“वर्ल्ड लाफ्टर डे” की शुरुआत
“वर्ल्ड लाफ्टर डे” की शुरुआत भारत से हुई थी जिसका श्रेय लाफ्टर योग आंदोलन के संस्थापक डॉ मदन कटारिया को जाता है। उन्होंने ही 10 मई साल 1998 में मुंबई में पहली बार “वर्ल्ड लाफ्टर डे” मनाया था। मई महीने के पहले रविवार को दुनिया भर के 70 से भी ज्यादा राष्ट्र विश्व हास्य दिवस को मनाते हैं, जिसका उद्घाटन 10 मई साल 1998 में हुआ था।
“वर्ल्ड लाफ्टर डे” मनाने का उद्देश्य
इस दिवस को मनाने के पीछे का सबसे बड़ा उद्देश्य था समाज में बढ़ते तनाव को कम करना। आजकल लोगो के जिंदगी में बढ़ रही परेशानिया और गलत दिनचर्या के कारण लोगो के जीवन में हंसने के मौके काफी कम होते जा रहे हैं। ऐसे में साल 1998 में सोचा गया था कि क्यों ना कुछ ऐसा किया जाए जिस बहाने से लोग एक दूसरे से बात करें और थोड़ी देर के लिए सही अपने तनाव और चिंता को भूल कर हंस लें।

इस दिवस को मनाने का एक मकसद यह भी होता है कि लोगो को हंसने के फायदों के बारे में जानकारी मिले। लोगो में खुशिया फैले इस दिन को खास बनाने के लिए लोग अपने दोस्तों को हंसी और प्यार भरे खाश संदेश, चुटकुले भेजते हैं जिससे लोगो में हंसी और खुशी का संचार होता है। विश्व हास्य दिवस का उत्सव विश्व शांति के लिए भी महत्व्तपूर्ण है।
कब मनाई जाती है “वर्ल्ड लाफ्टर डे”
लोगो के जिंदगी में मनाने की तिथि की बात करें तो यह दिन हर साल मई महीने में मनाया जाता है। हालांकि इसकी तारीख अलग-अलग होती है क्योंकि मई महीने में पढ़ने वाले पहले रविवार के दिन इस दिवस को मनाया जाता है। यह दिवस अपने आप में ही बेहद खास दिवस है आज की दुनिया में छोटा-बड़ा, बूढ़ा- जवान हर कोई अपने परेशानियो से परेशान हैै।
“वर्ल्ड लाफ्टर डे” के बहाने ही सही चेहरे पर हंसी लाना हंसी आ जाए वह भी बहुत बड़ी बात है। हंसी सुनने में ही कितनी अच्छी लगती है लोगो को हंसते हुए देखना, खुद हंसना साथ ही दूसरो को हंसने और हंसाने का मौका देना बेहद बड़ी बात होती है। क्योंकि यह दो पल की वह खुशी है जो किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है और मन को हल्का करती है।
हंसने के फायदे
अगर कोई अनिद्रा की समस्या से जूझ रहा है तो दिन में ज्यादा से ज्यादा हंसने के मौके खोजने चाहिए। ऐसा करने से अनिद्रा की परेशानी खत्म हो जाती है हंसने से शरीर में मेलाटोनिन का उत्पादन होता है जो कि हमारे दिमाग से रिलीज होने वाला एक ऐसा हरमन है जो सुकून भरी नींद दिलाने में हमें मदद करती है। हंसने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होती है जो कि आज के समय को देखते हुए बच्चा, बूढ़ा, जवान हर किसी के लिए जरूरी है।
हमारे देश भारत में हंसने को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह केवल ना केवल एक गतिविधि नहीं है बल्कि यह एक ऐसी शारीरिक गतिविधि है। जो हमारे दिल, दिमाग, मस्तिष्क और हमारे शरीर को कई प्रकार के खतरनाक समस्याओ से बचाता है। हमारे देश भारत में ही ऐसे कई सारे कॉमेडियन पैदा हुए हैं जिन्होंने हमें पेट पकड़ पकड़ कर हंसने पर मजबूर कर दिया जैसे महमूद जावेद जाफरी, जॉनी लीवर, राजेंद्रनाथ असरानी, राजपाल यादव बड़े पर्दे के ऐसे नाम है, जो लोगो के बीच हीरो से भी ज्यादा पसंद किए जाते हैं।
जब इन्होंने अभिनय किया है तो इन्हें देखने वाले सभी लोग अपने गम भूल कर जोर जोर से हंसने के लिए मजबूर हो गए। अपने अपने जीवन में इन सभी लोगो ने कभी कभी बुरा समय भी देखा होगा लेकिन हमेशा हंसते और हंसाते रहने के इनके शौक ने उनको एक अलग पहचान दी जो वाकई बहुत कठिन काम है।

इस दिवस मनाए जाने के कारणो में एक कारण विश्व शांति भी है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य होता है हास्य के माध्यम से दोस्ती और भाईचारे का निर्माण करना। आज हम कई ऐसी नकारात्मक चीजो से जुड़े हुए हैं जैसे कि प्राकृतिक आपदाए, आतंकवाद, खराब अर्थव्यवस्था और ग्लोबल वार्मिंग इन सभी चीजो में खुश रहने का केवल एक ही साधन होता है और वह होता है आपकी हंसी। जब लोग खुश और स्वस्थ होते हैं तो वे विश्व शांति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
हंसने की सबसे महत्वपूर्ण बात यह होती है कि जब आप हंसते रहते हैं तो आपके आसपास की दुनिया ही बदल जाती है। बिना शर्त हंसने से हमें अंदर से अच्छा महसूस होता है सोचने समझने की शक्ति मिलती है और जब आप अंदर से अच्छा महसूस करते हैं तो दुनिया की पूरी धारणा को ही बदल जाती है। शारीरिक, मानसिक सामाजिक और आध्यात्मिक कल्याण के लिए सबसे आसान उपाय होता है हंसी जो सबसे ज्यादा जरूरी और महत्वपूर्ण होता है।
इससे कोई फरक नहीं पड़ता कि हंसने की वजह क्या है लेकिन हंसी आपको अच्छा महसूस कराती है। आपके रिश्तो को मजबूत बनाने और विभिन्न प्रकार परिस्थितियो में जब आप परेशान होते हैं तो इससे आपकी चिंता कम हो जाती है। हंसी सबसे अच्छी दवा होती है जो हर परिस्थिति में काम आती है।
हंसी पूरे शरीर को आराम देने का काम करती है और हमारे तनाव को दूर करने में भी मदत करती है। जब हम हंसते हैं तो हमारे शरीर की मांसपेशियो को 45 मिनट तक आराम मिलता है। जो हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता के सुधार में भी सहायक होती है। हंसी हमारे दिल की सुरक्षा करती है और रक्त के प्रवाह को बढ़ाती है जो हमें दिल के दौरे और हृदय संबंधी कई प्रकार समस्या से बचाने में मदत कर सकती है। हंसने से हमारे शरीर की कैलरी भी बर्न होती है दिन में अगर हम 10 से 15 मिनट तक हंसते हैं तो लगभग हमारे शरीर में 40 कैलोरी बर्न हो सकती हैं।

अगर हम हंसते हैं तो हमारा क्रोध कम होता है हँसी हमारे क्रोध को कम करने में भी सहायक होती है। जो हमें नाराजगी और कड़वाहट से बचने में मदद करती है। लोगो में धीरे-धीरे याददाश्त कम होने की समस्या बढ़ती जा रही है और इसका एकमात्र कारण है ज्यादा तनाव लेना और हंसना भूल जाना, जिस कारण हमारी याददाश्त समय के साथ धीरे-धीरे खराब हो जाती हैं।
हंसने से हमारे शरीर को मिलने वाले स्वास्थ्य लाभो में में एक लाभ यह भी होता है कि अगर हमारे शरीर के किसी अंग में दर्द होता है तो हंसने से हमें उस दर्द का एहसास नहीं होता। हमारी मांसपेशियो को आराम मिलता है, हिर्दय रोग की समस्या कम होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता हैै। साथ ही हंसने से मानसिक स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं जो हमारे जीवन में आनंद और उत्साह को बनाए रखता है। हंसते रहने से तनाव दूर होता है, मूड में सुधार होता है और हमारे चेहरे की मांसपेशियो को आराम मिलता है।
मनोवैज्ञानिको के अनुसार हंसने का महत्त्व
मनोवैज्ञानिक प्रयोग से यह स्पष्ट हुआ है कि जो बच्चे अधिक हंसते हैं वह बुद्धिमान होते हैं। हंसना सभी के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी होता है। इसीलिए जापान के लोग अपने बच्चो को शुरुआत से ही हंसते रहने की शिक्षा देते हैं। हंसी हमारे दर्द और संघर्ष को कम करने का शक्तिशाली स्रोत है। हंसी हमारे आशा को प्रेरित करता है, दूसरो से जोड़ता है और केंद्रीय सतर्क रहने में मदद करता है।
इसके अलावा हंसी हमे किसी को जल्दी माफ करने की शक्ति देता है। हास्य एक सामाजिक तंत्र भी है जिसके द्वारा हम नए दोस्त बनाते हैं और अनेक लोगो से जुड़ते हैं। हंसी एक सामाजिक घटना का महत्वपूर्ण पहलू है और यह स्वास्थ्य पोषण की तुलना से ही नहीं बल्कि विज्ञान के दृष्टि से भी अच्छा होता है।

हंसी हमें अच्छा महसूस करने के साथ सकारात्मक भावना बनाने में मदद करती है। हंसी हमें कठिन परिस्थितिया, निराशा और हानि में भी सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की शक्ति देती है। दुख दर्द से राहत का रूप होता है हंसी क्योंकि हंसी हमें नई आशा, नया अर्थ और नए स्रोतो को खोजने में हिम्मत और ताकत देती है। एक कप कॉफी से लोगो में जितना उर्जा भर जाता है ठीक उसी प्रकार एक हंसी से लोग उतना ही सक्रिय हो जाते हैं।
“इस लाफ्टर डे” जरुर अपनाएं इन आदतो को
* आपको जब भी हंसने का मौका मिले आप हंसिए और दूसरो को भी हंसाईए।
* हंसता हुआ चेहरा आप की शान बढ़ाती है।
* व्यक्ति के मुस्कान उसके चेहरे पर भगवान का हस्ताक्षर होता है।
* एक हल्की सी मुस्कुराहट होठो से शुरू होकर हमारे मन को हल्का कर देती है।
* इस दुनिया में हंसी और खुशी से बड़ी कोई दूसरी शक्ति नहीं है।
* व्यक्ति के पास उसका एक मजबूत हथियार होता है और वह है उसकी हंसी।