Hello दोस्तों! इस blog पर आपका एक बार फिर से बहुत बहुत स्वागत है। आज का हमारा Title थोड़ा सा अलग है. our topic today is लड़को में पाई जानेवाली लड़कियों जैसी 10 आदतें। हम जानते हैं काफी सारे लोग अक्सर इस बात को लेकर confused रहते हैं, जिसका एक perfect और सही जवाब शायद ही किसी को मिल पाया हो। हम सभी जानते हैं और बुजुर्गों के मुंह से हमेशा ही सुनते आए हैं कि औरत और मर्द एक सिक्के के दो पहलू होते हैं, एक वाहन के दो पहिए होते हैं। जब तक यह दोनों पहिए सही तरह से काम ना करें तब तक जिंदगी की गाड़ी ठीक से आगे नहीं बढ़ सकती।

लेकिन interesting बात तो यह है कि औरत और मर्द दोनों सारा जीवन एक साथ गुजारते हैं, एक के बिना दूसरे का कोई अस्तित्व नहीं है, हर किसी को एक मोड़ पर जाकर अपने जीवन साथी की जरूरत तो पड़ती ही है लेकिन इतना सब कुछ होने के बावजूद भी औरत और मर्द के चरित्र और व्यवहार एक जैसा नहीं है। दोनों के काम करने के अलग-अलग अपने तरीके हैं, अपने हाव-भाव है। और शायद इस विपरीत चरित्र ही वजह है दोनों के बीच आकर्षण का। लेकिन आज का हमारा टॉपिक यह नहीं है। मतलब की हम आज थोड़ा हटकर सोचने वाले हैं।
आपका confussion ज्यादा ना बढ़ाते हुए आपको बता देते हैं कि आज हम इस टॉपिक पर बात करेंगे कि ऐसी कौन सी 10 आदतें है, जो मर्द और औरत दोनों के बीच similar है या एक जैसा है।लड़को में पाई जानेवाली लड़कियों जैसी 10 आदतें। तो है ना यह Interesting टॉपिक। अब बिना समय गवाएं चलिए जानते हैं कि वह 10 आदतें कौन-कौन सी है।
लड़को में पाई जानेवाली लड़कियों जैसी 10 आदतें।
मर्द और औरत दोनो में पाई जाने वाली 10 आदतें :
झगड़ा करना
वह दिन गए दोस्तों, जब सिर्फ औरतें ही झगड़ालू कहलाती थी और झगड़ा करने में पीएचडी हासिल की हुई थी। आजकल झगड़ालू होने का तमका सिर्फ औरतों को ही नहीं मर्द को भी दिया जा रहा है। वक्त के साथ औरत और मर्द के बीच का फासला इतना कम हो गया है कि औरतें, मर्द की आदतें अपनाने लगी है और मर्द औरतों की। आज कल तो जितना जल्दी औरतें क्रोधित नहीं होती उतना जल्दी लड़के हो जाते हैं। और बिना किसी की परवाह किए किसी के साथ भी लड़ पड़ते हैं। अरे यह तो कुछ भी नहीं, अब तो यहां तक देखने को मिल जाता है कि लड़के इस बात पर भी ध्यान नही देते की सामने औरत खड़ी है या मर्द । बस अपना हक मिलना चाहिए और किसी के सामने झुकना नहीं है।
आंसू बहाना
हम सभी को पता है कि रोने के मामले में औरतें काफी मास्टर है और छोटी-छोटी बात पर भी आंसू बहा देना जैसे औरतो की फितरत है। लेकिन वो Diologue पुराना हो चुका है कि “मर्द को दर्द नहीं होता”। दरअसल लड़के पहले भी रोते थे लेकिन पहले छुप छुप कर रोते थे। क्योंकि किसी के सामने रोने से उनके Ego को ठेस पहुंचती थी। क्योंकि पहले औरत और मर्द के बीच काफी फासला था मर्द का रुतबा ही अलग हुआ करता था। और रोना उनके शान के खिलाफ था। लेकिन अब लड़के भी किसी बात को इतना Mind नहीं करते। इसकी वजह शायद यह भी है कि वक्त के साथ लड़के औरतों को अपने बराबर समझने लगे हैं। जो करने की इजाजत उनको पहले का जमाना नहीं देता था। खैर जो भी हो लेकिन बात यह है कि और लड़कियों की तरह लड़के भी छोटी-छोटी बातों को बर्दाश्त नहीं कर पाते और रो पड़ते हैं।
लंबे बाल और कान की बाली
आप लोगों Notice किया होगा कि आजकल काफी लड़के अपने बालों को लंबा करते हैं। यहां तक कि फिल्मी हीरो लोग भी अपने बालों को थोड़ा लंबा करके पीछे जुड़ा बांध लेते हैं। ठीक इसी तरह कानों में भी काफी लड़के बालियां पहनने लगे हैं। खासकर अपने दाहिने कान में एक बाली पहन लेते हैं। अब उनके ऐसा करने के पीछे logic क्या है यह तो हमें भी नहीं पता। लेकिन जिस तेजी से लड़के बाल बढ़ाना और कान की बालियां पहनने का रिवाज अपना रहे हैं, वह दिन दूर नहीं जब इस काम मे वह औरतों को भी पीछे छोड़ देंगे। वैसे भी आजकल काफी कम लड़किया ही बालियां पहनना और लंबे बाल रखना पसंद करती है।
पूजा पाठ करना
पहले के जमाने में पूजा पाठ करने में सिर्फ औरतें ही आगे रहती थी और मर्द के नाम पर सिर्फ कुछ चुनिंदा ब्राम्हण पंडित ही पूजा-पाठ में मन लगाते थे। लेकिन अब ऐसा समय आ गया एक औरतों के मुकाबले मर्द ही ज्यादा पूजा-पाठ और ध्यान करते हैं। इसका कारण शायद struggling life style और depression भी है। इसी वजह से कोई और रास्ता ना पाकर आजकल लड़कियों के साथ लड़के भी पूजा में बहुत ज्यादा ध्यान लगाने लगे हैं।
खाना पकाना
लड़कों का खाना पकाने के शौक से तो हम सभी वाकिफ हैं ।आजकल टीवी में भी ऐसे बहुत से shows आते हैं, जहां लड़के काफी उत्सुकता से भाग लेते हैं। और अलग-अलग तरह के dishes बनाकर competition में जी जान लगा देते हैं। सिर्फ competition में ही नहीं, घर पे भी आजकल लड़के खाना बनाने के काफी शौकीन हो गए हैं। इसके पीछे के कारण की बात करें तो हम यही कहेंगे कि आजकल successfull होने की race में हम घर पर कम ही रहते हैं।हमें अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय अकेले किसी hostel या rent वाले रूम में रहना पड़ता है। इसी मजबूरी के वजह से लड़के खाना पकाना सीख गए हैं। धीरे-धीरे खाना पकाने की आदत उनका शौक बन गया है।
गाने सुनना
नए पुराने गाने सुनना किसे पसंद नहीं होता। यह भी एक ऐसी आदत है जो लड़के और लड़कियां दोनों में ही मौजूद है। लड़कियां तो शुरु से ही टीवी देखने और गाने सुनने में famous रह चुकी है, लेकिन लड़के भी इस race में कम नहीं है। पूरा दिन earphone लगाकर मोबाइल से गाने सुनना तक तो ठीक है, लेकिन आजकल तो घर पर फ्री टाइम में serials भी देखना शुरू कर दिए हैं। जिस काम पर एक वक्त तक सिर्फ औरतों का ही copyright था।
सुंदर दिखना
सुंदर दिखना कौन नहीं चाहता। खासकर अगर लड़कियों की बात करें तो यह मानने में कोई संकोच नहीं है कि सुंदर दिखने के लिए लड़की कुछ भी कर सकती है। घंटों पार्लर में बैठकर हजारों रुपए खर्च करने से लेकर सुंदर दिखने की शर्त पर काफी लड़किया अपना शारीरिक नुकसान भी कर देती है। लेकिन फिर भी महंगे महंगे chemical वाले cosmetic और oil का इस्तेमाल करना नहीं छोड़ती। उसी तरह लड़के भी बताते और जताते भले ही ना हो लेकिन लेकिन अंदर ही अंदर dashing और handsome दिखने के लिए हर वह चीज करते हैं जो उनके बस में हो। हमने तो यहां तक भी देखा है कि सुंदर और गोरा दिखने के लिए लड़के, लड़कियों के क्रीम भी use करते हैं और तो और वह लोग लड़कियों के oil और body lotion use करने से भी बाज नहीं आते हैं।
खट्टा खाने के शौकीन
जब कोई महिला गर्भवती होती है तो उसको खट्टा खाने का बड़ा जी करता है। फिर उसका पति उसके लिए बाजार से खटाई लेकर आते हैं। ऐसी story आपने बहुत बार सुनी होगी और यह भी जानते होंगे कि लड़कियां खट्टा खाने की कितनी दीवानी होती है। लेकिन शायद आप लोगों को यह पता ना हो कि लड़के भी खट्टा खाने की उतने ही दीवाने होते हैं । यार लड़कियों की तरह वह भी बहुत ज्यादा खट्टा खाते हैं। अगर आप लोगों को यकीन ना हो तो आप अपने आसपास के किसी Male Friend या Family Member से इस बात की तहकीकात कर सकते हैं। लेकिन यह सौ फीसदी सच है कि लड़के भी खटाई खाने के शौकीन होतें हैं।
jealous होना
अपने पति या बॉयफ्रेंड के साथ किसी और लड़की को देखने मात्र से ही जल भूनकर राख हो जाना तो औरतों की फितरत में ही है। लेकिन जिस बात के लिए औरतें इतने दिनों से बदनाम है, क्या आपको पता है कि वह आदत लड़कों में भी है। अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी के साथ किसी और लड़के को बात करते हुए भी देखना लड़के बिल्कुल पसंद नहीं करते। उनको यह बात बिल्कुल भी गवारा नहीं कि उनकी बीवी या गर्लफ्रेंड के साथ कोई हंस कर बात करें या ग जरा पास बैठे हैं या भी मजाक में भी उनका हाथ तक पकड़े। खुद लड़के भले ही बाहर कुछ भी करें लेकिन अपनी बीवी को या गर्लफ्रेंड को हमेशा सब से बचा कर रखना चाहते हैं और जरा सी भी किसी और लड़के के साथ कदेखते ही जल कर काले कोयले हो जाते हैं।
सबकी फिक्र करना
सारी आदतों में यह सबसे sweet आदत है जो लड़कियों की तरह लड़कों में भी होते हैं। बेटी अपने परिवार के हर सदस्य की फिक्र करती है, बहु अपने पूरे परिवार को एक धागे में पिरो कर रखती है, मां पूरे फैमिली का ख्याल खुद से ज्यादा रहती है, यह सब diologue तो हम सब ने सुने हैं ।लेकिन ये किसी ने नहीं सुना की लड़के अपने फैमिली की फिक्र करते हैं। लड़कों का image तो बस घूमना फिरना सैर-सपाटे में ही सिमट कर रह गया है। लेकिन वह भले ही दिखाते नहीं, जताते नहीं फिर भी अपने परिवार के हर सदस्य की छोटी-मोटी जरूरतों का ख्याल रखते हैं। अगर पुरा ना भी कर पाय फिर भी कोशिश जरूर करते हैं, बिना जताए।
दोस्तों तो यह थे लड़को में पाई जानेवाली लड़कियों जैसी 10 आदतें। लड़कों में पाए जाने वाले वो 10 आदतें, जो लड़कियों की तरह है। काफी कम लोगों को इन आदतों के बारे में पता है। वैसे तो यह topic कुछ ज्यादा खास नहीं है लेकिन किसी लड़के को अपने जीवनसाथी या दोस्त के रूप में चुनने से पहले उसको समझना बहुत ज्यादा जरूरी है।और किसी लड़के को समझने के लिए उसके बारे में जानना बहुत जरूरी है। इसी बात पे चलिए हम लड़को के 5 खास बातें भी आपको बताते हैं।
Boys की 5 खास बातें :
1. Maximum लड़के लड़कियों की तुलना में बहुत ज्यादा मासूम होते हैं। वो किसी भी माहौल को आसानी से अपना लेते हैं। यू कह लो कि नखरा उनके अंदर नही होता।
2. अगर percentage के हिसाब से देखा जाए तो लड़कियों के मुकाबले लड़के काफी कम शक्की होते हैं। वह आसानी से किसी पर trust कर लेते है।
3. लड़कियों की तुलना में लड़के ज्यादा खर्चीले होते हैं। आप लोगों ने notice किया होगा कि कोई सामान खरीदने पर लड़कियों की तुलना में लड़के बहुत कम मोलभाव करते हैं।
4. लड़कियों के मुकाबले लड़के काफी दानवीर type के होते हैं। अगर किसी को कुछ देना पड़े, किसी के लिए कुछ करना पड़े तो हो सकता है कि लड़की एक बार के लिए सोचे। लेकिन लड़के किसी को कुछ देने से पहले बिल्कुल भी नहीं सोचते। हम यह नहीं कह रहे कि सब लड़के ऐसे होते हैं लेकिन maximum लड़के ऐसे ही होते हैं।
5. काफी कम लड़के ही ऐसे होते हैं जो जिद्दी होते हैं। लेकिन ज्यादातर लड़के जिद्दी नहीं होते। जबकि आप लोगों को पता ही होगा कि लड़कियां अपने जिद्दी और नकचढ़ी स्वभाव के लिए ही लड़को को जीतने नही देती घर में ऊंचे औंधे पे रहती है।
हमें उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपको काफी मदद करेगा एक लड़के को समझने के लिए उसके प्रति कोई नकारात्मक राय कायम करने से पहले उसकी गहराई को जानने के लिए। अगर आप को यह आर्टिकल अच्छा लगा तो अपनी फैमिली के सभी ladies के साथ और अपनी सभी girls दोस्तों के साथ जरूर से जरूर शेयर करें ताकि उनके दिमाग का ताला भी थोड़ा खुल जाए और लड़कों का और ज्यादा कचूमर ना बने। अगर आपके मन में कोई भी सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर पूछें। धन्यवाद।
Author : Jhumawati ray