भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास के सबसे बड़े मैच विनर कहलाने वाले खिलाड़ी युवराज सिंह के बारे में आज हम जानेंगेे। इस खिलाड़ी ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम इंडिया को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई है। क्रिकेट के करियर के अलावा युवराज सिंह अपनी पर्सनल लाइफ में भी हमेशा चर्चाओ में बने रहते हैं। हालांकि आज युवराज सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं और उनकी एक संतान भी है। लेकिन क्या आप लोग जानना चाहेंगे युवराज सिंह का नाम बॉलीवुड की किन अभिनेत्रियो के साथ जुड़ा था? आज के इस पोस्ट में हम आपको युवराज सिंह केे एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में बताएंगे जो बॉलीवुड की अभिनेत्रिया हैं और यह अभिनेत्रिया युवराज सिंह की पुरानी गर्लफ्रेंड भी रह चुकी है।
* अभिनेत्री किम शर्मा
युवराज सिंह के क्रिकेट करियर के शुरुआती वर्षों में युवराज और अभिनेत्री किम शर्मा एक सीरियस रिलेशनशिप में थे। इन दोनो का रिश्ता करीब 4 साल से भी ज्यादा समय तक चला। रिपोर्टस के अनुसार दोनो के ब्रेकअप का कारण उनकी फैमिली थी क्योंकि उनके परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और फिर ये दोनो अलग-अलग ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए।
* दीपिका पादुकोण

क्रिकेटर युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण की रिलेशनशिप भी किसी से छुपी नहीं थी। युवराज और दीपिका को हमेशा ही एक साथ पार्टी में देखा जाता था। यहां तक कि युवराज ने खुद इस बात को स्विकार किया था कि वह दीपिका पादुकोण को पसंद करते हैंलेकिन इनका रिलेशनशिप भी ज्यादा दिनो तक नहीं चला। इन दोनो का रिलेशन शादी के बात तक पहुंचने से पहले ही खतम हो गया और ये दोनो एक दूसरे से अलग हो गए।
* अभिनेत्री नेहा धूपिया
एक समय क्रिकेटर युवराज सिंह और अभिनेत्री नेहा धूपिया के रिलेशनशिप की खबरे चर्चे में थी। साल 2014 में दोनो को सोफी चौधरी की जन्मदिन की पार्टी के लिए एक साथ देखे गए थे जिसके बाद दोनों के रिश्ते की अफवाह उड़ने लगी। लेकिन इन दोनो का रिश्ता ज्यादा दिनो तक चल नहीं पाया जिसके बाद ये दोनो दोस्त बने रहे और दोस्त के नाते नेहा धूपिया क्रिकेटर युवराज की शादी में शरीक भी हुई थी।

* हेजल कीच
इन अभिनेत्रियो को डेट करने के बाद युवराज सिंह ने आखिरकार एक बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच से 30 नवंबर साल 2016 को शादी की आज यह दोनो एक साथ है और इन दोनों की एक बेटी भी है।