टेलीविजन के मशहूर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले कई सालो से दर्शको का खूब मनोरंजन करती आ रही है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में मुनमुन दत्ता बेहद ही इंटरेस्टिंग किरदार में नजर आती हैं इसी बीच मुनमुन के शो छोड़ने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुनमुन दत्ता जल्द ही नए शो में एंट्री कर सकती है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा नाम के शो में मुनमुन दत्ता ने कई सालो तक बबीता जी का किरदार निभाया है और उनके शो छोड़ने की खबर आने के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा निराश हो गए हैं। हालांकि अभी इस शो के मेकर्स की तरफ से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्टर्स का यह दावा है कि शैलेश लोढ़ा के बाद अब मुनमुन दत्ता ने भी शो को अलविदा कहने का मन बनाया है।
बताया जा रहा है कि यह फैसला उन्होंने प्रड्यूसर के साथ हुए कुछ आपसी मतभेदो के कारण लिया है। हालांकि किसी भी पक्ष की तरफ से अनबन की खबरो पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आई है।इस शो के शूरू होने के बाद से आज तक इस शो के मुख्य कलाकार कुछ वही है तो कुछ बदल गए। हालांकि डॉक्टर हंसराज हाथी का किरदार निभाने वाले कवि कुमार आजाद के निधन होने के बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा नाम के शो से हिट हुई बबीता जी के किरदार से दुनिया में मशहूर हुई मुनमुन दत्ता के आज लाखो फैंस है। मुनमुन दत्ता एक प्रशिक्षित शास्त्रीय संगीतकार है बचपन में जब कोई उनसे यह पूछता था कि उन्हें भविष्य में क्या बनना है तब वह हमेशा यही जवाब देती थी की उन्हें डॉक्टर बनना है।

एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले मुनमुन दत्ता एक मॉडल के रूप में भी काम कर चुकी हैं। आपको यह जानकर अच्छा लगेगा कि मुनमुन दत्ता को कुत्तो से बहुत लगाव है कोरोना महामारी के दौरान वह अपने माहौल के कुत्तो को भोजन भी कराती थी।
मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सितंबर साल 1987 में पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था। उनकी शिक्षा और पढ़ाई ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई थी बाद में इन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री ली। उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ ही एक्टिंग की ट्रेनिंग भी शुरू की पहले उन्हें एक अच्छा डॉक्टर बनना था लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपना करियर एक्टिंग के क्षेत्र में बनाया।
कई बार सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता यानी बबीता जी अपने बयानो के लेकर विवादो से घिरी रहती हैं। 9 मई साल 2021 को इनके द्वारा इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया था जिसे लेकर देश भर में लोगो ने उस वीडियो के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया। क्योंकि इस वीडियो में मुनमुन दत्ता ने जातिसूचक शब्दों का उपयोग किया था लेकिन दूसरे ही दिन इन्होंने फिर से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस पर माफी मांगी और यह बयान जारी किया था कि इन्हें इस शब्द का मतलब नहीं पता था।
इस तरह मुनमुन दत्ता बार-बार लोगो की शिकायतों का कारण बन जाती है लेकिन बाद में माफी मांग कर या किसी प्रकार फिर से अपने फैंस को खुश कर देती है। एक बार सितंबर 2021 में मुनमुन दत्ता फिर से विवादो से घिरी थी और सोशल मीडिया पर इन्हें लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा था। क्योंकि सोशल मीडिया पर यूजर उनके और राज नंद के रिलेशनशिप के बीच उम्र के अंतर पर सवाल खड़ा कर रहे थे।