पुरुष हो या महिला हर किसी को स्वस्थ, घने और लंबे बालो की चाह होती है। लेकिन ना चाहते हुए भी बाल झड़ने, टूटने, डैंड्रफ आदि जैसी समस्याए होने लगती है। ऐसे में लोग अपने बालो में कई प्रकार तेल, नुस्खे और केमिकल युक्त चीज़ो का उपयोग करना शुरू कर देते हैं। एक्सपेंसिव शैंपू और तेल का प्रयोग करने के बावजूद भी उनकी समस्या कभी कम नहीं होती।
शरीर के किसी भी अंग के ग्रोथ के लिए सबसे जरूरी है खान-पान क्योंकी खानपान एक जरिया है जिससे आप अपने शरीर को सुंदर और अपने अनुसार बना सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पोषक तत्वो से भरपूर खान पान के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिससे आपके बाल झड़ने की समस्या बंद होने के साथ आपको और भी कई प्रकार के फायदे मिलेंगे।
हालाकि बाल बढ़ना या न बढ़ना व्यक्ति के खानपान अलावा उसके उम्र, स्वास्थ, अनुवांशिकी पर भी निर्भर होता है। लेकिन अपने खानपान में सुधारकर बालो का विकास किया जा सकता है। और आप सुंदर, मजबूत, घने बालो के मालिक बन सकते हैं, तो चलिए जानते हैं बालो को मजबूूत, लम्बा और घना बनाने के कुछ मुख्य खाद्य पदार्थो के बारे में।
* अंडे का सेवन
अंडे का सेवन बालो को घना बनाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अंडे में मौजूद आयरन, जिंक, सल्फर, सेलेनियम हमारे बालो के साथ हमारे शरीर में कई पोषक तत्वो की आवश्यकता को पूरा करता है। अंडे का सेवन से हमारे बालो में मजबूती आती है और बालो का टूटनाा, झरना जैसी सभी परेशानिया काफी हद तक कम होता है।
* दही का सेवन
दही हमारे बालो के लिए वरदान स्वरुप होता है केवल दही का सेवन ही नहीं बल्कि दही को बालो में लगाने के कई प्रकार के फायदे हैं। दही में मौजूद प्रोटीन, विटामिन B5 बालो में मौजूद रूसी को दूर करने के साथ ही बालो को भरपूर मजबूती देने के लिए फायेदमंद होता है।
* केले का सेवन
केले में शुगर, थाइमिन, फाइबर, फोलिक एसिड, विटामिन A, विटामिन B मौजूदहोते हैं और ये सभी तत्व हमारे बालो की मजबूती के लिए बहुत जरूरी है, इसीलिए नियमित तौर पर केले के सेवन से हमारे बालो को भरपूर मजबूती मिलती है।
* दाल का सेवन
बालो के विकास के लिए रोजाना आप दाल का सेवन जरुर करें। दालो में आप मूंग, मसूर, जैसे किसी भी दाल का सेवन करें लेकिन नियमित तौर पर करें। दाल हमारे शरीर के लिए आवश्यक तत्वो की पूर्ति करता है, लेकिन दाल का सेवन करते समय ध्यान रखें कि दाल पॉलिश की हुई ना हो।
* हरी सब्जियो का सेवन करें
हरी सब्जियो का सेवन सभी के लिए जरुर होता है।
मेथी, गोभी, जलकुंभी, भिंडी, बींस जैसी सब्जिया हमारे सेहत ही नहीं बल्कि हमारे बालो के लिए भी काफी ज्यादा जरूरी होते है। हरी सब्जियो के अलावा हमें फलियो का भी सेवन करते रहना चाहिए ये हमारे बालो के लिए आवश्यक तत्वो की पूर्ति करने का काम करता है।
* पालक का सेवन करें

हमारे बालों को ग्रोथ देने वाले सब्जियों में सबसे पहले पालक का नाम आता है क्योंकि पालक में विटामिन C, बीटा कैरोटिन की प्रचूरता हमारे बालो के विकास के लिए प्रचुर मात्रा में विटामिंस की आपूर्ति करता है। इसीलिए आप पालक को जूस और सब्जी के रुप में सेवन करते रहें। इससे आपके बाल मजबूत, घने और काले होंगे साथ ही आपको बाल झरने की समस्या भी छुटकारा मिलेगा।
* कद्दू और शिमला मिर्च का सेवन
बालो के विकास के लिए हरी सब्जियो में शिमला मिर्च और कद्दू को जरूर शामिल करें। कद्दू हमारे शरीर के साथ बालो में आवश्यक अनुसार आयरन की पूर्ति करता है और शिमला मिर्च विटामिन C से भरपूर होता है जो हमारे शरीर के लाल रक्त कोशिकाओ में आयरन की कमी नहीं होने देता इसीलिए बालो की मजबूती के लिए कद्दू और शिमला मिर्च का सेवन फायदेमंद होता है।
* लहसुन का सेवन करें
क्या आप लोग जानते हैं कि लहसुन हमारे बालो के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है। नियमित तौर पर लहसुन का सेवन हमारे बालो के लिए बेहद फायदेमंद होती है और ये हर घर में आसानी से पाई जाती है। लहसुन के सेवन से हमारे बालो का विकास होने के साथ नए बालो के उगने में भी मदद मिलती है। दरअसल लहसुन में कम मात्रा में कैलरी होती है और इसमें मौजूद सल्फर इनग्रेडिएंट्स बालो में फिर से ग्रोथ लाने में मदद करती है।
* सेलमन फिश
बालो को मजबूती देने के लिए हमारे शरीर को ओमेगा 3 फैटी एसिड की काफी आवश्यकता होती है जो हमें मछलियो के सेवन से प्राप्त होता है। मछलियो में आप किसी भी मछली का सेवन कर सकते हैं लेकिन सेलमन मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड के साथ कई और मिनरल्स पाए जाते हैं जो हमारे बालो के विकास और मजबूती के लिए जरूरी होता है।
* शकरकंद यानी मीठे आलू
शकरकंद का सेवन बालो की मजबूती के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शकरकंद में विटामिन A, विटामिन C, बिटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो हमारे बालो को मजबूती प्रदान करता है और धीरे-धीरे हमारे बाल झड़ने की समस्या कम हो जाती है।
* गाजर का सेवन करें
गाजर में कई प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं जो नए बाल उगने, बालो को काले करने और बालो की टूटने की समस्या को कम करने में मदद करता है। गाजर में मौजूद विटामिन C बालो की स्कैल्प में रक्त संचार को बढ़ाता है जिससे बाल जल्दी सफेद नहीं होते और लंबे समय तक काले बने रहते हैं।
* खट्टे फलो का सेवन
खट्टे फलो के सेवन से भी हमारे बालो में भरपूर मजबूती आती है।हमारे शरीर को नींबू, अंगूर, संतरा आदि जैसे फलो के सेवन से कई विटामिन और खनिज तत्वों की पूर्ति होती है। और नियमित तौर पर खट्टे फलो का सेवन करने से बाल झड़ने की समस्या धीरे-धीरे कम हो जाती है।

* बादाम का सेवन
बालो की मजबूती के लिए बदाम सबसे अच्छा खाद्य पदार्थ है, बदाम में मौजूद आयरन, विटामिन B1, फास्फोरस, कॉपर, प्रोटीन बालो को जड़ो से मजबूत करता है। केवल बादाम का सेवन ही नहीं बल्कि बदाम के तेल में दो तीन चम्मच दूध मिलाकर बालो में लगाने से सिर की त्वचा के साथ बालो की जड़ें भी मजबूत होती है, इसीलिए बालो को मजबूती देने के लिए बदाम का सेवन जरुरी होता है।
* आईस्टर
आप लोग यह तो जानते ही होंगे कि शरीर में जिंक और प्रोटीन की कमी होने के कारण हमारे शरीर का विकास रुकने के साथ ही बाल झड़ने की समस्या होती है। इसीलिए आईस्टर का सेवन जरुरी होता है जो हमारे शरीर में इस प्रोटीन और जिंक की कमी को पूरी करने में मदद करता है।
* ओट्स का सेवन
ओट्स में मौजूद फाइबर, जिंक, आयरन, ओमेगा 6 फैटी एसिड जैसे तत्व हमारे बालो को भरपूर मजबूती देने में फायेदमंद है। इसीलिए बालो के विकास के लिए ओट्स का सेवन काफी जरूरी होता है ओट्स को आप रोजाना नाश्ते के साथ ले सकते हैं।
* दलिया का सेवन
बालो के विकास के लिए रोजाना दलिए को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। दलिया में आयरन, फाइबर, ओमेगा 3, फैटी एसिड और पॉलीअनसैचुरेटेड की मात्रा पाई जाती हैं। जो नए बालो के उगने में और बालो के विकास में तेजी लाने में मदत करती है, इससे आपके बाल हमेशा स्वस्थ रहते हैं।
* अखरोट का सेवन करें
अखरोट में मौजूद ओमेगा-3, फैटी एसिड, विटामिन E, बायोटीन नामक प्रोटीन आपके बालो को काले और घने बनाता है और बेजान बालो को ठीक करने में मदद करता है इसके अलावा आप अपने खान पान में कुछ ड्राई फ्रूट्स को शामिल कर सकते हैं।
* दालचीनी का सेवन
अगर आपके बालो का बढ़ना रुक गया है और धीरे-धीरे कमजोर होते जा रहे हैं तो आप अपने बालो को घना बनाने के लिए अपने आहार में दालचीनी को जरूर शामिल करें। दालचीनी के सेवन से शरीर के ब्लड सरकुलेशन में सुधार होने के साथ हमारे बालो के लिए ऑक्सीजन के साथ जरूरी पोषक तत्वो की पूर्ति होती है।
* साबुत अनाज का सेवन
साबुत अनाज का सेवन बालो को घना बनाने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। साबुत अनाज में में जिंक, आयरन, विटामिन B पाए जाते हैं और यह बायोटीन से भरपूर होता है। इसीलिए आप अपने आहार में रोजाना साबूत अनाज को जरूर शामिल करें, इससे आपके बाल गिरने की समस्या खत्म हो जाएगी और आपके बाल पहले से काफी ज्यादा घने होंगे।
* मूंगफली का सेवन
मूंगफली का सेवन बालो को झड़ने से रोकने में मदत करती है। कच्चा मूंगफली का सेवनहमारे स्वास्थ के साथ हमारे बालो के लिए फायदेमंद होता है। मूंगफली को आप भीगो कर सुबह कच्च सेवन सकते हैं या फिर आप चाहे तो मूंगफली को भूनकर भी सेवन कर सकते हैं। इससे आपके बालो का झड़ना काफी हद तक कम हो जाता है और आपके शरीर व बालो को भी काफी ज्यादा पौष्टिकता मिलती है।