Thursday, September 28, 2023
Homeहिन्दीजानकारीअपने डेटा का गलत इस्तेमाल होने से बचाये: जानिए Wifi का Password...

अपने डेटा का गलत इस्तेमाल होने से बचाये: जानिए Wifi का Password कैसे बदल सकते हैं।

कभी-कभी ऐसा होता है कि अगर आप अपना Wifi पासवर्ड किसी से शेयर करते हैं तो वह भी औरो के साथ Wifi शेयर करता है, जिस कारण आपके वाईफाई में बहुत सारे डिवाइस कनेक्ट हो जाते हैं। इस तरह, फिर आपका डाटा मिस यूज होने लगता है। ऐसे में अगर आप अपना वाईफाई पासवर्ड चेंज कर देते हैं तो बाकी डिवाइसों का कनेक्शन डिस्कनेक्ट हो जाता है और आपका डेटा आपके मोबाइल में ही सुरक्षित रहता है। आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि आप Wifi Router की SSID यानी कि Wifi का यूजर नेम और पासवर्ड कैसे चेंज कर सकते हैं। आज हम आपको बहुत आसान तरीके से अपने वाईफाई का पासवर्ड बदलना सिखाएंगे। जिसे करने के बाद कोई और आपके मोबाइल डाटा को यूज नहीं कर सकेगा।

आपका Router चाहे किसी भी कंपनी का हो लेकिन पासवर्ड चेंज करने का जो प्रोसेस होता है वह Same ही होता है। और तो और आप इसे अपने मोबाइल फोन से भी कर सकते हैं और चाहे तो लैपटॉप कंप्यूटर से भी कर सकते हैं।

अपने डेटा का गलत इस्तेमाल होने से बचाये: जानिए Wifi का Password कैसे बदल सकते हैं।

Step 1

सबसे पहले आपको अपने Wifi Router में लॉगिन कर लेना है और इसके लिए आपके मोबाइल में जो भी ब्राउज़र है उसे आप खोल लें।

Step 2

अगर आपके पास Broadband Wifi कनेक्शन है तो आप (192. 168.1.1) या (192. 168.0.1) IP Address डाल कर अपने Router में लॉगिन कर सकते हैं।

(अगर इस तरह डालने पर काम नहीं हो रहा है तो आप Router के साथ User manual में देख सकते हैं कि लॉगइन कहां से करना है। उसमें आपको पता चल जाएगा।)

Step 3

इसके बाद एक pop up widows ओपन होगा। जिसमें आप से यूजर नेम और पासवर्ड पूछेगा।वैसे तो Default User- Admin और password – password होता है लेकिन अगर यह काम नही कर रहा है तो user manual देख लीजिए आप।

Step 4

यूजरनेम और पासवर्ड बॉक्स में ऐड करें।

Step 5

और फिर लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।

(ऐसे में अगर आप अपने वाईफाई का यूजर नेम और पासवर्ड भूल भी जाते हैं। तो आप पासवर्ड को रिसेट कर सकते हैं। रिसेट करने के लिए आप वाईफाई के बैक कवर को हटा दें और रिसेट बटन को सर्च करके उस पर क्लिक करें और डिवाइस रिसेट होने के बाद आपको डिफॉल्ट पासवर्ड से लॉगिन करना है।)

Step 6

अब आपको सेटिंग के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step 7

सेटिंग में जाकर Left side में User Management  के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 8

यहां आप Wifi Router Username पासवर्ड को Change सकते हैं।

Step 9

और फिर चेंज करने के बाद आप Update के बटन पर क्लिक करें।

इस तरह से आप अपने वाईफाई राउटर के पासवर्ड को चेंज कर सकते हैं। आइए अब जानते हैं कि Jio Wifi का पासवर्ड चेंज कैसे करें। Jio Wifi का पासवर्ड चेंज करने के लिए हम आपको स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं। आप इसे फॉलो करके Jio Wifi पासवर्ड चेंज कर सकते हैं।

Step 1

सबसे पहले आप जियो के साइट jiofi.local.html पर जाकर लॉगिन कर लें।

Step 2

फिर सेटिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 3

Left Side में वाईफाई का ऑप्शन होगा आप उस पर क्लिक करें।

Step 4

और अब आप यूजर नेम और पासवर्ड सेट कर लें। 

अगर आप चाहे तो स्टेटस के ऑप्शन में जाकर Wifi को Enable करके चालू कर सकते हैं और Disable करके बंद भी कर सकते हैं। अगर आप अपने वाईफाई का पासवर्ड भूल गए हैं। तो इस तरह से आप अपने router के Admin Panel में जाकर अपना पासवर्ड भी जान सकते हैं।



अब आप लोग समझ गए होंंगे की wifi का पासवर्ड  कैसे चेंज किया जा सकता है। अगर पोस्ट पसंंद आई तो इसको  Like करें, कमेंट करें और शेयर भी करेें।

Jhuma Ray
Jhuma Ray
नमस्कार! मेरा नाम Jhuma Ray है। Writting मेरी Hobby या शौक नही, बल्कि मेरा जुनून है । नए नए विषयों पर Research करना और बेहतर से बेहतर जानकारियां निकालकर, उन्हों शब्दों से सजाना मुझे पसंद है। कृपया, आप लोग मेरे Articles को पढ़े और कोई भी सवाल या सुझाव हो तो निसंकोच मुझसे संपर्क करें। मैं अपने Readers के साथ एक खास रिश्ता बनाना चाहती हूँ। आशा है, आप लोग इसमें मेरा पूरा साथ देंगे।
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: