Tuesday, September 26, 2023
Homeहिन्दीजानकारीइस धनतेरस अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए इन जगहो...

इस धनतेरस अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए इन जगहो पर दिए जरूर जलाएं

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस, चतुर्दशी तिथि को नरक चतुर्दशी और अमावस्या तिथि को पर दीपावली मनाई जाती है। धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। शास्त्रो के अनुसार समुद्र मंथन के दिन भगवान कुबेर, माता लक्ष्मी और भगवान भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन इन तीनो देवी देवताओ की पूजा होती है इस दिन खरीदारी करना भी बेहद शुभ फलदाई माना जाता है। अगर कुछ खरीदने जैसे परिस्थिति ना हो तो भी इस दिन पैसे जोड़कर छोटे से छोटा कोई भी चीज जरूर खरीदना चाहिए। खासकर इस दिन झाड़ू तो अवश्य ही खरीदना चाहिए इस दिन झाड़ू खरीदने का बहुत महत्व होता है क्योंकि झाड़ू माता लक्ष्मी का ही प्रतीक होता है। 

इस साल धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस साल धनतेरस तिथि पर शुभ संयोग के साथ शनिदेव मार्गी हो रहे हैं। सभी को यह पता है कि धनतेरस के शुभ तिथि में माता लक्ष्मी जी की पूजा करने के साथ ही खरीदारी करने का कितना ज्यादा महत्व होता है, तो चलिए जानते हैं धनतेरस के शुभ मुहूर्त, पूजा की तिथि से जुड़ी जानकारी।

इस धनतेरस अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए इन जगहो पर दिए जरूर जलाएं

धनतेरस 2022 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर शाम 6:03 से शुरू होकर 23 अक्टूबर 6:04 तक रहेगी। ऐसे में धनतेरस 23 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा और यमदीप 22 अक्टूबर को जलाना शुभ होगा। जो लोग धनतेरस के दिन व्रत रखते हैं वह 23 अक्टूबर ही को ही व्रत रखें, क्योंकि 23 तारीख को शाम तक प्रदोष काल रहेगा। धनतेरस पर पूजा करने की शुभ मुहूर्त होगी 23 अक्टूबर शाम 5:44 से 6:05 तक, प्रदोष काल शाम 6:44 से रात 8:16 तक और वृषभ काल होगा 6:58 से रात 8:54 तक।

धनतेरस पर जरुर करें ये काम

भगवान धन्वंतरि के जन्म के समय वे अमृत कलश लिए हुए थे, इसीलिए धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने के परंपरा की शुरुआत हुई। इस दिन बर्तन के अलावा कई प्रकार के धातु जैसे सोना, चांदी, पितल आदि खरीदना शुभ होता है। यह धन्वंतरी भगवान विष्णु के ही अवतार माने जाते हैं विष्णु जी ने ही धनवंतरि का अवतार भी लिए थे। धनवंतरी देवताओ के वैद्य है इसीलिए आरोग्य सुख और स्वस्थ्य जीवन पाने के लिए इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा तो अवश्य ही करनी चाहिए।

उल्लू की तस्वीर खरीदे

इस धनतेरस अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए इन जगहो पर दिए जरूर जलाएं

धनतेरस के दिन उल्लू की तस्वीर खरीदना भी शुभ होता है क्योंकि उल्लू माता लक्ष्मी का वाहन होता है। इस दिन उल्लू की तस्वीर खरीद कर इस तस्वीर को अपने धन रखने वाले जगह के पास या अलमारी में रखें इससे आपको लाभ होगा।

पूजा में सुपारी का प्रयोग करें

हिंदू धर्म में हर एक शुभ काम में सुपारी बहुत ज्यादा महत्व रखता है। दरअसल यह छोटी सी सुपारी ब्रह्म देव, इंद्र देव और यम देव जैसे कई देवताओ को समर्पित होता है और इस सुपारी को देवताओ का रूप ही माना जाता है। इसीलिए लक्ष्मी माता की पूजा में सुपारी रखें और इस सुपारी को पूजा के बाद अपने धन रखने वाले जगह पर रख दें।

दीपदान जरूर करें

कर्ज से मुक्ति पाने और घर में धन-संपत्ति की बढ़ोतरी पाने के लिए दीपावली के दिन दीप दान करना अति शुभ माना गया है। इस दिन आप कुछ दीप खरीद कर किसी गरीब या आसपास के घरो में बांटे, इससे आपके घर में उजाला होता है और ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है।

बताशा चढ़ाए

इस धनतेरस अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए इन जगहो पर दिए जरूर जलाएं

पूजा में बताशे का प्रयोग तो आप लोग करते ही होंगे, शास्त्रो के अनुसार पूजा में बताशे का प्रयोग करना अति आवश्यक बताया गया है और लक्ष्मी पूजा में तो खास करके बताशे का प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि माता लक्ष्मी को बताशा अति प्रिय है इसीलिए माता लक्ष्मी को बताशा जरूर अर्पित करें इससे आपके जीवन में मधुरता आती है।

कहा जाता है कि धनतेरस से ही दीपावली की शुरुआत हो जाती है ऐसे में पौराणिक मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि धनतेरस के दिन अगर कुछ जगहो पर दिए जलाए जाएं, तो कई नकारात्मक बाधाएं दूर होती है और निर्धनता दूर होती हैं आर्थिक स्थिति भी मजबूत होता है।

* अगर आप आर्थिक समस्या से परेशान हैं तो धनतेरस के दिन रात के समय बेल के पेड़ के नीचे दीपक अवश्य ही जलाना चाहिए। शुद्ध घी से बेल के पेड़ के नीचे दीप जलाने से आपके जीवन की सभी परेशानिया कम होती है और आपकी आर्थिक परिस्थितियो में भी सुधार होता है।

* धनतेरस के दिन रात को श्मशान घाट पर भी दीपक अवश्य ही जलाना चाहिए। मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और उनके प्रयास से जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती।

* कहा जाता है कि पीपल के पेड़ के नीचे मां लक्ष्मी का वास होता है इसीलिए धनतेरस के शुभ अवसर पर पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना अति शुभ होता है, ऐसा करने से जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

* धनतेरस त्यौहार धन संपत्ति प्रदान करने वाला होता है कहा जाता है कि धनतेरस के दिन रात को पूजा घर में अखंड दीपक जलाकर रखना चाहिए। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से घर के वास्तु दोष कम हो जाते हैं और घर में आर्थिक समृद्धि आती हैं।

* धनतेरस के दिन घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाना शुभ होता है और ऐसा करते समय दिए में बत्ती के लिए रुई की जगह लाल रंग के धागे का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही इस दीपक में थोड़ा सा केसर भी डालें और दीप को सीधा धरती पर ना रखके थोड़े से चावल पर रखें।

धनतेरस जैसे शुभ अवसर पर खरीदारी का बहुत महत्व होता है। कहा जाता है कि इस दिन खरीदारी करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है इसीलिए इस दिन की खरीदारी करने से पहले यह जरूर जान लेना चाहिए कि इस दिन कौन सी चीजे हमें नहीं खरीदना चाहिए। अगर इस दिन भूलकर भी आप यह चीजे खरीद लेते हैं तो घर में सुख शांति के बजाय दरिद्रता आ सकती है, तो चलिए जानते हैं उन चीजो के बारे में जो आपको खरीदने से बचना चाहिए। क्योंकि धनतेरस के शुभ तिथि पर खरीदारी का इतना ज्यादा महत्व होता है की इस स्थिति में खरीदे गए चीजो के साथ हम सकारात्मक परिणाम, शूभ फल और सिद्धि घर में लाते हैं। तो वहीं अगर हम इस दिन कुछ ऐसी चीजे खरीद लेते हैं जो इस दिन नहीं खरीदनी चाहिए तो उन चीजो के साथ हमारे घर में नकारात्मकता आ जाती है।

इस धनतेरस अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए इन जगहो पर दिए जरूर जलाएं

* ज्यादातर लोग इस बारे में जानते ही होंगे कि धनतेरस के अवसर पर नूखीली चीजे नहीं खरीदनी चाहिए। जैसे कि सुई, कैंची, चाकू आदि जैसी चीजे खरीदने से घर में विवाद आता है घर में अशुभता आति हैं, इसीलिए इस दिन इन चीजो को भूल कर भी ना खरीदें।

* धनतेरस के पावन अवसर पर भूलकर भी कांच के या मिट्टी के बर्तन नहीं खरीदनी चाहिए। धनतेरस पर लोग बर्तन खरीदते हैं ऐसे में कभी कभार वह भुलके कांच के बर्तन या चीनी मिट्टी से बने बर्तन खरीद लेते हैं जो बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि कांच का बर्तन का संबंध राहु से होता है इस दिन की शुभ तिथि पर राहु से जुड़ी चीजें घर में लाने से घर में तनाव की स्थिति बनती है।

* कहा जाता है कि धनतेरस के शुभ अवसर पर लोहे से बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। लोहे का संबंध शनिदेव से माना जाता है धनतेरस जैसे शुभ तिथि पर लोहे का सामान खरीदने से घर में दिक्कत बढ़ सकती है और इससे आपके घर में आर्थिक हानि भी हो सकती है।

* ध्यान रखें कि धनतेरस पर बर्तन खरीदते समय एल्युमीनियम के चीजें तो भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए। क्योंकि एल्युमीनियम का संबंध राहु से माना जाता है और राहु से जुड़ी चीजें अगर धनतेरस के शुभ अवसर पर घर में लाई जाती है तो यह दरिद्रता लेकर आती है इसलिए इस तिथि पर एल्युमीनियम खरीदने से बचें।

* धनतेरस पर प्लास्टिक से बनी चीजें खरीदना भी अशुभ माना गया है। क्योंकि कहा जाता है कि प्लास्टिक का सामान घर में बरकत नहीं आने देती धनतेरस पर प्लास्टिक का कोई भी सामान खरीदना अशुभ होता है इसीलिए इस दिन खरीदारी करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए। 

* धनतेरस के दिन अगर आप कपड़े खरीदते हैं तो आपको कभी भी काला कपड़ा नहीं खरीदना चाहिए। केवल कपड़ा ही नहीं धनतेरस पर कोई भी चीज खरीदते समय ध्यान रखें कि वह काले रंग का ना हो। क्योंकि काला रंग शनिदेव का प्रतीक होता है ऐसे में काले रंग की खरीदारी भविष्य में अंधकार को दर्शाती है।

* धनतेरस जैसे शुभ और पावन अवसर पर जूते चप्पल की खरीदारी भी अशुभ माना जाता है। धनतेरस पर जूते चप्पल खरीदने से घर में नकारात्मक शक्ति का प्रवेश होता है और आर्थिक स्थिति भी कमजोर होती हैं।

Jhuma Ray
Jhuma Ray
नमस्कार! मेरा नाम Jhuma Ray है। Writting मेरी Hobby या शौक नही, बल्कि मेरा जुनून है । नए नए विषयों पर Research करना और बेहतर से बेहतर जानकारियां निकालकर, उन्हों शब्दों से सजाना मुझे पसंद है। कृपया, आप लोग मेरे Articles को पढ़े और कोई भी सवाल या सुझाव हो तो निसंकोच मुझसे संपर्क करें। मैं अपने Readers के साथ एक खास रिश्ता बनाना चाहती हूँ। आशा है, आप लोग इसमें मेरा पूरा साथ देंगे।
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: