Tuesday, September 26, 2023
Homeहिन्दीविशेषSay No To Chinese Products:आइये साथ मिलकर संकल्प ले की इस त्योहार...

Say No To Chinese Products:आइये साथ मिलकर संकल्प ले की इस त्योहार हम सिर्फ भारत में बने सामान ही खरीदेंगे।

दिवाली आने वाली है और शॉपिंग का सिलसिला धीरे-धीरे शुरू हो चुका है। हम सभी जानते हैं कि दिवाली पर लोग शॉपिंग करने से पीछे नही हटते। जितना ज्यादा हो सके शॉपिंग करके अपने घर को भर लेना हर कोई चाहता है। इस दिवाली भी लोग पीछे नहीं रहेंगे, शॉपिंग करने तो मार्केट में जरूर निकलेंगे। लेकिन इस साल, 2020 में बहुत कुछ हो चुका है। सरकार ने बहुत कड़े कड़े फैसले लिए हैं, जिसका असर थोड़ा नहीं तो थोड़ा त्योहारों पर भी जरूर पड़ेगा। हम सभी इस बात से वाकिफ है कि सरकार ने एक बार नहीं बल्कि तीन-तीन बार चाइनीस एप्स पर प्रतिबंध लगाया है।कुल मिलाकर 224 एप्स को भारत सरकार द्वारा बैन कर दिया गया है। ऐसे में चाइना और इंडिया के बीच इन दिनों कड़ी दुश्मनी चल रही है। सीमा पर भी हालात कुछ ठीक नहीं है।

कड़ी दुश्मनी

चीन और इंडिया के जवान लगातार भीड़ रहे हैं। अगर आपने हमारा इंडिया-चाइना संघर्ष वाला आर्टिकल पड़ा होगा तो आपको जरूर पता होगा कि कुछ दिनों पहले ही अगस्त-सितंबर के दौरान तीन तीन बार इंडिया चाइना के बॉर्डर पर गोलीबारी हो चुकी है। आपसी मनमुटाव तो जारी है ही साथ ही चीन, इंडिया से बदला लेने का हर संभव प्रयास कर रहा है। चाइना के तरफ से भी बहुत सारी खबरें आ रही है। ऐसे में भारत की जनता के लिए यह सवाल बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है कि क्या इस दिवाली उन्हें चाइना का कोई भी प्रोडक्ट खरीदना चाहिए, चाइना में बनी चीजों से अपने घर को सजाना चाहिए या नहीं। 

क्या संदेशा देता है दीवाली का त्योहार

इस विषय में कोई भी निष्कर्ष निकालने से पहले हम लोग दीपावली मनाने के पीछे के असली वजह को याद करते हैं।दोस्तों! आप सभी को पता होगा कि दिवाली हम क्यों मनाते हैं। दरअसल इसी दिन भगवान श्री राम बनवास से अपने नगर अयोध्या वापस लौटे थे और उन्हीं के आने की खुशी में पूरी अयोध्या में दिए जलाए गए थे। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दीवाली का यह त्यौहार हमें यही सीख देता है कि हमें हमेशा बुरी चीजों से दूर रहकर केवल सच्चाई के पथ पर चलना चाहिए।
 साथ ही दीपावली त्यौहार हमें यह संदेश भी देता है कि अगर कोई हमारे साथ अन्याय करे तो उनको बक्शना भी नहीं चाहिए। भगवान राम ने भी यही किया था। जब दुष्ट रावण, भगवान राम पत्नी सीता माता को अपहरण करके ले गया था तो भगवान राम चुप नहीं बैठे और लंका जाकर ना सिर्फ माता सीता को आजाद करवाया बल्कि पूरी लंका को तहस नहस कर दिया था। रावण का वध करके भगवान राम ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया था कि हमें बुराई के आगे कभी नहीं झुकना चाहिए! अगर कोई हमारे साथ बुरा करता है, अन्याय करता है तो हमें डटकर उसका मुकाबला करना चाहिए और अपने न्याय के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

Say No To Chinese Products:आइये साथ मिलकर संकल्प ले की इस त्योहार हम सिर्फ भारत में बने सामान ही खरीदेंगे।

अपने दिल से पूछो

अब आते हैं 2020 में। Friends! आप लोग अपने दिल से एक सवाल करें। चीन, हमारे देश भारत के साथ क्या कर रहा है। भारत ने कभी भी किसी अन्य देश के बारे में बुरा नहीं चाहा, अन्याय करने के बारे में नहीं सोचा। लेकिन हम भारतवासी काफी सालों से चीनी Apps का इस्तेमाल कर रहे हैं, हमारे सरकार ने कभी भी हमें यह नहीं कहा कि हमें चाइनीस एप्स का इस्तेमाल नहीं करना है। भारत की जनता चाइनीस ऐप्स का इस्तेमाल कर रही थी, जिसका भारी मुनाफा चाइना को होता था और चाइना के मुनाफे पर कभी भारत सरकार ने नजर नहीं डाली। कभी भी अपनी जनता से यह नहीं कहा कि हमारी वजह से चाइना को मुनाफा हो रहा है तो हमें इन एप्स का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए।

लेकिन उसी चाइना ने भारत के खिलाफ बहुत बड़ी साजिश रची। एप्स के जरिए भारत का इंपोर्टेंट डाटा चुरा ले जाता था और उन डाटा का मिस यूज करता था चीन। ऐसे में भारत के पास कोई विकल्प नहीं बचा उन्हें बैन करने के अलावा। और तो और अब जब हर बात साफ हो चुकी है तो सामने आकर माफी मांगने के बजाय चाइना और ज्यादा आक्रोशित हो रहा है और भारत से बदला निकालने के फिराक में लगा हुआ है। ऐसे में चाइना पूरी तरह से भारत का दुश्मन बन चुका है। समझौते के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है। 

ऐसे में यह फैसला भारत के नागरिकों के ऊपर है कि उन्हें भारत के दुश्मन देश में बने चाइना का प्रोडक्ट खरीद कर उस देश की समृद्धि में योगदान देना है या फिर अपने देश में बने प्रोडक्ट को खरीद कर अपने देश को आगे बढ़ाना चाहता है। हमें नहीं लगता आप लोगों में से कोई भी चीन से अब प्रोडक्ट खरीदना चाहेगा। 

Say No To Chinese Products:आइये साथ मिलकर संकल्प ले की इस त्योहार हम सिर्फ भारत में बने सामान ही खरीदेंगे।

एक संकल्प साथ मिलकर

आइए इस दिवाली हम सभी साथ मिलकर संकल्प ले की भगवान राम की तरह हम भी अन्याय के आगे नहीं झुकेंगे और ना ही अन्याय करने वालों की समृद्धि में उनका साथ देंगे। हम भारतीय हैं और एक हैं। हम सभी इस दिवाली केवल और केवल वही चीजें खरीदेंगे, जिसका निर्माण हमारे देश में हुआ है ताकि इसका पूरा मुनाफा सिर्फ और सिर्फ भारत को मिले और समृद्धि भी सिर्फ और सिर्फ भारत की हो। क्योंकि जब भारत समृद्ध बनेगा तभी समृद्ध बनेगी भारत की जनता और तभी समृद्ध बनेंगे हम।

इस बारे में आपकी क्या राय है मुझे कमेंट करके जरूर बताएं और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि कोई भी इस दिवाली चाइना का प्रोडक्ट ना खरीदें।

Jhuma Ray
Jhuma Ray
नमस्कार! मेरा नाम Jhuma Ray है। Writting मेरी Hobby या शौक नही, बल्कि मेरा जुनून है । नए नए विषयों पर Research करना और बेहतर से बेहतर जानकारियां निकालकर, उन्हों शब्दों से सजाना मुझे पसंद है। कृपया, आप लोग मेरे Articles को पढ़े और कोई भी सवाल या सुझाव हो तो निसंकोच मुझसे संपर्क करें। मैं अपने Readers के साथ एक खास रिश्ता बनाना चाहती हूँ। आशा है, आप लोग इसमें मेरा पूरा साथ देंगे।
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: