Thursday, September 28, 2023
Homeहिन्दीजानकारीरणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से कपल के फैंस है काफी...

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से कपल के फैंस है काफी ज्यादा खुश

रणबीर और आलिया की शादी के प्यारे बंधन में बंध चुके हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के शादी के बंधन में बंधने के बाद उन दोनो के सभी फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। पिछले चार साल से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रिलेशनशिप में थे और उनके फैंस को उनकी शादी का काफी ज्यादा इंतजार था। अब जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी करके कपल बन चुके हैं तो उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है।

दोनो परिवारो ने कायम की है अच्छी बॉन्डिंग

रणवीर और आलिया को उनके इस रिश्ते को लेकर केवल उनके फैंस द्वारा ही नहीं बल्कि दोनों परिवारों द्वारा भी सपोर्ट मिला है। दोनो ने एक दूसरे के परिवारो के साथ अच्छी बॉन्डिंग भी शेयर की है। रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी आलिया को काफी पसंद करते हैं और अक्सर अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें लेकर पोस्ट में प्यार देते रहते हैं। तो वहीं जहां रणबीर कभी भी सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते वह आलिया की बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ चील करत भी दिखाई देते हैं।

वास्तु अपार्टमेंट में कपल ने लिए सात फेरे 

रणबीर और आलिया दोनो ने “वास्तु अपार्टमेंट” में सात फेरे लिए कपल ने अपनी शादी बेहद साधारण तरीके से की है। इस शादी में दोनो के परिवार के लोग और क्लोज फ्रेंड ही शामिल हुए थे। रणवीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी शादी में मेहमानो से नॉन डिस्क्लोजर का फॉर्म भरवाया था जिस कारण कोई भी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं हुई थी और अब आलिया भट्ट ने में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोस शेयर की है। 

पंजाबी रीति रिवाज से हुई शादी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने मुंबई के पाली हिल स्थित घर “वास्तु अपार्टमेंट” में पंजाबी रीति रिवाज से सात फेरे लिए। इससे पहले इन दोनो की हल्दी, चुरा सेरेमनी हुई और कुल देवता की पूजा जैसे सभी रस्में हुए जिसमें दोनो फैमिली मेंबर्स, क्लोज फ्रेंड्स और कुछ सेलेब्स मौजूद थे। अब सोशल मीडिया पर मिस्टर एंड मिसेस कपूर ट्रेंड हो रहा है। शादी के बाद कपल ने घर के बाहर आकर मीडिया के सामने पब्लिक अपीयरेंस दी। इस दौरान रणबीर ने आलिया को गोद में उठाया जो मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इसके बाद दोनो ने सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश का आशीर्वाद भी लिए।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से कपल के फैंस है काफी ज्यादा खुश

आलिया और रणवीर की मेहंदी सेरिमनी 13 अप्रैल को हुई थी कपल की शादी की सभी रस्में मंगलवार से शुरू हो गए। वास्तु अपार्टमेंट में ही रणबीर आलिया की मेहंदी सेरिमनी भी हुई जिसके बाद रणबीर की मां नीतू कपूर ने वेडिंग डेट अनाउंस किए थे। नीतू कपूर और रणबीर की बहन रिद्धिमा ने घर के बाहर पैपराजी से बातचीत करने के दौरान बताया कि 14 अप्रैल को “वास्तु अपार्टमेंट” में दोनो की शादी होगी।

मेहंदी सेरेमनी में पहुंचे थे ये सभी सेलेब्स

13 अप्रैल मंगलवार को हुए मेहंदी में रणवीर की मां नीतू कपूर, बुआ रीमा जैन, बहन रिद्धिमा, आलिया के पिता महेश भट्ट, बहन पूजा शाहीन और आलिया के भाई राहुल शामिल हुए थे। इसके अलावा करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अरमान जैन, अनुष्का रंजन, करण जोहर, श्वेता बच्चन, निखिल नंदा और अयान मुखर्जी के साथ कुछ और भी सेलेब्स मेहंदी सेरेमनी में मौजूद थे और इन सभी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

करण जौहर और नीतू कपूर हुए इमोशनल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करण जोहर आलिया को अपनी बेटी मानते हैं आलिया को मेहंदी लगाने के बाद करण जोहर रोने लगे थे क्योंकि वह उन्हें अपनी बेटी मानते हैं। इस सेरेमनी में नीतू की आंखो में अपनी पति ऋषि कपूर को याद कर आंसू आ गए। मेहंदी सेरेमनी से पहले दिवंगत ऋषि कपूर और उनके सभी पूर्वजो की याद में पितृ पूजा भी की गई थी। जिसमें दोनो के फैमिली मेंबर शामिल हुए थे और इसके बाद गणेश पूजन हुआ।

कपल की शादी में सिक्योरिटी का कड़ा इंतजाम

रणबीर और आलिया की हल्दी, संगीत वेडिंग, सेरेमनी इन सभी फंक्शंस में फैमिली मेंबर्स, उनके क्लोज फ्रेंड्स और कुछ ही सेलेब्स शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि इस इंटीमेट वेडिंग में केवल 28 मेहमानो को ही इनवाइट किया गया था। शादी के लिए सिक्योरिटी के भी कड़े इंतजाम किए गए थे और सिक्योरिटी की जिम्मेदारी मुंबई की बेस्ट सिक्योरिटी फोर्स 9/11 एजेंसी को दी गई थी।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से कपल के फैंस है काफी ज्यादा खुश

वास्तु अपार्टमेंट में आने वाले हर व्यक्ति के मोबाइल फोन के कैमरे को टेप चिपका कर बंद किया जा रहा था। जिससे कि कोई भी सेरेमनी के फोटोस और वीडियोस लिक ना हो सके। शादी में VIP गेस्ट की सुरक्षा और प्राइवेसी के लिए 250 से भी ज्यादा काउंटर्स तैनात किए गए थे। रणबीर और आलिया के शादी के लिए वास्तु अपार्टमेंट के अलावा कृष्णा राज बंगले, RK स्टूडियो को भी लाइट और फूलो से सजाया गया था।

शादी में नेशनल और इंटरनेशनल खाने का इंतजाम

कपूर फैमिली खाने की बड़ी शौकीन मानी जाती है इसीलिए नीतू कपूर ने अपने बेटे की शादी के लिए दिल्ली और लखनऊ से स्पेशल सैफ्स को हायर किया था। इस शादी के मैन्यू में नेशनल और इंटरनेशनल फूड्स की वैरायटी रखी गई थी, साथ ही दिल्ली की स्पेशल चाट काउंटर भी था।
शादी में दूल्हा दुल्हन यानी रणबीर और आलिया के लिए स्पेशल मैन्यू रखा गया था। आलिया वीगन है, इसीलिए शादी में 25 काउंटर्स वीगन और वेजिटेरियन फूड्स के भी लगाए गए थे। आलिया के लिए विगन बर्गर और रणबीर के लिए सूशी काउंटर लगाए गए थे। दिल्ली के सैफ ने इस शादी के लिए खास चिकन, मटन, पनीर टिक्का, दाल मखनी, रोटी और तंदूरी डिशेज बनाए थे।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के शर्मीले और इंट्रोवर्ट एक्टर है रणबीर कपूर

रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के इंट्रोवर्ट एक्टरो में से एक है उनका नेचर से थोड़ा अलग है। रणबीर कपूर इंडस्ट्री में होने वाले किसी सेलेब्स पार्टी में भी शामिल नहीं होते हैं। कभी-कभी वह अपने क्लोज फ्रेंड्स के साथ ही हैंगआउट करते हैंं। रणबीर बॉलीवुड के ऐसे सेलिब्रेटी है जो किसी भी सोशल मीडिया साइट पर एक्टिव नहीं रहते। हालांकि उनके नाम के कई अकाउंट एक्टिव लेकिन वह एक भी अकाउंट पर  पर एक्टिव नहीं रहते हैं। 

साधारण तरीके से हुई दोनो की शादी

रणबीर और आलिया की शादी बेहद लो प्रोफाइल तरीके से हुई है और इसके पीछे एक बड़ा कारण है।  रणबीर और आलिया की शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स को इनवाइट नहीं किया गया था। शादी में दोनो परिवारो के लोग और क्लोज फ्रेंड को ही शामिल किया गया है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से कपल के फैंस है काफी ज्यादा खुश

दरअसल रणबीर नहीं चाहते थे कि शादी धूमधाम से हो इस शादी से जुड़े सारे फैसले रणबीर कपूर ने तए किए हैं। यह शादी रणबीर की पसंद और नापसंद को ध्यान में रखकर किया गया। हालांकि आलिया भट्ट की फैमिली चाहती थी कि शादी पूरी तरह धूमधाम से हो क्योंकि आलिया भट्ट के परिवार में अब तक जितनी भी शादी हुई है वह बहुत साधारण तरीके से ही हुई हैै और इसीलिए आलिया का परिवार चाहता था कि शादी धूमधाम से और यादगार तरीके से हो। लेकिन आलिया के परिवार ने रणबीर के फैसले का सम्मान करते हुए लो प्रोफाइल तरीके से शादी के लिए राजी हो गए।

कपूर फैमिली ने दिए कपल को सरप्राइज 

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मास्टर जी कहे जाने वाले राजेंद्र सिंह कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने कहा कि मैंने ही रणबीर आलिया के संगीत में होने वाले डांस को कोरियोग्राफ किया जिस पर सब ने डांस किया है उन्होंने जिन गानो पर डांस किए थे वह है “मेहंदी है रचने वाली, ढोलीडा, तेनु लेके मैं जाऊंगा और क्यूटी पाई। इन सभी गानो पर कपूर फैमिली की तरफ से दूल्हा-दुल्हन के लिए सरप्राइस के तौर पर पेश किया। 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से कपल के फैंस है काफी ज्यादा खुश

कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह ने कहा कि मैं कपूर परिवार को अपने परिवार की तरह मानता हूं। यह कोई प्रोफेशनल रिलेशनशिप नहीं है मैं कपूर फैमिली को 25 सालो से भी ज्यादा समय से जानता हूं। आगे उन्होंने कहा कि यह एक प्राइवेट शादी रही  “सांवरिया” फिल्म में डेब्यू करने के पहले से मैं रणबीर को जानता हूं मैं उनके लिए बेहद खुश हूं।रणबीर एक हैंडसम, टैलेंटेड, अच्छा व्यवहार करने के साथ ही जमीन से जुड़े इंसान हैं। आलिया खुश किस्मत है कि उनकी शादी रणबीर से हो रही है।

बेटे की शादी में नीतू कपूर ने लगाई मेहेंदी

रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर सबसे ज्यादा खुश थी। रणबीर और आलिया दोनो के मेहंदी की रस्म होने के बाद नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने हाथो में लगी मेहंदी की फोटो पोस्ट की, जिसमें नीतू कपूर ने मेहंदी से अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर का नाम लिखवाया है। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने हाथो में लगी मेहंदी की फोटो शेयर की। ऋषि कपूर की बेहद इच्छा थी कि वह अपने एकलौते बेटे रणबीर कपूर की शादी धूमधाम से होते हुए देखे लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति के प्यार को याद करते हुए कहा कि आलिया रणबीर की मेहंदी का फंक्शन 13 अप्रैल को हुई मुझे बहुत खुशी है। क्योंकि 13 अप्रैल को ही उनकी और ऋषि कपूर की सगाई हुई थी। नीतू ने अपनी सगाई की एक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा कि “बैसाखी के दिन की यादें, हमने 43 साल पहले 13 अप्रैल साल 1979 को सगाई की थी।

Jhuma Ray
Jhuma Ray
नमस्कार! मेरा नाम Jhuma Ray है। Writting मेरी Hobby या शौक नही, बल्कि मेरा जुनून है । नए नए विषयों पर Research करना और बेहतर से बेहतर जानकारियां निकालकर, उन्हों शब्दों से सजाना मुझे पसंद है। कृपया, आप लोग मेरे Articles को पढ़े और कोई भी सवाल या सुझाव हो तो निसंकोच मुझसे संपर्क करें। मैं अपने Readers के साथ एक खास रिश्ता बनाना चाहती हूँ। आशा है, आप लोग इसमें मेरा पूरा साथ देंगे।
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: