हाइट की टेंशन तो आजकल हर किसी की हो गई है। क्योंकि आज कल की दुनिया में बहुत कम लोगो को ही अपनी मनचाही हाइट मिल पाती हैं। 14 से 18 साल के बीच की उम्र मे हाइट बढ़ाने और शरीर के विकास होने का समय होता है। जिस समय हमें अपने खान-पान का पूर्ण रूप में ध्यान रखना पड़ता है। लेकिन किसी कारण हम ऐसा नहीं कर पाते हैं जिसके चलते हम अपनी शरीर के वृद्धि को रोक देते हैं।
सूंदर स्वास्थ्य पाने का सपना किसका नहीं होता है। हर कोई चाहता है कि वह हर तरह से फिट हो। लेकिन हर किसी को यह नहीं मिल पाता है। ऐसे बहुत से बच्चे हैं जो कि आर्मी, पुलिस फील्ड में जाने का सपना रखते हैं। लेकिन उनके कम हाइट की वजह से वह अपना सपना पूरा नहीं कर पाते हैं। कुछ लोग होते हैं जो मॉडलिंग की फील्ड में जाना चाहते हैं। लेकिन टेलेंट होते हुए भी कम हाइट होने के कारण मॉडलिंग के फील्ड में नहीं उतर पाते हैं और अपने सपनों से समझौता करने पर मजबूर हो जाते हैं। आज हम आपको हाइट बढ़ाने के साधारण उपायों के बारे में बताएंगे। साथ ही यह भी बताएंगे की आखिर लोगो की हाइट क्यों नहीं बड़ पाती है।
14 से 18 साल के बीच की उम्र में शरीर को उन जरूरतों को पूरा करना पड़ता है जिससे शरीर का संपूर्ण विकास हो सके और शरीर का कद भी बढ़ सके। लेकिन कई कारणों से कुछ लोगों की हाइट, जितनी होनी चाहिए उससे भी कम हो जाती है। तो आइए जानते हैं कि इसका कारण क्या है जिससे शरीर की हाइट रुक जाती है। और यह भी जानेंगे कि किन किन उपायों को करके हम कुछ हद तक अपनी हाइट को बढ़ा सकते हैं।
लंबाई सही से ना बढ़ने के कारण
पोषक तत्वों की कमी
सही खान-पान के बजाए आजकल के लोग बहुत मात्रा में पिज्जा, बर्गर, नूडल्स वगेरा खाते हैं। जो शारीरिक विकास में मददगार हार्मोन्स को ख़राब कर देते हैं। जिस कारण हम लोगो का शारीरिक विकास रुक जाता है। इसी कारण आपको प्रोटीन, कैल्सियम और विटामिन से भरपूर चीजों को खाना चाहिए। विटामिन, मिनरल्स के लिए आपको फल और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। शरीर में जरूरी तत्व जो होते हैं जैसे, प्रोटीन, कैल्शियम, मिनरल, आयरन विटामिन इत्यादि, यह सब शरीर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसीलिए अपने खानपान में हरी पत्तेदार सब्जियां, दाल और मौसमी फल इत्यादि को जरूर शामिल करें। चॉकलेट और ज्यादा चाय कॉफी का सेवन ना करें।
कई रोगों के कारण
कई बार हमारे शरीर के वृद्धि के लिए जिम्मेवार होने वाले हार्मोन ठीक होने के बावजूद हमारी हाइट नहीं बढ़ पाती है। जिस कारण थायराइड हार्मोन, पिट्यूटरी ग्रंथि से निकलने वाले हॉर्मोन की कमी है। पेट में कीड़े होना, ट्यूबरक्लोसिस सिलियक डिजीज, अवसाद या बचपन से अगर किसी प्रकार की कोई लंबी बीमारी भी वजह होती है।
अधिक तनाव
शरीर के ग्रोथ हार्मोन का जुराव दिमाग के पीछे पिट्यूटरी ग्रंथि से होती है। और अधिक तनाव लेने के कारण इस ग्रंथि की जो कार्यप्रणाली है वह बिगड़ जाती है। जिस कारण शरीर संपूर्ण रूप से नहीं बढ़ पाता है।
वैसे तो हाइट बढ़ाने के लिए बचपन से ही अपने खान-पान और व्यायाम से संबंधित सारी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। लेकिन आयुर्वेद यह मानता है कि कुछ चीजों का सेवन करके और कुछ व्यायाम करके अपने रुके हुए कद को बढ़ाया जा सकता है। आयुर्वेद यह मानता है कि जब तक मनुष्य के ग्रोथ हॉर्मोन सक्रिय होते हैं लतब तक हमारी हाइट बढ़ सकती है। इसके लिए हमें अपने खानपान का सही तरह से ध्यान रखना जरूरी होता है। इसके अलावा हाइट नहीं बढ़ना एक जेनेटिक्स प्रॉब्लम हो सकता है। लेकिन कई लोग अपनी गलत आदतों के कारण से ही अपने शरीर का विकास रोक लेते हैं। आजकल के लोगों का कोल्ड ड्रिंक पीना फैशन हो गया है लेकिन यह सेहत के लिए सही नहीं है।

रुके हुए हाइट को कैसे बढ़ाए
एक्सरसाइज करें
हमेशा एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज के साथ ही ताड़ासन, सूर्यनमस्कार, वृक्षासन जैसे कसरतों को नियमित रूप से करें। यह व्यायाम नियमित रूप से करने के बहुत सारे फायदे होते हैं। क्योंकि भोजन से मिलने वाले पोषक तत्व वर्कआउट या योग करने के दौरान हड्डियों में अवशोषित हो जाते हैं। साथ ही स्कीपिंग और साइकिल भी मददगार होती है।
उपयोगी औषधि
अश्वगंधा शतावरी चूर्ण को एक चम्मच की मात्रा में दूध के साथ लेने से हड्डियों का विकास होता है। इसके अलावा किसी डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं और अगर डॉक्टर सलाह दे तो, उनके अनुसार आप कोई मेडिसिन ले सकते हैं।
ऐसे कुछ चीजों का सेवन करें जो आपकी हाइट को बढ़ा सकता है
दूध, दही, मक्खन, पनीर, दाल इत्यादि पोषण से भरपूर खाना खाने से यह खाना शारीरिक विकास में अहम योगदान देती है हमारी छोटी हाइट को बढ़ाने में शरीर की मदद करती है। दूध और दही में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाई जाती है। देसी गाय का दूध हाइट बढ़ाने में काफी मददगार होता है। ऐसे पोषक तत्व जो हमारे आसपास ही मौजूद होते हैं। इनके सेवन से रुके हुए हाइट को कुछ हद तक बढ़ाया जा सकता है। हाइट बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी जो होता है वह होता है दौड़ लगाना। आप रोज सुबह उठकर दौड़ लगाए, पुशअप्स और ताड़ाशन करें। फिर दो काली मिर्च के टुकड़े करके मक्खन में मिलाकर निगल जाए। इसके अलावा सूर्यनमस्कार भी लाभदायक होता है।
कैल्शियम
कैल्शियम शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण खनिज होता है। शरीर के हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए और कैल्शियम प्राप्त करने के लिए हमें दूध, दही इत्यादि का सेवन करना चाहिए। हमारे हाइट को बढ़ाने में कैल्शियम बहुत जरूरी होता है।
मिनरल
खनिज, हड्डी के ऊतकों का निर्माण करता है। यह हड्डी का विकास करता हैं। और शरीर में रक्त के प्रवाह में सुधार करता हैं। अगर आप अपना हाइट बढ़ाना चाहते हैं। तो आपको खनिज से भरपूर तत्वों का इस्तेमाल करना चाहिए। जो आपको हरी सब्जी जैसे पालक, हरा बीन्स, फलिया, ब्रोकली, गोभी, गाजर, कद्दू, दाल, केला, अंगूर, मूंगफली, अंडा इत्यादि में प्रचुर मात्रा में मिलेगा। इसीलिए आप इन चीजों का भरपूर मात्रा में सेवन करें।
विटामिन A
शरीर के सभी अंगों को सही से काम करने के लिए हमें विटामिन A की काफी जरूरत होती है। इसीलिए आपको विटामिन A से भरे खाना खाने की जरुरत होती है। और विटामिन A की प्राप्ति के लिए आपको पालक, चुकंदर गाजर, टमाटर, दूध इत्यादि का सेवन करना चाहिए।
विटामिन D की प्राप्ति करें
सूर्य के रोशनी में विटामिन डी होती है। इसके लिए सुबह सुबह सूरज के धूप में जाने से हम विटामिन D की प्राप्ति कर सकते हैं। उन हड्डियों के विकास और मजबूती के लिए यह बहुत ही जरूरी है, जिन हड्डियों का विकास किसी कारण से रुक जाता है। विटामिन D के वजह से वे सक्रियता से काम करना शुरू करते हैं। रात में ग्रोथ होने वाले शरीर के हार्मोन का विकास होता हैं। जिसके लिए पर्याप्त मात्रा में नींद की आवश्यकता होती है।
हाइट बढ़ाने के यह मेथड्स आपको कैसे लगे कमेंट करके जरूर बताएं और इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि आपका कम हाइट वाला दोस्त इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अपनेे हाइट में थोड़ा इम्प्रूवमेंट ला सके और अपने सपनो को संच करके दिखा सके।