहयोग करने वालों और अपने चाहने वालों लोगों के लिए आभार व्यक्त करते हैं। और पूरे साल सहयोग करने के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। नए साल से ठीक 1 दिन पहले नववर्ष संख्या (New Year Eve) के नाम से जाना जाता है। इस रात पूरी दुनिया में खुशी और मस्ती का माहौल बना होता है। यानी कुल मिलाकर नए साल जाते हुए साल को आभार प्रकट करके विदा करने और नए साल के आगमन को रोचक बनाने का नाम है।
जैसे कि आप सब जानते हैं, कि साल 2020 में विश्वभर के लोगों के लिए बहुत ही दुखदाई और संकटदाई रहा है। हालांकि ज्यादातर गरीब लोगों को ही इससे झुलसना पड़ा है। लेकिन साल 2020 का जो संकट आया था, वह केवल देश गरीब श्रेणी को ही नहीं बल्कि गरीब से गरीब व्यक्ति से लेकर भारत के बड़े-बड़े हस्ती यहां तक कि देश के अर्थव्यवस्था को भी हिला कर रख दिया है । इसीलिए हम साल 2020 को अलविदा कहते हुए नए आशा के साथ नए साल का स्वागत करेंगे, ताकि हमारे आने वाले साल में हमें कोरोना वायरस से आजादी मिल पाए। जिस तरह हम साल 2020 में अपने घरों में रहकर लॉकडाउन के माहौल से गुजरे हैं, पैसों की तंगी में जिए हैं, अपनों से बिछड़ कर दूर रहे हैं, दूरी बनाकर पूरे साल को गुजार दिया है। लेकिन ऐसे में भी हमें एक नए आशा और उमंग के साथ साल 2021 का स्वागत करना चाहिए। यानि की बीते हुए साल 2020 को विदा करना चाहिए। और खुशी से नए साल 2021 का स्वागत करना चाहिए। तभी तो हमें नई उम्मीदें मिलेंगी, नए हौसले मिलेंगे, इसके अलावा साल 2021 में हमें नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। अपने जीवन को सही बनाने का नए रास्ते मिलेंगे, अपने आप को साबित करने का।
नए साल पर लीजिए कुछ संकल्प
हमें आने वाले साल में यह संकल्प लेना होगा, कि हम कोरोना महामारी को जीतने नहीं देंगे। पिछले साल की तरह हम इस साल कोरोना वायरस को अपने ऊपर हावी होने नहीं देंगे।
- हमें यह संकल्प लेना होगा कि, हम साल 2020 में हुए कोरोना वायरस के संकट से सीख लेंगे, ताकि आगे हमें भगवान ना करे किसी ऐसी बीमारी का सामना करना परे तो हम पहले ही सतर्क हो सके। लेकिन अब हमें सतर्क रहना चाहिए।

- साल 2020 के वितने के साथ हमें संकल्प लेना होगा, कि आने वाले साल में हमारे जितने भी पिछले रुके हुए काम थे। और अब हम दुगने जोश के साथ आगे बढ़ेंगे और अपने काम को आगे बढ़ाएंगे।
- जब तक कोरोना वायरस का व्यक्ति नहीं मिल जाता हम अपने काम तो करेंगे लेकिन कोरोना के खतरे को देखते हुए अपने काम को आगे बढ़ाएंगे
- पिछले साल 2020 में हमारे जितने भी नुकसान हुए चाहे काम का नुकसान हो, या पढ़ाई का,या समय का नुकसान ही ले लीजिए, हमें यह सब भूलकर आगे बढ़ने का संकल्प लेना होगा। ताकि हम आने वाले समय में अपने आपको पिछले साल के घटना को भुलाने में मदद कर सके।
- हमें अपने-परिजन यार, दोस्तों में होने वाले मनमुटाव को भूलकर नई शुरुआत करनी चाहिए। क्योंकि यह जिंदगी बहुत छोटी है, हमें साल बीतने के साथ ही आपसी मनमुटाव भी भूल जाने चाहिए हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि आने वाले साल में हम किसी से झगड़ा या मनमुटाव नहीं रखेंगे।
नया साल कब मनाया जाता है - ऐसा माना जाता है कि नया साल आज से लगभग 4 हज़ार वर्ष पहले बेबीलोन नामक स्थान पर मनाया गया था। दरअसल, 1 जनवरी को मनाया जाने वाला नया साल ग्रेगोरियन कैलेंडर पर आधारित है। और इसकी शुरुआत रोमन कैलेंडर से हुई है। इस पारंपरिक रोमन कैलेंडर का नया साल 1 मार्च से शुरू होता है, लेकिन रोमन के प्रसिद्ध सम्राट जूलियस सीजर ने 46साल ईसा पूर्व में इस कैलेंडर में परिवर्तन किया था। इसमें उन्होंने जुलाई का महीना जोड़ दिया फिर इसके बाद अपने भतीजे के नाम पर अगस्त का महीना जोड़ दिया। दुनियाभर में तब से लेकर आज तक 1 जनवरी को नया साल मनाया जाता है।
- भारत में विभिन्न जगहों पे अलग-अलग तिथियों पर विभिन्न तरह से नया साल मनाया जाता है। पंजाब में नया साल 13 अप्रैल के दिन बैशाखी के रूप में मनाते है। तो वहीं नानकशाही कैलेंडर के अनुसार सिख धर्म को मानने वाले लोग इसे मार्च महीनें में होली के दूसरे दिन मनाते हैं। और जैन धर्म के लोग दिवाली के अगले दिन नया साल मनाते हैं। यह भगवान महावीर स्वामी की मोक्ष प्राप्ति के अगले दिन से शुरू होता है।
- हिन्दू धर्म में नए साल की शुरुआत चैत्र महीनें की शुक्ल प्रतिपदा से माना जाता है। हिन्दू मान्यता के अनुसार कहा जाता है भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन सृष्टि की रचना की थी इसलिए इस दिन से नए साल की शुरुआत भी हो जाती है। और वहीं इस्लामी कैलेंडर के अनुसार मोहरम महीने की पहली तारीख को नया साल शुरू होता है।
आइए जानते हैं विदेशो में नए साल का स्वागत करने के अनोखे तरीके के बारे में
South America
दक्षिणी अमेरिका के देशों में नए साल के दिन लोबिया के साबुत बीज और शलगम की पत्तियां खाने की प्रथा है। वहां के लोग शलगम की पत्तियां को रुपए का प्रतीक और लोबिया के बीजो को पैसों के प्रतीक मानते हैं।
Spain
स्पेन में नए साल की रात को 12 बजे के बाद ताजे अंगूर खाने की परंपरा है। उनके अनुसार ऐसा करने से वे सालभर स्वस्थ रहते हैं।
Chine
चीन में 1 महीने पहले से ही नए साल की तैयारियाँ शुरू हो जाती हैं। लोग अपने घरों में साफ-सफाई करते हैं घर को सजाते हैं मरम्मत करवाते हैं। चीन में नए साल पर लाल रंग को बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए वहां के लोग इस दिन लाल रंग की ड्रेस पहनते हैं।
हमें उम्मीद है कि नया साल 2021 आपके जिंदगी में भी बहुत कुछ नयापन लेकर आए और आप सभी लोगो के लिए आने वाला नया साल खुशियों से भर जाए। हम आपसे यही कहेंगे कि आप भी साल 2020 के संकट को बुलाकर साल 2021 के नया दौर में कुछ नया सोचे और अपने परिवार, दोस्त, परिजन के लिए कुछ नया करके दिखाएं . हमें उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आया होगा। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे लाइक करें और नए साल के अवसर पर अपने सारे दोस्त, परिवार, परिजनों को जरूर से जरूर शेयर करें। हमारी तरफ से आपको नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं। Happy New Year 2021 .