Thursday, September 28, 2023
Homeहिन्दीबॉलीवुडफिल्मी सितारों को करीब से जाने: आलिया भट्ट के बारे मे यह...

फिल्मी सितारों को करीब से जाने: आलिया भट्ट के बारे मे यह बातें, शायद ही जानते होंगे आप।

 
बॉलीवुड इंडस्ट्री और बॉलीवुड स्टार्स का जिक्र आते ही लोगों में एक अलग एनर्जी आ जाती है। लोग अपनी-अपनी दिल की बात करने लगते हैं। बॉलिवुड स्टार्स तो जैसे आम लोगों के लिए भगवान से भी बढ़कर है। अगर कहीं किसी शहर में कोई फिल्मी स्टार आ जाए तो उसको देखने के लिए भीड़ उमड़ने लगती है। इतनी भीड़ तो शायद मंदिर में भी नहीं लगती। सोचने वाली बात है कि क्या वह बॉलीवुड सितारें इतनी रिस्पेक्ट इतनी इज्जत इतने प्यार के लायक है भी। 

आजकल कोई भी स्टार आता है, दो-चार फिल्में करके फेमस बन जाता है। लोग उनके पीछे भागने लगते हैं। लेकिन उनकी असल जिंदगी में क्या है, वह कैसे इंसान हैं, यह जानने की कोशिश ना ही कोई करता है ना ही सितारे इस बात को सामने आने देते हैं। लेकिन अगर उन सितारों की असली पहचान लोगों के सामने आ जाये, उनका चरित्र लोगों के सामने आ जाए तो शायद कोई भी उन सितारों के पीछे उतना नहीं भागेगा। आज हम बॉलिवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के बारे में बात करने वाले है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी आलिया भट्ट के काफी फैंस है। उनकी खूबसूरती की तारीफ करते लोग थकते नहीं। लेकिन क्या आप लोगों को पता है इनकी असलियत क्या है, वह एक्चुअली में कैसी है। चलिए आज आलिया भट्ट के बारे में थोड़ा जानते हैं। सबसे पहले इनकी एजुकेशन के बारे में जानते हैं।

Education

वैसे तो कम या ज्यादा पढ़ाई किसी के टैलेंट को जस्टिफाई नहीं करती। कोई कम पढ़ा लिखा इंसान भी टैलेंटेड हो सकता है और ज्यादा पढ़ा लिखा इंसान भी गधा हो सकता है। लेकिन हम जिस अभिनेत्री के बारे में बात कर रहे हैं उसको पढ़ाई लिखाई में कोई रुचि थी ही नहीं। आपको जानकर हैरानी होगी की आलिया भट्ट कभी कॉलेज तक नहीं गई। हालांकि वह कॉलेज नहीं गई इसमें ज्यादा चौकने वाली कोई बात नहीं है। बहूत से लोग दुनिया में ऐसे हैं जो कॉलेज नहीं जाते। उसने अपने सपने की तरफ कदम बढ़ाया। लेकिन पढ़ाई भी तो अपनी जगह जरूरी है और उनका कम पढ़ा लिखा होना ही कभी-कभी उनको बेवकूफ और मंदबुद्धि साबित कर देता है लोगों के सामने।

Love Life

कहते हैं ना प्रोफेशनल लाइफ में हम कितने भी सक्सेसफुल क्यों न बन जाए हम एक सफल इंसान तभी बन सकते हैं अगर हम अपनी पर्सनल लाइफ में भी successful हो। हम अपने रिश्तो को निभाना जानते हो और हर एक रिश्ते को महत्व देना जानते हो। लेकिन फिल्मी सितारों के लिए रिश्ते किसी खेल से कम नहीं है। खास करके जब बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड और हस्बैंड-वाइफ के रिश्ते की बात आए तो वह लोग इस रिश्ते को खेल ही समझते हैं। आपको बता दे आलिया भट्ट जब दसवीं में थे तभी उनके एक बॉयफ्रेंड थे जिसका नाम  थाली अली दादरकर।  इस लड़के के साथ आलिया भट्ट 2 साल तक रिलेशनशिप में रही लेकिन जब उनको पहली फिल्म मिली और वह फेमस हो गई तब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को Dumped कर दिया। उसके बाद आलिया ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को कुछ साल तक डेट किया लेकिन बाद में सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी धोखा दे दिया, यह कह कर की उसको अब रणबीर कपूर से प्यार है। अब देखना यह है कि रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट का रिलेशन कितने दिनों तक चलता है।

फिल्मी करियर और नेपोटिज्म

कहते हैं जब अपनी मेहनत से कोई कुछ हासिल करता है तो वह उसकी सफलता कहलाती है। अपने आप में ही है बहुत बड़ी बात होती है अपने ददम पर कुछ हासिल करना। आलिया भट्ट एक ऐसी अभिनेत्री है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिए जरा सी भी Struggle नहीं की। आलिया भट्ट के पापा महेश भट्ट की काफी पहचान थी उस इंडस्ट्री में और उन्हीं की बदौलत आलिया को उनकी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर मिल गई। फिर स्टूडेंट ऑफ द ईयर हिट होने के बाद उनको अपने पापा के दम पर लगातार फिल्में मिलती चली गई और इंडस्ट्री में उन्होंने अपना नाम बना लिया। यही वजह है कि जब भी कोई इंटरव्यू में उनसे नेपोटिज्म(Nepotism) के विषय में बात की जाती है तो वह अक्सर सवालों को टालना चाहती है। वो कभी इस बात को स्वीकार नहीं करती कि वह बॉलीवुड में Nepotism के वजह से जगह बना पाई है। 

दोस्तो! आप लोगों को क्या लगता है इन सितारों के प्रति हमारे मन में जितनी रिस्पेक्टर, जितना प्यार है, इतना होना चाहिए। दरअसल ऐसे ही लोगों के वजह से आम लोग जो अभिनेता-अभिनेत्री बनने का सपना देखते हैं उनके साथ न्याय नहीं हो पाता और उनका सपना टूट जाता है। यहा तक कि, कुछ लोग तो इस Acting लाइन में आकर बर्बाद भी हो जाते हैं। मां बाप अपने बच्चों को अभिनय क्षेत्र में नहीं जाने देते क्योंकि कहीं ना कहीं उन्हें भी लगता है कि उनके बच्चों को इस क्षेत्र में सफलता नहीं मिलने वाली। दरअसल पहले से ही इस इंडस्ट्री पर Nepotism ने कब्जा जमा लिया है और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद तो और भी बहुत सारी बातो का खुलासा हुआ है। सुशांत सिंह के मित्र ने इस बात का खुलासा किया था कि बॉलीवुड में लगभग हर सितारा ड्रग्स लेता है और ड्रग्स बॉलीवुड में काम पाने का एक जरिया भी है। तो यही है बॉलीवुड की सच्चाई और यही है असली बॉलीवुड। आप मेरे आर्टिकल से कितना सहमत है मुझे कमेंट करके जरूर बताएं।

Jhuma Ray
Jhuma Ray
नमस्कार! मेरा नाम Jhuma Ray है। Writting मेरी Hobby या शौक नही, बल्कि मेरा जुनून है । नए नए विषयों पर Research करना और बेहतर से बेहतर जानकारियां निकालकर, उन्हों शब्दों से सजाना मुझे पसंद है। कृपया, आप लोग मेरे Articles को पढ़े और कोई भी सवाल या सुझाव हो तो निसंकोच मुझसे संपर्क करें। मैं अपने Readers के साथ एक खास रिश्ता बनाना चाहती हूँ। आशा है, आप लोग इसमें मेरा पूरा साथ देंगे।
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: