क्या आप लोग जानते हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ ऐसे मशहूर अभिनेताओ के बारे में जो बॉलीवुड इंडस्ट्री और भारत भर में सबके चहीते और लोकप्रिय होने के बावजूद भी भारत में वोट देने का अधिकार नहीं रखते हैं। अक्षय कुमार से लेकर आज बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हैं जो भारत में रहते हैं देश प्रेमी भी हैं लोगो से वोट देने की अपील करते हैं लेकिन खुद वोट नहीं देते। इस लिस्ट में नंबर एक पर है अक्षय कुमार, अक्षय कुमार देश भक्ति में सबसे आगे रहते हैं लेकिन उनके पास खुद ही भारत की नागरिकता नहीं है। आज के इस पोस्ट में हम जानेंग बॉलीवुड के इन अभिनेता और अभिनेत्रियो को आखिर क्यों भारत में वोट देने का अधिकार नहीं है।
* अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले शानदार और सबके चहीते अभिनेता अक्षय कुमार के बारे में आपको जानकर हैरानी होगी कि अक्षय कुमार भारत नहीं बल्कि एक कैनेडियन नागरिक है। दरअसल अक्षय कुमार को कनाडा का नागरिकता सम्मान के तौर पर मिला है अक्षय कुमार को कनाडा की ऑनरेडी सिटीजनशिप दी गई है। क्योंकि हमारे भारत के संविधान में दो नागरिकता रखने की इजाजत नहीं है, इसीलिए अक्षय कुमार एक कैनेडियन सिटीजन माने जाते हैं जिसे उन्होंने खुद ही चुना है। इसीलिए अक्षय कुमार को भारत में वोट देने का अधिकार नहीं है और उनका नाम भारत की वोटिंग लिस्ट से गायब है।
* आलिया भट्ट
बेहद कम उम्र में की बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट आज फिल्म इंडस्ट्री में जिन ऊंचाइयो पर है शायद ही कोई इतनी जल्दी इतनी बड़ी उपलब्धियां पाने की सोच सकता है। लेकिन इसके बावजूद भी आज एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम भारत में वोट ना देने वाले अभिनेताओ की लिस्ट में पहले नंबर पर आता है। आलिया भट्ट आज भारत में बेहद लोकप्रिय बन चुकी हैं लेकिन क्या आप लोग यह जानते हैं कि आलिया भट्ट को आंखिर भारत में वोट देने का अधिकार क्यों नहीं है। दरअसल आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान बर्मिंघम से हैं और उनके पास ब्रिटेन की नागरिकता है। इसलिए आलिया भट्ट के पास भी ब्रिटेन की नागरिकता ही हैं और उन्हें भारत में वोट करने की इजाजत नहीं है।
* कैटरीना कैफ

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कैटरीना कैफ को ग्लैमरस अभिनेत्री माना जाता है और आज भारत के भोट ना करने वाले एक्ट्रेरो की सूची में कैटरीना कैफ का नाम भी शामिल है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कम उम्र से ही काम करते हुए अभी तक बॉलीवुड में ऊंचे पायदान पर बनी रहने वाली कटरीना कैफ का बॉलीवुड में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल है। लेकिन उनके पास ब्रिटेन की नागरिकता है और वह भारत में वोट देने का अधिकार नहीं रखती।
* जैकलिन फर्नांडीस
श्रीलंकाई ब्यूटी कही जाने वाली बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस का जन्म मनामा बहरीन में हुआ था। जैकलिन फर्नांडीस साल 2006 में मिस यूनिवर्स श्रीलंका रह चुकी है साल 2009 में वह पहली बार बॉलीवुड फिल्म अलादीन में नजर आई जिसके बाद धीरे-धीरे वह बॉलीवुड का एक मशहूर चेहरा बन चुकी हैं और बॉलीवुड में खास पहचान बना चुकी हैं।
लेकिन जैकलीन फर्नांडिस को भी भारत में वोट देने का अधिकार नहीं है क्योंकि जैकलिन फर्नांडीस मुख्य रूप से श्रीलंका की नागरिकता रखती है। जैकलिन के पिता एलरॉय फर्नांडीस श्रीलंका के हैं और उनकी मां मलेशियन जिस कारण जैकलिन फर्नांडीस भले ही आज भारत में मशहूर अभिनेत्री बनकर सफलता व लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं। लेकिन जैकलिन को श्रीलंका का नागरिकता प्राप्त है और उन्हें भारत में वोट देने का अधिकार नहीं हैै।
* इमरान खान
भारत की नागरिकता ना होना और भारत में वोट देने का अधिकार ना मिलने वाले अभिनेता और अभिनेत्रियो की लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान का नाम भी शामिल है। रिश्ते में तो अभिनेता इमरान खान आमिर खान के भांजे लगते हैं आपको यह जानकर तो हैरानी होगी कि हर बार लोगों से बढ़-चढ़कर चुनाव में वोट देने की अपील करने वाले आमिर खान के भांजे इमरान खान खुद ही अमेरिकी पासपोर्ट होल्डर हैं।

दरअसल इमरान का जन्म अमेरिका के विसकॉन्सिन के शहर मेडिसन में हुआ था। उनके मम्मी-पापा के तलाक होने के बाद वह भारत आ गए और आज वह भारतीय अभिनेता तो है लेकिन मुख्य तौर पर अमेरिका का सिटीजन रखते हैं। इनके पास भारत की सिटीजनशिप नहीं है और इस वजह से इमरान खान को भी भारत में वोट करने का अधिकार नहीं है।
* नरगिस फाखरी
आज नरगिस फाखरी बॉलीवुड में जाना माना चेहरा बन चुकी हैं बॉलीवुड में फिल्म “रॉकस्टार”.से थोड़ी बहुत नाम कमाने वाली अभिनेत्री नरगिस फाखरी आज भारतीय बॉलीवुड इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अभिनेत्रियो में शामिल है जो एक समय अपनी बेहतरीन अभिनय के लिए दर्शको के बीच गजब की लोकप्रियता हासिल कर चुकी है। लेकिन नरगिस फाखरी भारतीय अभिनेत्री होकर भी भारत में वोट देने का अधिकार नहीं रखती हैंं।
नरगिस फाखरी के पिता पाकिस्तानी थे और उनकी मां चेक रिपब्लिक से थी। नरगिस के पास अब अमेरिकी नागरिकता है भले ही आज नरगिस भारत भर में फेमस हैं लेकिन नरगिस फाखरी का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था और इनके पास भारतीय सिटीजन न होने के कारण वह भारत में वोट नहीं कर पाती हैं। ऐसे में नरगिस फाखरी अपने आपको ग्लोबल सिटीजन बताती हैं।
* कल्की कोचलीन
भारत के पंडिचेरी में जन्म हुई एक्ट्रेस कल्की कोचलीन भले ही विदेश में नहीं जन्मी है लेकिन इनको भी भारत में वोट देने का अधिकार नहीं है।कल्की कोचलीन का जन्म भारत के पांडिचेरी में हुआ है लेकिन इस अभिनेत्री को भारत में वोट करने की इजाजत नहीं हैं। दरअसल कल्की कोचलीन के माता-पिता दोनो ही एक फ्रेंच नागरिक है जिन्होंने बाद में भारत में बसने का फैसला लिया था और इनके माता-पिता के पास आज भी फ्रांस की ही नागरिकता है, जिस कारण कल्की कोचलीन भारत में वोट नहीं कर पाती है।

* सनी लियोनी
बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबकी चाहिती, बेहद हॉट और खूबसूरत अभिनेत्री सनी लियोनी आज भारत भर में सभी के दिलो पर राज करती हैं। लेकिन क्या आप लोग जानते हैं कि इसके बावजूद भी भारत की यह पॉपुलर एक्ट्रेस भारत में वोट नहीं कर पाती है, क्योंकि उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है। सनी लियोनी का वास्तविक नाम करनजीत कौर है और ये पंजाबी मूल की है। दरअसल सनी लियोनी के पास कैनेडियन और अमेरिकन सिटीजनशिप तो मौजूद है लेकिन उनके पास भारत की सिटीजनशिप नहीं है, जिस कारण सनी लियोनी भारत में वोट नहीं कर पाती है।
* दीपिका पादुकोण
इन दिनो बॉलीवुड में अपने पॉपुलर एक्टिंग के जरिए पद्मावत, बाजीराव मस्तानी जैसी हिट फिल्में करने वाली दीपिका पादुकोण ने हाल ही में रणबीर सिंह से शादी की है। दीपिका पादुकोण के माता-पिता भारतीय हैं लेकिन दीपिका भारतीय सिटीजनशिप नहीं रखती हैं दीपिका पादुकोण बेंगलुरु में रही है जहां उनका लालन-पालन हुआ और उनका जन्म डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में हुआ था जिस कारण इनके पास डेनमार्क की नागरिकता है और वह भारत में वोट नहीं कर पाती है।
* एवलिन शर्मा
“ये जवानी है दीवानी” फिल्म में लैला का किरदार निभाने वाली एवलिन शर्मा वैसे तो पंजाबी हैं लेकिन वह जर्मनी में पैदा हुई थी। एवलिन शर्मा के पिता पंजाबी और मां जर्मन से हैं और उनके पास जर्मन का ही पासपोर्ट है। एवलिन शर्मा आज भले ही भारतीय अभिनेत्री बन चुकी है लेकिन उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है और ना ही वह भारत में वोट कर पाती है।