भारतीय सिनेमा जगत के मशहूर गायक, संगीतकार और कंपोजर बप्पी लहरी अब हमारे बीच नहीं रहे। बेहद दुख की बात है कि 69 साल की उम्र में मंगलवार यानी बीते कल 15 फरवरी को बप्पी लहरी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जिसके बाद सिनेमा जगत से लेकर दुनिया में सभी उनके सभी फैंस बुरी तरह से दुखी है। सिनेमा जगत के लिए यह एक बहुत बड़ा दुखत समय है क्योंकि बीते एक महीने के अंदर ही इस इंडस्ट्री ने दो महान हस्तियो को खो दिया।
इससे पहले स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से दुःख का माहौल कम दुआ ही नहीं था कि इतने में बप्पी लाहिड़ी जी का भी निधन हो गया। ऐसे में देश के सभी राजनेता डिस्को सॉन्ग के लिए मशहूर बप्पी लहरी के दुनिया से जाने का दुख बयान कर रहे हैं, साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में भी दुख का माहौल छा गया है।
डिस्को किंग बप्पी लाहिड़ी
बप्पी दा के बारे में बात करें तो वह सबसे अलग अंदाज में अपनी लाइफ जीना पसंद करते थे और उनकी यही बात उनके फैंस को काफी पसंद आती थी। लेकिन आज जब वह हमारे बीच नहीं है तो उनके फैंस को काफी ज्यादा धक्का लगा है। देश और दुनिया में बप्पी दा के सभी फैंस लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
म्यूजिक इंडस्ट्री में बप्पी दा को “डिस्को किंग” कहा जाता था और उनका असली नाम अलोकेश लाहिड़ी था। वह सिंगर के साथ कंपोजर, राजनेता और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर भी रहे थे। बप्पी दा भारतीय सिनेमा में डिस्को म्यूजिक को एक अलग ही अंदाज के साथ लेकर आए थे। उनके डिस्को डांसर, नमकहलाल, वारदात, शराबी, कमांडो जैसी फिल्मों में हिट थे जो आज भी काफी ज्याादा फेमस है।
कैसे हुई बप्पी दा की मौत
रअसल पिछले कुछ दिनो से उनका तबीयत कुछ खास ठीक नहीं था वह बीमार थे और अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। जिसके बाद उनकी तबीयत में सुधार हूई और उन्होंने 15 फरवरी यानी कल ही अस्पताल से छुट्टी ली। लेकिन शाम होते-होते उनकी तबीयत फिर से बिगड़ने पर उन्हें फिर से अस्पताल ले जाया गया जहां रात में उनका निधन हो गया। मशहूर बप्पी लहरी ने राजनीति के मैदान में भी अपनी किस्मत आजमाई थी और उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा था।
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ दीपक नामजोशी ने बताया है कि बप्पी लाहिड़ी को अस्पताल में एक महीने तक भर्ती रखा गया था। जिसके बाद उन्होंने जिस दिन हॉस्पिटल से छुट्टी ली उसी दिन उनको फिर से हॉस्पिटल में आना पड़ा। क्योंकि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया उन्हें कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं थी। लेकिन उनका ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिय(OSA) के कारण दुआ था।
बप्पी दा मुंबई के लग्जरी घर में रहते थे उन्होंने जो उन्होंने साल 2001 में खरीदा था इसके अलावा भी उन्होंने देश के कई जगहो में प्रॉपर्टी लेकर रखी थी।जानकारी के अनुसार बप्पी दा के पास 5 गाड़ियां है जिसमें बीएमडब्ल्यू जैसी कई बड़ी गाड़ियां शामिल है। बप्पी दा ना केवल गाने गाकर पैसे कमाते थे, बल्कि वह रियलिटी TV शो, एक्टिंग, लाइव परफॉर्मेंस, म्यूजिक यूज़ करके भी शानदार कमाई करते थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
बप्पी लाहिड़ी जी के निधन के बाद सभी राजनेता अपना अपना दुख बयान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बप्पी लाहिड़ी जी के निधन पर शोक जताते हुए ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि “बप्पी लाहिड़ी जी का संगीत सर्वांगीण था और विविध भावनाओ को खूबसूरती से व्यक्त करता था। “
उन्होंने कहा ” कई पीढ़ियो के लिए लोग उनके कार्यो से खुद को जोड़ सकते हैं और उनका जीवंत स्वभाव हर किसी को हमेशा याद रहेगा। उनके निधन से मैं बहुत दुखी हूं और भारतीय सिनेमा जगत से लेकर पूरे भारत में उनके निधन से सभी दुखी हैं। उनके परिवार और प्रशंसको के प्रति मेरे संवेदनाएं हैं ओम शांति।”
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर बप्पी दा के निधन पर शोक जताते हुए लिखा कि “सुप्रसिद्ध संगीतकार बप्पी लहरी जी के निधन की खबर अत्यंत दुख भरा है। उन्होंने अनेक गीतो को अपनी धुनो से सजाया है वे संगीत की गहरी समझ रखते थे। बप्पी दा सामाजिक सह कार्यो के प्रति भी हमेशा जागरूक रहे हैं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाए उनके परिवार और प्रशंसको के साथ है ओम शांति”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा महान गायक और संगीतकार बप्पी लहरी जी के निधन के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। उनके निधन से भारतीय संगीत की दुनिया में एक बड़ा खालीपन आ गया है।बप्पी दा को उनके बहुमुखी गायन और जीवन स्वभाव के लिए हमेशा याद किया जाएगा, उनके परिवार और प्रशंसको के प्रति मेरी संवेदनाए है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताई संवेदना
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करके गायक और संगीतकार बप्पी लहरी के निधन पर दुख जताया।राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में लिखा बप्पी लाहिरी के गीतो को न केवल भारत में बल्कि विदेशो में भी लोकप्रियता मिली है उनके परिवार और प्रशंसको के प्रति मेरी संवेदनाए हैं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा मैं उनके निधन के खबर से स्तब्ध हूं। ममता बनर्जी ने ट्वीट करके लिखा “महान गायक और संगीतकार बप्पी लहरी के असामयिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। हमारे उत्तर बंगाल के एक शख्स जो अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर अखिल भारतीय प्रसिद्धि और समृद्धि सफलता तक पहुंचे थे उन्होंने अपने संगीत के योगदान से हमें गौरवान्वित किया। उन्होंने आगे लिखा कि हमने उन्हें अपने सर्वोच्च राज्य नागरिक पुरस्कार “बंगबीभूषण” प्रदान किया था और हम उनकी प्रतिभा को हमेशा याद करते रहेंगे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने लिखा कि “1980 के दशक में भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संगीतकार बप्पी लाहिरी जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उनका संगीत आज भी लोकप्रिय है उनके परिवार के सदस्य और प्रशंसको के प्रति मेरी गहरी संवेदना है उनकी आत्मा को शांति मिले”।
UP के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रसिद्ध संगीतकार बप्पी जी के निधन की सूचना मिली। पूरी जिंदगी संगीत साधना करने वाले बप्पी दा का अचानक चले जाना बेहद दुखद है भगवान उनकी पुण्यत्मा को शांति दे। ओम शांति”
BJP प्रवक्ता संबित पात्रा
BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि “गोल्डन वॉइस वाले एक और लेजेंस हमारे बीच नहीं रहे बप्पी लहरी के निधन की खबर सुनकर मैं स्तब्ध हो गया। बप्पी दा और उनके संगीत हमेशा हमारे दिलो में जिंदा रहेंगे”।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा “लोकप्रिय संगीतकार और गायक बप्पी लहरी जी का निधन होने से बेहद गहरा दुख हुआ है उनके परिवार और प्रशंसको के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं”।
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा लोकप्रिय संगीतकार और महान गायक बप्पी लाहिरी जी के निधन से गहरा दुख पहुंचा। उन्हें उनके प्रतिष्ठित गायन के लिए हमेशा ही याद किया जाएगा, उनके परिवार और प्रशंसको के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति”
परिवार ने किया आधिकारिक बयान जारी
बप्पी दा के निधन के बाद उनके परिवार की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया है कि हमारे लिए यह हमारे परिवार के लिए बेहद दुख का समय है। उनका अंतिम संस्कार कल यानी 17 फरवरी गुरुवार के दिन किया जाएगा।
क्यों थे बप्पी दा अंदाज सबसे अलग
दरअसल बप्पी दा अमेरिकन रॉकस्टार एल्विस प्रेस्ली से काफी प्रभावित थे जो गोल्ड की चेन पहनते थे वह अपने आपको कहीं ना कहीं प्रेस्ली से जुड़ा हुआ महसूस करते थे। इसीलिए वह एल्विस की तरह ढेर सारे आभूषण पहनते थे इसका खुलासा बप्पी लाहिड़ी के पिता ने खुद ही एक इंटरव्यू के दौरान किया था। बप्पी दा के पास खूब सारे गोल्ड ज्वेलरी थे और वह बहुत सारी ज्वेलरी भी पहनते थे।
कई बार जब कोई उनसे उनके इस स्टाइल को लेकर सवाल पूछता था तो वह कहते थे कि उन्हें ज्वेलरी पहनना अच्छा लगता है। एक इंटरव्यू के दौरान बप्पी दा ने कहा था कि “हॉलीवुड में मशहूर सिंगर एल्विस प्रेस्ली सोने की चेन पहनते थे और मैं प्रेसली का बहुत बड़ा फॉलोअर्स था मैं सोचता था कि अगर मैं किसी दिन सफल हुआ तो मैं भी अपनी एक अलग छवि बनाऊंगा और भगवान की कृपा से सोने के कारण मैंने अपनी एक अलग ही छवि पाई।”
उन्होंने कहा था कि “हालाकि पहले लोग यह भी सोचते थे कि यह केवल दिखावा करने का एक तरीका है लेकिन ऐसा नहीं है सोना मेरे लिए बहुत लकी है”। कहा जाता है की बप्पी दा समय के साथ बदलने में भी यकीन रखते थे। कुछ समय पहले उन्होंने सोने से तौबा करते हुए नए प्रकार के आभूषणो को भी पहनना शुरू किया था लेकिन उन्होंने सोने को पूरी तरह पहनना नहीं छोड़ा।
बप्पी दा ने अपने बदले आभूषणों के बारे में बताया था कि सोना, प्लैटिनम चांदी से बना यह नए जमाने का मैटल उत्कृष्ट है जो कि ज्वेलर और इन्वेस्टर के लिए बहुत कीमती है। मैंने कभी किसी ब्रांड का समर्थन नहीं किया लेकिन इस बार में निश्चित तौर पर इस नए जमाने के महत्व का समर्थन रहा हूं।
डिस्को सॉन्ग और अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले बप्पी दा हालांकि आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनसे जुड़े किस्से और कहानिया उन्हें हमेशा उनके फैंस के साथ जोड़े रखेगी। जिस प्रकार बप्पी दा अपने अलग अंदाज से सब के दिलो में राज करते थे ठीक उसी प्रकार वह हमेशा ही अपने उसी अंदाज के साथ अपने यादगार गीतो से हमेशा फैंस के दिलो में जीवित रहेंगे।