Tik Tok जैसा पर Tik Tok से बेहतर
इसमें कोई शक नहीं कि, “TikTok” iOS और Android में सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला App था, जिसके बाद ही व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर इत्यादि जैसे बाकी Apps आते थे। 2019 में भी, TikTok ने वैश्विक ऐप इंस्टॉल(Global app installs) में शीर्ष स्थान हासिल किया था।
आपको बता दे, आधे साल से भी कम समय में यह App, लगभग दो बिलियन से अधिक डाउनलोड हो गया था। यह सच है कि भारत TikTok इंस्टॉल का सबसे बड़ा संचालक रहा है, जहा अभी तक तकरीबन 611 मिलियन लाइफ टाइम डाउनलोड हो चुका है। आपको बता दें, यह संख्या इस App के कुल डाउनलोड का लगभग एक तिहाई है। लेकिन 29 जून के दिन मोदी सरकार ने 59 चीनी Apps पर प्रतिबंध लगा दिया। इन 59 चीनी Apps में Tik Tok भी शामिल था। और इस बात से हम सभी, भली भांति परिचित हैं कि भारत के युवाओं को Tik Tok से कितना ज्यादा लगाव था। ऐसे में इस देश को जल्द से जल्द किसी ऐसे App की जरूरत थी, जो Tik Tok की जगह ले सके।
भारतीय युवाओं के इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए काफी दिनों से भारत के निर्माता, भारतीय मनोरंजन App बनाने की कोशिश में लगे थे। उनके इसी कोशिश के परिणामस्वरूप कई भारतीय एप्स(Apps) Market में आये। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में कौन सा ऐप यूजर्स के दिल में जगह बना पाता है और कौन बाजी हार जाता है। आप मैं आपको कुछ ऐसे ही भारतीय Apps के बारे में बताउंगी, जो Tik Tok की जगह लेने के लिए पूरी तरह से तैयार और तत्पर है। तो चलिए जानते हैं उन Apps के बारे में।
Elyments
Elyments App को 1,000 से अधिक आईटी पेशेवरों द्वारा विकसित किया गया है। आपको बता दें, Elyments App विशुद्ध रूप से एक भारतीय ऐप है और उपयोग करने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।Elyments App को Google Play Store पर, 4.4 की रेटिंग मिली हुई है और सारे Users Elyments App की विशेषताओं की काफी सराहना कर रहे हैं। Elyments App को 2 लाख से अधिक लोगों द्वारा अभी तक डाउनलोड और उपयोग किया जा चुका है।
खास और अहम बात यह है कि, उपयोगकर्ता की गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए Elyments App का निर्माण किया गया है। उपयोगकर्ता डेटा उपयोगकर्ता की सहमति के बिना किसी तीसरे पक्ष के साथ साझा नहीं किया जा सकता है। Elyments App आठ से अधिक भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगा।
Mitron
पिछले कुछ महीनों में Tik Tok के इस भारतीय प्रतिद्वंद्वी को लेकर कई विवाद हुए हैं। यह ऐप लॉन्च किया गया और कुछ ही दिनों में प्ले स्टोर से हटा भी दिया गया। लेकिन कुछ दिन बाद फिर से वापस इसको सूचीबद्ध किया गया। खुशी की बात यह है कि, Mitron अब देश में अच्छी तरह से काम कर रहा है और पहले ही 1 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है। TikTok प्रतिबंध पर टिप्पणी करते हुए Mitron ऐप के सह-संस्थापक अनीश खंडेलवाल ने कहा, “कोई भी App जो भारतीय उपयोगकर्ताओं को लक्षित कर रहा है, वह स्थानीय सामुदायिक दिशानिर्देशों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए और स्थानीय कानूनों के अनुरूप होना चाहिए। हमने उपरोक्त आवश्यकताओं का पालन करते हुए डिजिटल मनोरंजन और जुड़ाव को फिर से परिभाषित करने वाले उत्पाद की पेशकश करने के लिए Mitron का निर्माण किया। हमने पिछले 2 महीनों के दौरान 1.2 करोड़ से अधिक डाउनलोड के साथ अच्छी उपलब्धि हासिल की है और हमें विश्वास है कि यह गति अब समय के साथ साथ काफी बढ़ जाएगी। ” Mitron वर्तमान में Google Play स्टोर पर उपलब्ध है।
Roposo
Roposo एक अन्य भारतीय लघु वीडियो प्लेटफॉर्म(Short video platform) है, जिसकी उपयपगकर्ताओं की संख्या समय के साथ काफी बढ़ चुकी है। Tik Tok प्रतिबंध पर टिप्पणी करते हुए, InMobi ग्रुप के संस्थापक और CEO, नवीन तिवारी ने कहा, “यह एक डिजिटल आत्मनिर्भर क्षण है, जो अधिकांश भारतीयों के लिए निहित है। Google Play Store पर Number one शीर्ष वीडियो ऐप के रूप में, इस आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए Rosopo बहुत अच्छी तरह से तैनात है। Rosopo, 65 मिलियन भारतीय उपयोगकर्ताओं के हमारे ऊपर रखा गया विश्वास और प्यार को बरकरार रखेगा”। रोपोसो Google Play Store के साथ-साथ Apple App Store पर उपलब्ध है। आपको बता दें Google Play Store पर इस App को 50,000,000 से भी ज्यादा उपयोगकर्ताओं द्वारा डाउनलोड किया गया है।
Chingari
इस Chingari App का Google Play स्टोर पर 1,000,000 से भी ज्यादा डाउनलोड है। पीएम मोदी द्वारा “Local for Vocal” पहल की घोषणा करने के बाद से ही इस ऐप को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। Chingari App के सह-संस्थापक और मुख्य उत्पाद अधिकारी, सुमित घोष ने Tik Tok के प्रतिबंध पर टिप्पणी करते हुए कहा, “यह भारत सरकार और भारत सरकार के आईटी मंत्रालय द्वारा उठाया गया एक बहुत अच्छा कदम है, क्योंकि बहुत लंबे समय से Tik Tok उपयोगकर्ताओं पर जासूसी कर रहा है और डेटा चीन को वापस भेज रहा है। हमें खुशी है कि यह कदम आखिरकार उठाया गया है। मैं नरेंद्र मोदी सर को धन्यवाद और बधाई देता हूं और हम विश्वास दिलाते हैं कि, हम Tik Tok के सभी उपयोगकर्ताओं का स्वागत करना चाहते हैं, आने के लिए और हमारे Chingari App को try करने के लिए। जो कि 100% भारत में विकसित ऐप है, और जोशीले भारतीयों के लिए बनाया गया है”।
ShareChat
Tik Tok एक अन्य विकल्प ShareChat है। जो एक बहुभाषी सामाजिक नेटवर्क है। कंपनी ने कहा, “भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए, भारतीयों की संवेदनाओं, जरूरतों और व्यवहार को प्रदर्शित करने वाले शेयरचैट की स्थापना की गई है।” वर्तमान में इस App के, 60 मिलियन से अधिक मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं। यह Google Play स्टोर और Apple App Store दोनों पर उपलब्ध है। कंपनी ने एक बयान में कहा, “शेयरचैट आज भारत के सबसे बड़े क्षेत्रीय सोशल नेटवर्क के रूप में खड़ा है, जो उपयोगकर्ताओं को बिना किसी सामाजिक कलंक या भाषा के बिना समान विचारधारा वाले हितों से प्रेरित होकर अपने विचारों और राय को व्यक्त करने में सक्षम बनाता है।“
Bolo Indya
Bolo Indya एक भारतीय Video App है, जो अपने Users को पूरे 10 भारतीय भाषाओं में सामग्री बनाने, देखने और साझा करने की अनुमति देता है। Bolo Indya App के संस्थापक वरुण सक्सेना ने अपने एक Interview में कहा कि, वह चाहते हैं कि उपयोगकर्ता इस Platform पर केवल जरूरी और मूल्यवान सामग्री बनाएं और उपभोग करें, जहां कुछ भी और सब कुछ वायरल हो जाए। सक्सेना के अनुसार, इस प्लेटफॉर्म पर वायरल होने और लोकप्रिय होने के लिए क्वालिटी कंटेंट पोस्ट करने की बहुत जरूरत है। सरल भाषा में कहें तो Bolo Indya, लघु वीडियो की एक बहुत अलग अवधारणा है। यह बाकी Apps से थोड़ा अलग है, जो एंटरटेनमेंट(Entertainment) के बजाय इन्फोटेनमेंट(Infotainment) पर केंद्रित है।
Zee5 की तरफ से जारी एक सूचना
Zee5 ने जुलाई महीने में, TikTok के लिए एक घरेलू प्रतिद्वंद्वी को लॉन्च करने की पुष्टि की थी। कंपनी पिछले कुछ समय से इस प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है और आखिरकार अगले महीने रिलीज होने के लिए तैयार है। प्लेटफॉर्म के बारे में अभी कोई और जानकारी उपलब्ध नहीं है, जैसे ही कोई Update मिलती है, मैं तुरंत आपको सूचित करूंगी।
आपको यह जानकारी कैसी लगी मुझे कमेंट करके जरूर बताएं और इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
For more quality content visit our homepage : Globalreport
- Govt Jobs, Sarkari Naukri, Results, Admit Cards, Corporate Jobs, Govt Job Updates. Visit at – BharatJobGuru.com
- Get Shopping Offers, Cashback, Deals, Coupons from your favorite online shopping store. Visit at – Mayzone.in
- Buy unique, handmade, handicraft products, Eco-friendly jute products, Pooja items, gifting & decor items. Visit at – Sochoco.in
- Developers & tech blog, Get Your Custom Digital Profile Made. professional website. learn about WordPress.- V9.Digital