Tuesday, September 26, 2023
Homeहिन्दीजानकारीWikipedia सबसे बड़ा और लोकप्रिय वेबसाइट, आइए जानते हैं विकिपीडिया के बारे...

Wikipedia सबसे बड़ा और लोकप्रिय वेबसाइट, आइए जानते हैं विकिपीडिया के बारे में सबकुछ।

इंटरनेट की ऑनलाइन दुनिया में आए दिन लोगों को नई नई जानकारी की जरूरत पड़ती है। चाहे स्कूल के बच्चे हों या बड़े बिजनेसमैन ज्यादातर लोगों को हर रोज नई-नई जानकारी हासिल करनी पड़ती है। ऐसे में हर एक विषय के बारे में सबसे ज्यादा जानकारी देने वाली वेबसाइट है विकिपीडिया(Wikipedia)। लेकिन अभी भी कुछ लोगों को यह क्या है, कैसे काम करता है, इसके और कौन कौन से सर्विसेस है ऐसे कई जानकारी की कमी है। हम उन्हीं लोगों के लिए यह पोस्ट लेकर आए हैं। इस पोस्ट में हम आपको विकिपीडिया के बारे में कई जानकारी देने वाले हैं तो चलिए जानते हैं।

Wikipedia क्या है 

विकीपीडिया एक फ्री ज्ञानकोष है जो कि इंटरनेट पर उपलब्ध होता है। यह पूरे दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले वेबसाइटो में से एक है। जिसे रोजाना करोड़ों लोग नई पुरानी जानकारी हासिल करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। ऐसे तो इंटरनेट पर करोड़ों वेबसाइट उपलब्ध है जिनका नाम याद रखना किसी के लिए भी संभव बात नहीं है। लेकिन विकीपीडिया एक ऐसा जाना माना नाम है जो जानकारी इंटरनेट की दुनिया में जानकारी लेने वाले लोगों के हर वक्त जुबान पर रहती है।  

इसकी लोकप्रियता और जरुरत का अंदाजा इसीसे लगाया जा सकता है कि इसका इस्तेमाल इंटरनेट की दुनिया में जानकारी प्राप्त करने वाले आम लोगों से लेकर स्टूडेंट्स, ब्लॉगर, पत्रकार, लेखक, शोधार्थी सब लोग करते हैं। फिर भी रोजाना हजारों लोगों द्वारा गूगल पर सर्च किया जाता है कि विकिपीडिया क्या है, विकिपीडिया का उपयोग कैसे किया जाता है, विकिपीडिया पर अकाउंट कैसे बनाते हैं ? आज हम आपको विकिपीडिया के बारे में ही बताने वाले हैं। आज के इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप पूरी तरह से समझ जाएंगे कि विकिपीडिया क्या है यह कैसे काम करता है और यह हमें कौन से मुफ्त सेवाएं उपलब्ध कराता है।

विकिपीडिया को साल 2001 में 15 जनवरी को JimmyWales और Larry Sanger के द्वारा आरंभ किया गया था। इसका नामकरण Larry Sanger ने किया था। जोकि Wiki और Encyclopedia का एक संयुक्त रूप है। विकीपीडिया दुनिया भर के 300 से भी अधिक भाषाओं में जानकारी उपलब्ध कराती है। विकीपीडिया में Wiki शब्द को पूरा लिया गया है और Encyclopedia के अंतिम भाग को लिया गया है। विकिपीडिया को एक ऑनलाइन एन्साईक्लोपीडिया “Nupedia” को सपोर्ट करने के लिए शुरू किया गया था। लेकिन बाद में यह दुनिया के सबसे ज्यादा लोकप्रिय और गैर-लाभकारी वेबसाइट बन गए और आज भी पूरी दुनिया भर में Top 10 वेबसाइट में शामिल है। विकीमीडिया फाउंडेशन द्वारा विकिपीडिया का संचालन और प्रबंधन किया जाता है। साल 2003 में विकिपीडिया को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के लिए बनाया गया था।

विकीमीडिया फाउंडेशन द्वारा दी जाने वाले कुछ सेवाएं

Wikipedia सबसे बड़ा और लोकप्रिय वेबसाइट, आइए जानते हैं विकिपीडिया के बारे में सबकुछ।

Wiktionary

यह एक ऑनलाइन शब्दकोश है। जिससे दुनिया के सभी भाषाओं को इंग्लिश में कन्वर्ट करने के लिए बनाया गया है। यह भी विकिपीडिया के तरह ही अपने आप यानि आम लोगों के द्वारा ही चलाया जाता है। यह सिर्फ साधारण अंग्रेजी शब्दकोश ही नहीं है यहां आप पूरे दुनिया के अलग-अलग भाषाओं के शब्दों के अर्थ और परिभाषा अंग्रेजी में जानने के अलावा उसके विशेषताओं को भी जान सकते हैं।

वर्तमान में यह दुनिया भर के 4 हज़ार भाषाओं के शब्दों को इंग्लिश में कन्वर्ट किया जाता है। साथ ही हर रोज “वर्ल्ड ऑफ द डे, फॉरेन वर्ल्ड ऑफ द डे” जैसे फीचर्स से यूजर्स के शब्द ज्ञान को भी बढ़ावा दिया जाता है। साथ ही किसी शब्द की उत्पत्ति, पर्यायवाची शब्द, अनुवाद, उच्चारण, विलोम शब्द भी जान सकते हैं।

Wikibooks

अगर आप किताबें पढ़ना पसंद करते हैं तो विकीबुक्स आपके लिए बहुत अच्छा प्रोजेक्ट है। क्युकी इसे किताबें पढ़ने का शौक रखने वालों के लिए ही बनाया गया है। इसका काम है लोगों को फ्री में किताबें उपलब्ध करवाना जिन्हें कोई भी प्रकाशित कर सकता है। विकीबुक्स पर 3 हज़ार से भी ज्यादा किताबें मौजूद है। आप चाहे तो विकीबुक्स पर कोई किताब जो आपके पास है उसे प्रकाशित भी कर सकते हैं। या फिर पहले से मौजूद किसी किताब को संपादित भी कर सकते हैं।

Wikisources 

यह एक ओपन लाइब्रेरी है जो विभिन्न तरह के भाषाओं में डाउनलोडेबल कंटेंट उपलब्ध करवाती है। इस पोर्टल पर प्रकाशित होने वाले कंटेंट को कीसी किताब का रूप देकर आप उसे प्राप्त भी कर सकते हैं।

Wikiquotes

कई ऐसा सुविचार होता है जो किसी की जिंदगी को भी बदल कर रख देते है। एक छोटा सा सुविचार ही भी इंसान की पूरी जिंदगी बदलने की शक्ति रखती है। और बड़े बड़े बिज़नेसमैन, लेखक, इतिहासकार, वैज्ञानिक, दार्शनिक जैसे फेमस लोगों द्वारा अपने अनुभव को बताने के लिए उनके ज्ञान के आधार पर कई सारे Quotes बनाई गई है। उनके इन्हीं Quotes के संग्रहणी को Wikiquotes कहा जाता है।

Wikiversity

विकीवर्सिटी एक लर्निंग प्रोजेक्ट है। जहां प्रे स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी स्तर तक की पढ़ाई फ्री में करने की व्यवस्था होती है।

Wikispecies

पृथ्वी पर जीवन के कई रूप होते हैं और हम इंसान इस प्रक्रिया के सबसे उन्नत और विकसित उत्पादों में से एक है। और हमारे अलावा जीवन विविध रूपों में मौजूद है। पेड़-पौधे, जीव जंतु कीड़े-मकोड़े, जंगली जानवर, पक्षीयां, रेंगने वाले जीव, स्तनधारी जीव इत्यादि के रूप में जीवन को देखा जा सकता है। अगर आपको धरती पर मौजूद जीवन के विभिन्न रूपों के बारे में जानने की जिज्ञासा रहती है तो Wikispecies प्रोजेक्ट आपकी हेल्प करने के लिए ही बनाया गया है। क्योंकि यहां पर दुनिया भर में मौजूद सभी तरह के जीवों के विभिन्न प्रजातियों के बारे में फ्री में जानकारी प्रकाशित की जाती है। इस प्रोजेक्ट के सफलता से उत्साह लेकर विकीमीडिया फाउंडेशन के जरिए विकिस्पेसीज का अलग से android.app भी पेश किया जा चुका है। जिसे प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है और #Wikispecies नाम से IRS चैनल भी मौजूद है।

Mediawiki

विकीमीडिया के सफलता से उत्साहित होकर और प्रेरणा लेकर कुछ लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि क्या मैं विकिपीडिया जैसे खुद की वेबसाइट बना सकता हूं। अगर हां तो खुद की विकिपीडिया कैसे बनाई जाती है, कितना खर्च होता है, कैसे टेक्नोलॉजी की आवश्यकता होती है ऐसे कई सवाल पैदा होते हैं। अगर आपके मन में भी इसी तरह का कोई सवाल है और आप भी खुद का विकिपीडिया बनाना चाहते हैं तो विकिपीडिया ने मीडिया विकी के नाम से खुद इसका सलूशन डिवेलप किया है। Mediawiki एक सॉफ्टवेयर के रूप में उपलब्ध है। जो सभी लोगों संस्थाओं के लिए मुफ्त में उपलब्ध है। कोई भी मीडियाविकी नाम के इस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करके अपना खुद का प्रोजेक्ट शुरू कर सकता है और इस प्रोजेक्ट की कोई फ़ीस भी नहीं है।

Wikinews

दुनिया में चल रहे समाचार को जानने के लिए यह एक विश्वास करने योग्य और मुफ्ट स्रोत है। Wikinews पर आप खुद भी समाचार लिखकर प्रकाशित कर सकते हैं

Meta-Wiki

विकीमीडिया फाउंडेशन के जरिए आने वाले समय में किन-किन प्रोजेक्ट पर काम किए जाए, कैसे काम किए जाए और क्यों की जाए इस बात पर विचार करने के मंच को Meta-Wiki कहा जाता है। यहां पर फ्यूचर के प्रोजेक्ट और मौजूद प्रोजेक्ट के ऊपर आलोचना होती है जिनमें कोई भी भाग ले सकता है।

Wikitech

विकीमीडिया फाउंडेशन से संबंधित जानकारी और दस्तावेजों की जानकारी देने के लिए इस Wikitech प्लेटफार्म को बनाया गया है। अगर कोई भी Wikitech पर योगदान देना चाहता है, तो इसके लिए पहले विकीमीडिया डेवलपर अकाउंट बनाना पड़ता है तभी किसी पेज को संपादित किया जा सकता है। इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले एक आम व्यक्ति के लिए यह प्रोजेक्ट ज्यादा काम का नहीं है लेकिन ऐसे व्यक्ति जो वेब डेवलपर और विकिपीडिया के बारे में जानने के लिए इच्छुक होते हैं उनके लिए Wikitech बहुत यूज़फुल प्लेटफार्म है। Wikitech पर विकीमीडिया क्लाउड सर्विसेज(WMCS), विकीमीडिया क्लाउड वर्चुअल प्राइवेट सर्वर(WikimediaCloud VPS), डेटा सर्विसेज, टूलफॉर्ग इत्यादि विकीमीडिया फाउंडेशन के द्वारा विकसित और प्रबंधन टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

विकिपीडिया के फायदे

Wikipedia सबसे बड़ा और लोकप्रिय वेबसाइट, आइए जानते हैं विकिपीडिया के बारे में सबकुछ।

फ्री में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

इंटरनेट की ऑनलाइन दुनिया में जानकारी प्राप्त करने वाला विकिपीडिया अभी तक का सबसे बड़ा जानकारी पोर्टल है। यहां से आप छोटी से छोटी जानकारी पर भी पोस्ट देख सकते हैं। विकिपीडिया पर लाखो पोस्ट डाले गए हैं। अगर आप एक स्टूडेंट हैं या आप कोई शोधार्थी है तो आपके स्कूल, कॉलेज के प्रोजेक्ट के लिए विकिपीडिया से पर्याप्त मात्रा में जानकारी जुटाई जा सकती है। क्योंकि विकिपीडिया पर हर एक वस्तु की जानकारी विस्तार तरीके से दी हुई रहती है। इसीलिए यह पोर्टल आपके लिए बहुत काम का है।

विकीपीडिया दुनिया के सबसे ज्यादा उपयोग होने वाले भाषाओं के साथ ही क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध है। विकिपीडिया पर रहने वाले पोस्ट 300 से भी अधिक भाषाओं में उपलब्ध है। इसीलिए दुनियाभर से लोग इसका इस्तेमाल करते हैं और प्रत्येक इंटरनेट यूजर अपनी लोकल भाषा में भी जानकारी लेने में ले पाता है इसीलिए ज्यादातर लोगों की सब लोगों की पसंद विकिपीडिया है। अगर किसी को भी इंटरनेट के जरिए कोई जानकारी प्राप्त करनी है वह आसानी से विकिपीडिया पर जाकर प्राप्त कर सकता है। विकिपीडिया का इस्तेमाल करने के लिए किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की क्वालिटी या कोई योग्यता रहने की जरूरत नहीं पड़ती। एक साधारण वेबसाइट के तरह ही आप इस पर विसिट कर सकते हैं।

विकिपीडिया पर लेखक बन सकते है (Write on Wikipedia)

यह एक वेबसाइट है जो विकी सॉफ्टवेयर पर आधारित है। यह वेबसाइट पर विजिट करने वाले किसी भी व्यक्ति को पोस्ट लिखकर डालने की अनुमति देती है। शायद इसीलिए विकिपीडिया लोगों में इतना लोकप्रिय बना हुआ है। अगर आप भी किसी विषय पर अपना कोई विशेष ज्ञान लोगों के साथ बांटना चाहते हैं। तो आप विकिपीडिया पर एक नया पेज बनाकर अपना पोस्ट उस पर प्रकाशित कर सकते हैं।

मल्टीमीडिया सामग्री(Multimedia Content)

इस वेब आधारित फ्री ज्ञानकोष पर Rich Text में लिखे जाते हैं। और इस लेख में मल्टीमीडिया सामग्री जैसे की वीडियो, ग्राफिक्स, फोटो, चार्टर इत्यादि का भी उपयोग किया जाता है। इसीलिए कभी भी आप इस पोर्टल पर आकर बोरियत महसूस नहीं करेंगे। साथ ही विभिन्न प्रकार से तथ्यों की जमावट से प्रभावित होकर लंबे समय तक पढ़ पाएंगे।

विकिपीडिया का इतिहास(History of Wikipedia)

Wikipedia को न्यूपीडिया के एक शाखा के रूप में स्थापित किया गया था। न्यूपीडिया की स्थापना 9 मार्च साल 2000 को एक वेब पोर्टल कंपनी के बोमिस इंक के तहत की गई जिसके मुख्य सदस्य थे जिम्मी बेल्स और लैरी सैंगर।  जो एक फ्री की ज्ञानकोष परियोजना थी। न्यूपीडिया में एक व्यापक समकक्ष समीक्षा प्रणाली का उपयोग किया गया था और इसके लिए एक उच्च कोटि के योगदान कर्ताओं की जरूरत थी। साल 2000 में न्यूपीडिया के संस्थापक जिमी वेल्स और उनके द्वारा परियोजना पर काम करने के लिए नियुक्त लैरी सैंगर ने न्यूपीडिया को एक अधिक व्यापक परियोजना से पूरा करने के बात पर चर्चा किया। न्यूपीडिया के संस्थापक और समीक्षकों ने न्यूपीडिया को विकि प्रारूप में एक वेबसाइट के साथ जोड़ने के बात पर बहुत विरोध किया। इसीलिए नई परियोजना को विकिपीडिया नाम दिया गया।

Wikipedia की ख़ास बातें 

  • विकिपीडिया 262 भाषाओं में मौजूद है।
  • विकिपीडिया का 50% यूजर ट्रैफिक गूगल के जरिए आता है।
  • इंग्लिश विकिपीडिया में 46 लाख यानी सबसे ज्यादा आर्टिकल है।
  • हर महीने 5 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स विकिपीडिया का इस्तेमाल करते हैं।
  • यह भारत के सबसे पॉपुलर सातवीं वेबसाइट है जो कि ट्विटर से भी ज्यादा उपयोग की जाती है।
Jhuma Ray
Jhuma Ray
नमस्कार! मेरा नाम Jhuma Ray है। Writting मेरी Hobby या शौक नही, बल्कि मेरा जुनून है । नए नए विषयों पर Research करना और बेहतर से बेहतर जानकारियां निकालकर, उन्हों शब्दों से सजाना मुझे पसंद है। कृपया, आप लोग मेरे Articles को पढ़े और कोई भी सवाल या सुझाव हो तो निसंकोच मुझसे संपर्क करें। मैं अपने Readers के साथ एक खास रिश्ता बनाना चाहती हूँ। आशा है, आप लोग इसमें मेरा पूरा साथ देंगे।
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: