हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व होता है। साल भर में 4 बार मनाए जाने वाले नवरात्रि में दो को गुप्त माने जाते हैं तो वहीं दो में से एक शारदीय नवरात्रि जो आश्विन मास में होता है और एक चैत्र मास में मनाया जाता है, जिसे चैत्र नवरात्र कहा जाता है। इस शुभ अवसर पर लोग पूरी श्रद्धा से घर में कलश स्थापना कर माता रानी को अपने घर में बुलाते हैं। फाल्गुन मास की पूर्णिमा के बाद अप्रैल महिने की शुरुआत से ही चेत्र नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी जब चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इस बार चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल शनिवार से शुरू होगी जो 11 अप्रैल सोमवार तक रहेगी।
कलश स्थापना शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 1 अप्रैल शुक्रवार सुबह 11:30 से शुरू होकर 2 अप्रैल शनिवार सुबह 11:58 तक रहेगी। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना होती है जिसके बाद नौ दिनो तक कलश स्थापना कर माता रानी की पूजा होती है। कलश स्थापन करने के शुभ मुहूर्त की बात करें तो माता का कलश स्थापन करने का शुभ समय 2 अप्रैल सुबह 6:10 से 8:29 तक रहेगी।
कैसे आएगी माता रानी
नवरात्रि का त्यौहार आता है आते ही सभी भक्तो के मन में यह सवाल आता है कि माता रानी कैसे अपने भक्तो के घर पधार रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धार्मिक मान्यता के अनुसार हर साल नवरात्रि के दिनो में मां किसी वाहन पर सवार होकर धरती पर अपने भक्तो के यहां आती है, चैत्र नवरात्रि में इस बार माता रानी घोड़े पर सवार होकर आ रही है।

हम सभी जानते हैं कि नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी के नौ स्वरूपो की पूजा होती है पहले दिन मा शैलपुत्री की पूजा होती है। दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कूष्मांडा, पांचवे दिन स्कंदमाता, छठवें दिन कात्यायनी, सातवें दिन कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी और नौवें दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा करके माता को प्रसन्न किया जाता है।
कैसे होती है माता रानी की पूजा
नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी के सभी भक्त माताको अलग-अलग रूप से आराधना करते हैं। कुछ लोग नौ दिनों तक अन त्याग कर फलाहार करके माता रानी की आराधना करते हैंं। वहीं कुछ लोग एक समय सादा भोजन कर माता रानी की उपासना करते हैं। तो वहीं कुछ लोग नौ दिनों तक सात्विक भोजन करके माता रानी की उपासना करते हैं। इन नौ दिनों में माता रानी को सभी भक्त लोग अलग-अलग प्रकार से प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। सुबह शाम माता रानी की पांचाली का पाठ कर आरती करते हैं, ताकि जाते-जाते माता रानी उन पर विशेष कृपा करके जाए।
इन 6 राशियो पर माता रानी करने वाली है विशेष कृपया
* मेष राशि
चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मेष राशि के जातको पर मां दुर्गा विशेष कृपया करने वाली है। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मेष राशि के जीवन में सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होने वाली है। इस नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से मेष राशि के जातको को सफलता प्राप्त होगी। यह समय आपके लिए विषेश रहेगा जब आप जो भी कार्य हाथ में लेंगे उसमें आपको कामयाबी मिलेगी। आप इस समय जितना मेहनत करेंगे आपको सभी के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे इस समय आपके द्वारा किए गए यात्राओ का भी लाभदायक परिणाम मिलने वाला है।
* वृष राशि
वृष राशि के जातको के लिए नवरात्रि इस साल चेत्र नवरात्रि भाग्योदय करने वाली है। वृष राशि के जातको को उनके किए गए कार्यो में सफलता और जीवन में खुशिया प्राप्त होगी। उनके वेतन में भी वृद्धि आने वृद्धि होने के संकेत बन रहे हैं, जिससे कि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। माता रानी की विशेष कृपया से वृष राशि के जातको के कार्य सफल होंगे।नौकर पेशी लोगो के पद और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है साथ ही उनके मान-सम्मान भी वृद्धि होगी।
* कर्क राशि
चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर कर्क राशि के जातको पर भी माता रानी विशेष कृपया करने वाली हैं। नवरात्रि के शुभ समय में बिजनेस से जुड़े कर्क राशि के जातको को अच्छा मुनाफा देखने को मिलेगा। बिजनेस को विस्तार देने में सफलता मिलेगी आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ मां दुर्गा की कृपया होने से इनके वेतन में भी वृद्धि होगी।
* सिंह राशि

सिंह राशि के जातको पर भी इस साल चैत्र नवरात्रि में माता रानी विशेष कृपया बरसाने वाली है। सिंह राशि के जातको को उनके पद में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। अगर इनका विदेश जाने का प्रयास है तो भी इन्हे सफलता प्राप्त होगी, मां दुर्गा के आशीर्वाद से इन्हें धन प्राप्त होगा पुराना पैसा वापस मिलेगा। अगर कोई योजना पहले से पड़ी है तो उस योजना में सफलता मिलेगी। इस समय पुराने रोग व्याधि से जूझ रहे सिंह राशि के जातको को सभी प्रकार रोगो से मुक्ति मिलेगी।
* कन्या राशि
चैत्र मास की नवरात्रि तिथि में मां दुर्गा की आराधना करने से कन्या राशि के जातको को आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। मां दुर्गा की कृपा से आपके आय के स्रोत में वृद्धि होगी और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। यानी कि चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर कन्या राशि के जातको की आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं साथ ही उनकी लव लाइफ भी अच्छी होने वाली है।
* तुला राशि
चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर तुला राशि के जातको के परिवारो को ढेरो खुशिया मिलने वाली है। इन जातको के धन दौलत में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं साथ ही निवेश से भी लाभ मिल सकता है। अगर तुला राशि के जातक अपने आय के नए स्रोतो पर ध्यान दे रहे हैं, तो उन्हें इस दिशा में लाभ मिलेगा। तुला राशि के जातको को इस समय स्वास्थ की भी प्राप्ति होने वाली है।
नवरात्रि के 9 दिनों में अगर माता रानी की श्रद्धा भाव से पूजा की जाए तो आप ही के सभी कामना को माता रानी जरूर पूरा करती हैं आपके सारे मनोरथ पूरे हो जाते हैं अगर आप की भी कोई मनोकामना है और नवरात्रि के इस मौके पर आप माता रानी के समक्ष अपनी मनोकामना को रखना चाहते हैं तो राशि अनुसार आप अपनी विशेष मंत्र का जाप करके विशेष उपाय को करके आप माता को जल्दी ही प्रसन्न कर सकेंगे और माता गढ़ माता प्रसन्न होती हैं तो आपको आपकी मनवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है।
इस नवरात्रि राशि अनुसार करें मंत्र का जाप
व्यक्ति अनुसार हर किसी की राशि अलग-अलग होती है और कुल मिलाकर 12 प्रकार के राशिया होते हैं। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर अगर आप अपनी राशि अनुसार नीचे बताए गए मंत्र का जाप करते हैं तो आपकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होगी। तो चलिए जानते हैं किस राशि वाले जातको को किस मंत्र का उच्चारण करने से उन्हें शुभ फल प्राप्त होगा।
* मेष राशि
12 राशियो में पहली राशि आती है मेष राशि, इस राशि के लोग नवरात्रि के पहले दिन से आखरी दिन तक “ओम ह्लीं उमा देव्य नमः” या फिर “ओम महागौराए नमः” मंत्र का जाप करें। इस समय हर दिन कम से कम एक माला का जाप अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा आप श्रद्धा अनुसार 5, 7, 9, 11, 21 जितनी चाहे उतनी बार माला लेकर जाप कर सकते हैं।
* वृष राशि

वृष राशि वाले सभी जातको को नवरात्रि के दिनो में अपनी मनोकामना को पूर्ण करने के लिए “ओम क्रां क्रीं क्रुं कालिका देवी नमो नमः” या “ओम कारक्ये नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से जल्द ही वृष राशि वाले जातको की मनोकामना माता रानी पूरी करती है।
* मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातको को नवरात्रि के नौ दिनो में रोजाना “ओम दूं दुर्गाय नमः” या फिर ओम घोराय नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके लिए आप कम से कम एक माला लें और उस माला अनुसार इस मंत्र का जाप जरूर करें, इस मंत्र का जाप करने से माता रानी प्रसन्न होती है।
* कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातको को नवरात्रि के नौ दिनों में माता भगवती को प्रसन्न करने के लिए “ओम ललिता देव्यै नमः” या फिर “ओम हस्त्नीयै नम: ” मंत्र का रोजाना जाप करना चाहिए। हो सके तो रोजाना इस मंत्र को 108 बार जरूर जाप करें, ऐसा करने से आपकी मनोकामना जल्द ही पूरी होगी।
* सिंह राशि
चैत्र नवरात्रि के समय सिंह राशि के जातको को माता रानी की कृपा प्राप्त करने के लिए रोजाना “ओम ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नम:” या “ओम त्रिपुरांतकायै नम:” मंत्र का जाप करना चाहिए, ऐसा करने से सिंह राशि के जातकों की मनोकामना पूर्ण होगी।
* कन्या राशि
कन्या राशि के जातको को इच्छित मनवांछित फल प्राप्ति के लिए नवरात्रि के दिनो में “ओम शूल धारिणी देव्यै नम:” या “ओम विश्वरुपायै नम:” मंत्र का जाप करना चाहिए, इससे कन्या राशि के जातको की मनोकामना जल्दी ही मातारानी पूरी करेंगी।
* तुला राशि
तुला राशि वाले जातको को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ “ओम ह्रीं महालक्ष्म्यै नम: या “ओम रोद्रवेतायै नम:” मंत्र का जाप करना चाहिए। हो सके तो रोजाना इस मंत्र को कम से कम 108 बार जरूर जपे, ऐसा करने से माता रानी आप पर जरूर प्रसन्न होगी।
* वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातको को नवरात्रि के नौ दिनो में मां दुर्गा का मंत्र ” ओम शक्ति रूपाय नमः” या “ओम क्लीम कामाख्याए नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए। रोजाना एक माला लेकर 9 दिनों तक माता रानी के इस मंत्र का जाप करने से वृश्चिक राशि के जातको पर माता रानी की असीम कृपा बरसेगी।
* धनु राशि
धनु राशि वाले जातक नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान ओम “ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” या फिर “ओम गजाननाय नम:” मंत्र का जाप करें। नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से धनु राशि वाले जातको को माता रानी की कृपा प्राप्त होगी।
* मकर राशि
मकर राशि के लोग चैत्र नवरात्रि के समय नौ दिनो तक “ओम पार्वती देव्यै नमः” या “ओम सिंहमुख्ये नमः” मंत्र का जाप करें, ऐसा करने से उन पर जल्दी ही मां दुर्गा की कृपा बरसेगी।
* कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगो को भी “ओम पंग पार्वती देव्यै नमः” या “ओम सिंहमुख्ये नमः” मंत्र का नौ दिनो तक मन लगाकर जाप करना चाहिए, ऐसा करने से माता रानी की कृपा प्राप्त होगी।
* मीन राशि
मीन राशि के लोगो को इस बार नवरात्रि के समय पर मां दुर्गा के मंत्र “ओम श्री हीं दुर्गा देव्यै नमो नमः” मंत्र का जाप करना है। इससे माता रानी उन पर प्रसन्न होंगी और उन्हें माता रानी का कृपा प्राप्त होगी।