Tuesday, June 6, 2023
Homeहिन्दीनवीनतमहिंदी दिवस गर्व से मनाइए: जानिए हिंदी भाषा से जुड़ी कुछ रोचक...

हिंदी दिवस गर्व से मनाइए: जानिए हिंदी भाषा से जुड़ी कुछ रोचक और खास बाते l

आज 14 सितंबर 2020, हिंदी दिवस के रूप में यह दिन हर साल मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में एक मत के अनुसार हिंदी को राजभाषा के रूप में घोषित किया गया। इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रचारित और प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध के अनुसार 1953 से ही हर साल 14 सितंबर के दिन हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। हिंदी हमारे देश की 22 भाषाओं में से एक है और भारत के लगभग हर शहर, हर राज्य, हर जिला में लोग हिंदी बोलते हैं और समझते हैं। कुछ गिने-चुने जगहों को छोड़कर लगभग हर जगह हिंदी में ही अजनबीओं के साथ भावनाओं का आदान-प्रदान किया जाता है।


14 सितंबर 1953 को पहली बार हिंदी दिवस मनाया गया था। तभी से हर साल इस दिवस पर हिंदी भाषा के प्रसार के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन स्कूल और कॉलेजों में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं, जिससे बच्चों के मन में अपने भाषा के प्रति प्रेम और ज्यादा गहरा हो सके। हिंदी एक बहुत ही सरल भाषा है, जो आसानी से कोई भी सीख और बोल सकता है। हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं बल्कि हमारे देश की अस्मिता और गौरव का जीता जागता प्रतीक है। अपनी भावनाओं और मनोस्थिति को उजागर करने के लिए हिंदी से सरल कोई भाषा नहीं है।


हिंदी भाषा से जुड़ी कुछ रोचक बातें

  • कई ऐसे अंग्रेजी शब्द है जो हिंदी से लिए गए हैं। जैसे कि, जंगल, बंग्लो, कार्य, लूट, गुरु, अवतार, शैंपू, मंत्र, योग इत्यादि। 
  • पूरे देश में सबसे पहले बिहार ने हिंदी को कार्यालयो का भाषा बनाया। 
  • श्री कृष्ण पर आधारित किताब, जिसे लल्लू लाल ने लिखा था, हिंदी भाषा में छपी पहली किताब मानी जाती है। इस किताब को 1805 में प्रकाशित किया गया था। हे देवी
    हिंदी फिल्म सात भाषाओं में शामिल है जिसका प्रयोग वेब एड्रेस बनाने के लिए किया जाता है|
  • हिंदी भाषा को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 1975 से ‘विश्व हिंदी सम्मेलन’ का आयोजन शुरू किया गया। सबसे पहले विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित किया गया था। जिसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।*
  • आज के समय में हिंदी पूरी दुनिया में चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। पूरी दुनिया में तकरीबन 75 से 80 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं और समझते हैं। 
  • भारत में लगभग 75% से 80% लोग हिंदी में ही पढ़ते-लिखते, बोलते और समझते हैं।
  • हिंदी की लोकप्रियता को देखते हुए 2006 से 10 जनवरी को पूरी दुनिया में हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। 
  • हिंदी भाषा के कई ऐसे शब्द है, जिनको ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल कर लिया गया है। जैसे अच्छा, बच्चा, बड़ा दिन, सूर्यनमस्कार इत्यादि। 
  • फिजी एक ऐसा दीप देश है, जहां हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में दर्जा दिया गया है। इसी कारण वहां के लोगों को फिजियन हिंदुस्तानी भी कहा जाता है।
  • विश्वभर में करीब 176 विश्वविद्यालयों में हिंदी एक विषय के तौर पर पढ़ाई जाती है।


हालांकि इस साल कोरोना महामारी के मद्देनजर हिंदी दिवस को हर साल की भांति उस जोश और आयोजन के साथ नहीं मनाया जा रहा है फिर भी हमें अपने अपने स्तर पर हिंदी भाषा को सम्मान देते हुए हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहिए और अधिक से अधिक लोगों को हिंदी भाषा बोलने और हिंदी से प्रेम करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

Jhuma Ray
Jhuma Ray
नमस्कार! मेरा नाम Jhuma Ray है। Writting मेरी Hobby या शौक नही, बल्कि मेरा जुनून है । नए नए विषयों पर Research करना और बेहतर से बेहतर जानकारियां निकालकर, उन्हों शब्दों से सजाना मुझे पसंद है। कृपया, आप लोग मेरे Articles को पढ़े और कोई भी सवाल या सुझाव हो तो निसंकोच मुझसे संपर्क करें। मैं अपने Readers के साथ एक खास रिश्ता बनाना चाहती हूँ। आशा है, आप लोग इसमें मेरा पूरा साथ देंगे।
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: