शिक्षा के महत्व को देखते हुए आजकल हर मां बाप चाहते हैं कि उनके बच्चों में बचपन से ही शिक्षा का बीज बोया जाए ताकि बच्चे जल्दी से शिक्षा के प्रति गंभीर होने लगे और शिक्षा प्राप्त करने में रुचि लेने लगे। ताकि जब बच्चे धीरे-धीरे बड़े हो तो उनको पढ़ाई करने में कोई दिक्कत ना हो। इसीलिए हर कोई चाहता है कि उनका बच्चा छोटी उम्र से ही अच्छी अच्छी बातों को सीखने लगे, बच्चे आसानी से ही पढ़ाई के रास्ते पर चलने लगे और पढ़ाई को पसंद करने लगे ताकि स्कूल जाने से पहले ही उन्हें अक्षरो व शब्दो का ज्ञान हो जाए।
वैसे तो आजकल पुस्तकों से बच्चों की दूरी हो गई है और टेक्नोलॉजी से नजदीकी बढ़ गई है। हम यह नहीं कह रहे कि टेक्नॉलॉजी जरूरी नहीं है लेकिन मानसिक विकास के लिए किताब और एक्टिविटी बुक से बेहतर कुछ नहीं होता है। इन एक्टिविटी बुक के साथ खेलते खेलते ही बच्चे आसानी से सब सीख लेते हैं इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे किताबों के बारे में बताएंगे जो आपके बच्चों के लिए सही है यानी कि हर किताब तो सही होता है लेकिन बच्चे को मन लगने और समझने में आसानी होने वाले किताबों के बारे में बताएंगे जिससे आपके बच्चे खेल-खेल में ही पढ़ाई को सीखने लगेंगे। पढ़ाई से अपना तालुकात बढ़ाने लगेंगे जिससे आगे चलकर आपको परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा।
चलिए जानते हैं बच्चों के लिए बेस्ट कुछ किताबों के बारे में
वर्ल्ड ऑफ इरिक कारले – Touch and Feel PLAY BOOK
टच एंड फील प्लेबुक एक रंग बिरंगी पिक्चरो की बुक होती है, जिससे बच्चे जानवरों के चित्र के साथ साथ उनके इंग्लिश नाम और उनके बारे में दिए गए विवरण को जान सकते हैं। इस बुक को आप 3 साल के बच्चों के लिए उपयोग कर सकते हैं। इस बुक से आपके बच्चे जानवरो के नाम और उनके आकार की पहचान कर सकते हैं। इस बुक में आकर्षक रंगों का इस्तेमाल किया गया है बच्चों के हिसाब से इस किताब के पन्नों को भी मोटे किए गए हैं ताकि बच्चे इसे आसानी से नहीं फार पाए। खासकर यह एक्टिविटी बुक बच्चों के रंगों को पहचानने में काफी मदद कर सकती हैं।
ब्लूम्सबरी एक्टिविटी बुक्स – माय स्पेस: एक्टिविटी एंड स्टिकर बुक
यह बुक आपके बच्चों के लिए काफी अच्छी है। क्योंकि इस बुक में सौर्य मंडल और स्पेसशिप कंट्रोल पैनल के बारे में ऊपरी जानकारी दी गई है। इस किताब की मदद से आपके बच्चे पृथ्वी के बाहर की दुनिया को जान सकते हैं। इस किताब को देखने से बच्चों में स्पेस और रॉकेट संबंधी ज्ञान बढ़ सकते हैं। इस किताब में रंग-बिरंगे चित्र बने हुए होते हैं जो बच्चों को कुछ समय के लिए व्यस्त कर देते हैं। और इसमें अंकित शब्द साफ व स्पष्ट होते हैं जिससे बच्चे आसानी से शब्द को पहचानना शुरू कर देते हैं। इस किताब में कुल 32 पेज है जिनमें अलग-अलग तरह के एक्टिविटीज दिए हुए होते हैं। इस किताब की खास बात यह है कि इसमें अंतरिक्ष और इससे जुड़े चांद, तारे, एलियन, रॉकेट व ग्रहों के आकर्षक चित्र दिए हुए रहते हैं जो बच्चे पहचान लेते हैं।
नेशनल जियोग्राफिक किड्स – लिटिल किड्स फर्स्ट बिग बुक ऑफ व्हाइट-2
यह 3 साल के बच्चों के लिए सबसे बेस्ट बुक मानी जाती है क्योंकि इस किताब में बच्चों के शुरुआती ज्ञान को बढ़ाने के लिए चित्र और शब्दों का इस्तेमाल किया हुआ रहता है। इसमें कुल 128 पेज होते हैं, जिसमें विभिन्न प्रकार के एक्टिविटी दिए हुए रहते हैं। इस किताब के पन्नों की मोटाई बहुत अच्छी होती है। जिसके वजह से यह जल्दी फटती नहीं है। बच्चों में “क्यों” की जो जिज्ञासा होती है वह जिज्ञासा यह किताब पूरी करती है। इससे बच्चों को अलग-अलग विषयों से जुड़ी जानकारी मिलती है।

ब्लूम्सबरी एक्टिविटी बुक – माय फर्स्ट डायनासोर स्टिकर एक्टिविटी बुक
यह किताब खासतौर पर बच्चों को जीवो के बारे में बताता है , जिसके बारे में छोटे बच्चों को जानकारी दे सकते हैं। इस किताब में डायनासोर जैसे विलुप्त जीव के साथ ही कई और जीव-जंतुओं के भी चित्र होते हैं। इस किताब को देखने से बच्चे जीव जंतुओं के बारे में जान सकते हैं। और उनको पहचानने के साथ ही उनकी आकृति और उनके नाम को याद कर सकते हैं।
फ्लिप क्लास लिटिल जीनीयस (नंबर एंड लॉजिक)
यह बच्चों के लिए एक बहुत अच्छी एक्टिविटी बुक है। यह किताब बच्चों को संख्याएं और लॉजिक सिखाने में मदद करती है। बच्चों के ज्ञान को बढ़ाने के लिए इस किताब में चित्रों का उपयोग किया गया है। इस किताब में गिनती, आकार और पैटर्न की कई सारी गतिविधियां शामिल की गयी है। इस किताब को देखने से बच्चे संख्याओं की पहचान और उन्हें पढ़ने के साथ लिखना भी सीख सकते हैं। साथ ही बच्चों में गणना करने की क्षमता का भी विकास हो सकता है। इस किताब में बच्चे अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करके गिनती करना सीख सकते हैं उसके अलावा वर्ग, वृत, आयत व त्रिकोण जैसी आकृतियों के बारे में भी जान सकते हैं। यही नहीं इस पुस्तक में विभिन्न वस्तुओं की मात्रा, आकार, वजन, लंबाई इत्यादि विशेषताओं के बारे में भी जानकारी दी और समझाई गई है।
ब्लॉसम जंबो कलरिंग बुक
इस किताब से बच्चे रंग भरने के कला को सीख सकते हैं यह एक कलरिंग बुक है। इस बुक में बिना रंग के चित्र बने होते हैं जिसमें बच्चों को रंग भरना होता है। इससे बच्चों में रंगों की पहचान तो होती ही है साथ ही बच्चे रंग भरने के साथ-साथ किताबों में कलम से लिखने की कला को भी सीख लेते हैं। बच्चों के क्रिएटिविटी को बढ़ावा मिलता है और साथ ही बच्चे व्यस्त ही रहते हैं। इसीके साथ बच्चे रंगों को भी याद रखना सीख लेते हैं। इस किताब के पेज काफी मजबूत होते हैं और बच्चों द्वारा दबाव के डालने पर जल्दी नहीं फटते।
गिक्सो मैथ्स एक्टिविटी बुक
जो बच्चे थोड़ा बहुत संख्या पहचानते हैं, उनके लिए यह बुक अच्छा रहेगा। यह मैथ्स एक्टिविटी बुक गणित के ज्ञान को बढ़ाता है। इसमें मैथ के ग्रेटर-स्मॉलर नंबर, मिसिंग नंबर, ईवेन ऑड नंबर, जोड़ घटाव, काउंटिंग इत्यादि से संबंधित विषय पर एक्टिविटी दी हुई रहती है। जिससे थोड़े बहुत संख्याएं पहचानने वाले बच्चे भी आसानी से कर देंगे। इस किताब को 2 से 6 साल तक के बच्चे इस्तेमाल कर सकते हैं। यह किताब बच्चों के लिए काफी मजेदार होती है इस किताब में एक सौ विभिन्न तरह के गतिविधियां होती है। जिससे बच्चों में सेल्फ थिंकिंग स्किल बढ़ती है।

करेन काटज लिफ्ट -द -फ्लैप बुक्स – Where Is Baby’s Belly Button
इस किताब में छोटे बच्चों के चित्र बने होते हैं जिससे बच्चे किताबों के साथ काफी देर तक व्यस्त रहते हैं। किताब में प्यारे-प्यारे तस्वीर दिए हुए रहते हैं, जिससे बच्चे बार-बार उन्हें पलट कर देखना चाहते हैं। इस किताब के लेने से आप हर किताब में अपने बच्चो के इंटरेस्ट को बढ़ा सकते हैं ताकि बच्चे को किताब देखने व किताब के साथ बैठने की आदत हो सके। इसके अलावा बॉडी के सारे पार्ट को पहचानना और उनके नाम बताना भी बच्चे सीख सकते हैं या किताब केवल ज्ञानवर्धक ही नहीं अपितु मनोरंजक भी है
वंडर हाउस राइटिंग फन
ये चार मजेदार पुस्तकों का सेट होता है जिससे बच्चों को शब्द पहचानने और लिखने में मदद होती है। इसमें अंग्रेजी वर्णमाला के अलग-अलग अक्षर लिखने और समझाने के लिए चित्र का उपयोग किया हुआ रहता है। जिससे बच्चे आसानी से सीख लेते हैं। इस किताब से बच्चों में लिखने की शैली का विकास होता है और बच्चों के राइटिंग में सुधार होता है। इस किताब की कीमत 4 किताब के हिसाब से काफी कम होता है। इस किताब को आकर्षक तरीके से बनाया गया है जिससे बच्चे किताब पर मन लगा सकते हैं।
मजेस फर्स्ट फन एक्टिविटी बुक्स फॉर किड्स
इस किताब को वंडर हाउस के संपादक और डिजाइनरों के द्वारा बनाया गया है। इस किताब को बनाते वक्त विशेष रुप से बच्चों की आयु के बारे में ध्यान रखा गया है। ये केवल बच्चों का मनोरंजन ही नहीं बल्कि उन्हें नया सीखने में मदद करती है। ये एक पजल बुक है ,जिससे बच्चे किताबों के साथ घंटो व्यस्त रहते हैं। इस किताब को देखने से बच्चों का मानसिक विकास बढ़ता है। किताब में काफी अच्छे-अच्छे पजल हैं जिससे दिमाग की एक्सरसाइज भी हो जाती है।
इन किताबों के जरिए आप अपने बच्चों को बहुत जल्द ही बहुत कुछ सिखा सकते हैं और पढ़ाई में बच्चों का रुचि भी बना सकते हैं। ताकि बच्चे स्कूल जाने से पहले ही पढ़ाई में काफी तेज हो जाए। आप इन किताबों को आज ही खरीदें और अपने बच्चों को इन किताबों के साथ अभ्यास कराएं हमें उम्मीद है आपके बच्चे बहुत जल्द ही इन किताबों के जरिए बहुत कुछ सीख लेंगे। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।