लोकप्रिय भोजपुरी भक्ति गीत और लोगो में बढ़ती हुयी इन भक्ति गीतों की लोकप्रियता
दो नवरात्रि हैं जो पूरे भारत में साल में दो बार मनाई जाती हैं- चैत्र नवरात्रि और शरद नवरात्रि। इस बार शानदार चैत्र नवरात्रि है, जब भक्त देवी दुर्गा की पूजा अर्चना करेंगे तब भोजपुरी भाषा के भक्ति गीत आपके मन को और पावन कर देंगे और देवी माँ के आस्था में डूब जाएंगे। भोजपुरी भक्ति गीत बड़े ही मनोरंजक होते है और इसका संगीत मज़ेदार होता है।
हम आपके चैत्र नवरात्रि 2020 को विशेष बनाने के लिए शीर्ष भक्ति भोजपुरी गीत के बारें में बताएँगे । नवरात्री के दिन दिन, देश भर में भक्त देवी दुर्गा की रक्षा के लिए 9 दिनों का उपवास करते हैं और वर्ष के सबसे शुभ दिनों में से 9 के रूप में जाने जाते हैं। भोजपुरी भक्ति गीतों को बिहार और उत्तर प्रदेश में बेहद पसंद किया जाता है। हर एक त्यौहार पर भक्ति गीत के वीडियोस यू टुब पर आते है और लोगो का डेढ़ सारा प्यार मिलता है। नवरात्रि पर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव समेत कई भोजपुरी नामचीन गायको के गाने गाये और लोगो का काफी प्यार मिला है। अभी तो देश भर में भोजपुरी गाने प्रसिद्ध हो गए है। आये दिन नए नए भोजपुरी गाने यू टुब पर ट्रेंड होते रहते है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से प्रसिद्ध भोजपुरी भक्ति गीतों के बारे में बताएँगे :
पांच भोजपुरी देवी गीत 2020 जो बहुत प्रसिद्ध हुए
माई के द्वार पे , यह गाना रितेश पांडेय और शाक्षी शिवानी ने गाया है। यह गाना एल्बम विनती करे धरती मैया का है। इसके गाने बेहद अच्छे है।
खेसारी लाल यादव का 2020 का भक्ति सांग चुनरी लाल शोभेला बेहद हिट हुआ है। इसको यूटुब पर लगभग चौदह मिलियन व्यूज मिले है।
मैईया की आरती गाना आपको बहुत पसंद आएगा। इसमें आपको भोजपुरी एक्टर पवन सिंह नज़र आएंगे। इसका संगीत श्याम आज़ाद ने लिखा है। इसकी परिकल्पना दीपक सिंह ने की है। इस गाने को चार मिलियन व्यूज मिले।
ललाकी चुनरिया ओढ़ के बेहतरीन भोजपुरी भक्ति गीत है जिसे भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने गाया है। यह एल्बम दुलार देवी मैया के का गाना है। इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे है। इसके म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा है।
सुन रे सुगनिया भोजपुरी भक्ति गीत एल्बम माई के चुनरी चढ़वानी का गाना है। इसके गायक पवन सिंह और अक्षरा सिंह की मशहूर जोड़ी है। इसके खूबसूरत बोल मनोज मतलबी ने लिखे है। इसके संगीतकार मनोज मतलबी है। इस गाने को यू टब पर 42 मिलियन व्यूज मिले और लोगो में यह काफी लोकप्रिय हुआ।
निमिया के ढांढ मैय्या भोजपुरी गीत काजल राघवानी ने गाया। इसके संगीतकार दीपक ठाकुर है। यह नवरात्री का सबसे स्पेशल गाना है। इस गाने को लोगो का काफी प्यार मिला और इसे लगभग ६२ मिलियन व्यूज मिले है।
जुलाई 2020 को नागपंचमी का उत्सव था। इस दिन पूरे देश में नागो की पूजा होती है। पियरी अँचरी बिसहरी गाने को पूनम मिश्रा ने इस उत्सव पर गाया। इस गाने को पांच लाख यू टुब पर व्यूज मिले।
राम मंदिर के इस पावन उत्सव पर जय श्री राम गाने को बहुत प्यार मिल रहा है। इस गाने को पावन सिंह ने गाया है। इसके गीतकार विनय बिहारी है और इसके संगीतकार छोटू रावत है। इस गाने में पावन सिंह कह रहे है कि अयोध्या तो झांकी है और काशी मथुरा बाकी है।
खेसारी लाल यादव का लेटेस्ट गाना चइत घरे देवी मईया अइली को बहुत प्यार मिला। इस गाने को यू टुब पर छह मिलियन से ज़्यादा व्यूज मिले।
खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गाने यू टुब पर बेहद पसंद किये जाते है। भोजपुरी गाना भोले जी की बारात में खेसारी लाल यादव ने गाया है। इस गाने को लाल कवी , आज़ाद सिंह और श्याम ने लिखे है। यू टुब पर इसे चार मिलियन से भी ज़्यादा व्यूज मिले है।
ज़्यादातर लोग खेसारी लाल यादव के गानो को बेहद पसंद करते है। बोल के बोल पीनी गाने के बोल पवन पांडे ने लिखे है। इसके संगीतकार संकर सिंह जी है। यह गीत काफी लोकप्रिय हुआ है।
इसके अलावा कुछ निम्नलिखित और भी भोजपुरी भक्ति गीत है , जिसे आपको अवश्य सुनना चाहिए :
जय शिव ओमकारा गाना जिसे अनुराधा और कविता पौडवाल ने गाया था जो लोगो में बहुत चर्चित है और इसे हर देवी पूजन के समय बजाया जाता है।
जय अम्बे गौरी इसे अनुराधा पौडवाल ने गाया है और यह बेहद लोकप्रिय गाना है जिसे हिंदी से भोजपुरी में अनुवाद किया गया है। इसके संगीतकार सुरिंदर कोहली है। यह एल्बम भोजपुरी आरतियाँ का है।
बम बम बोल रहा है काशी गाने को कल्पना जी ने गाया है। इसके संगीतकार अशोक कुमार है और इसके बोल दिनेश लाल यादव है।
आजा रे ओह कान्हा भक्ति गाना अनु दुबे ने गाया है और इसके बोल आर आर पंकज ने लिखे है।
राधा प्रेम दीवानी भक्ति गाने को अनु दुबे ने गाया है और आर आर दुबे ने लिखा है।
जौना घरे होला तुलसी पूजनवा भोजपुरी भक्ति गीत अनु दुबे ने गाया है और इसके बोल धर्मेंद्र दुबे ने लिखे है। इसके साथ ही अनु दुबे ने भजन कर हरी विष्णु का भोजपुरी गीत गाया है।
भोजपुरी लोकप्रिय भक्ति गीत कंवरिया बेम बेम बोले ला को अंजलि भारद्वाज ने गाया है। यह २०२० का गाना है। यह लोकप्रिय भक्ति गीत है।
पिछले साल खेसारी लाल यादव जी का गाना मईया पुजाली , बॉलर लेके चली बेहद हिट हुआ था।
आरतियां देवी भजन और माँ दुर्गा के गाने प्यारेलाल आज़ाद सिंह ने लिखे है। इसके म्यूजिक कंपोजर मधुकर आनंद , धनंजय और शंकर सिंह है।
भोजपुरी देवी गीत मैया के जय गूंजता , लोकप्रिय गाने को राहुल राज ने गाया है।
निष्कर्ष
इन उपर्युक्त भक्ति गीतों को सुनकर आप भी भाव विभोर हो जाएंगे। खेसारी लाल यादव , पवन सिंह इत्यादि भोजपुरी गायको ने अपनी अलग और महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त की है जिससे देश भर के लोग उनके भक्ति गीतों को पसंद करते है। हमे उम्मीद है आप भी इन लेटेस्ट और पुराने भोजपुरी गानो को सुनेगे और हमे विश्वास है आपको भोजपुरी भक्ति गीत ज़रूर पसंद आएँगे।