Sunday, May 28, 2023
Homeहिन्दीजानकारीअभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में कुछ ऐसी बाते जो हर...

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में कुछ ऐसी बाते जो हर कोई नहीं जानता

बीते 7 जनवरी को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का बर्थ एनिवर्सरी था हालाकि आज सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच जिंदा नहीं हैं लेकिन सब के दिलो में आज भी जिंदा है। सुशांत ने बहुत कम समय में लोगो के दिलो में अपनी खास जगह बना ली लेकिन अचानक से हुई उनकी मौत की खबर सुनकर हर किसी को झटका लगाा। फिल्म और TV जगत के साथ उनके सभी चाहने वालो लिए यह बेहद बड़ा झटका था। 

14 जून साल 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने ही घर में मृत अवस्था में पाए गए, लेकिन आज भी उनके फैंस ने उनका जन्मदिन याद रखा। सुशांत सिंह राजपूत के न होने के कारण आज उनके सभी फैंस ने मिलकर सोशल मीडिया पर उन्हें बर्थडे विश किया। सभी ने इस अवसर पर उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियोस और फोटोस शेयर करके उन्हें बर्थडे विश कीया।

थिएटर अभिनेता रहें हैं सुशांत सिंह 

हिंदी फिल्मो के मशहूर अभिनेता बनने से पहले सुशांत सिंह थिएटर अभिनेता रहे थे जिसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल किस देश में है मेरा दिल नाम के शो में काम किया लेकिन इस उन्हें इस सीरियल से ज्यादा लोकप्रियता नहीं मिली लेकिन उनके दूसरे शो पवित्र रिश्ता नाम के सिरियल से उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई। 
सुशांत सिंह मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डाबर के छात्र रहे हैं सुशांत सिंह ने साल 2006 के कॉमनवेल्थ खेलो में भी परफॉर्म किया था। इसके बाद 51वे फिल्म फेयर अवार्ड में भी वे बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम कर चुके हैं। मुंबई जाने के बाद उन्होंने डांस ग्रुप के साथ परफॉर्म किया जिसके बाद उन्होंने थिएटर ज्वाइन किया है शायद यही कारण था कि सुशांत सिंह एक मेहनती अभिनेता बनने में सफल हुए।

सुशांत सिंह के सपने थे सबसे अलग

केवल अभिनय ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत को पढ़ने, गाना गाने, किताबे पढ़ने का भी काफी ज्यादा शौक था खाली समय में रहने पर वह अपने घर में इन सभी शौक को पूरा किया करते थे। सुशांत सिंह अपना ज्यादातर समय अपने फार्म हाउस में बिताते थे वह फार्म हाउस लग्जरी होने के साथ प्राकृतिक खूबसूरती के बीच था। उनका यह फार्म हाउस लोनावला में पावना झील के पास स्थित है जो एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है उनके इस फार्म हाउस से झील का नजारा बेहद खूबसूरत नजर आता है।

उनके फार्म हाउस चारो ओर दूर तक फैले हरियाली पहाड़ और झील का नजारा दिल को खुश करने वाला होता है और ऐसा शायद इसीलिए क्योंकि सुशांत सिंह के सपने बड़े और अलग हुआ करते थे और वह उन्हें पूरा करने के लिए काफी प्रयास भी करते थे। सुशांत सिंह को एस्ट्रोफिजिक्स और तारो की दुनिया में भी काफ़ी ज्यादा दिलचस्पी थी और इसीलिए उन्होंने टेलिस्कोप भी खरीदा था। इसके अलावा सुशांत सिंह तीरंदाजी भी करते थे उनके घर के बाहर की तरफ खुली हुई जगह में वह अक्सर तीरंदाजी की प्रेक्टिस किया करते थे।

जन्म और परिवार

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म पटना बिहार में हुआ है और उनकी तीन बहने हैं, जिनमें से मीतू सिंह राज्य स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उनके पिता सरकारी अधिकारी है साल 2000 के शुरुआत में उनका परिवार बिहार से दिल्ली बस गया जिसके 2 साल बाद यानी साल 2002 में सुशांत सिंह के मा का निधन हो गया।

आपकी जानकारी के लिए बता दे सुशांत सिंह केवल एक्टिंग ही नहीं बल्कि पढ़ाई में काफ़ी अव्वल थे। वह कई परीक्षाओ में बैठे और सफल भी हुए लेकिन उन्हें तो अपना करियर फिल्म में बनाना था इसीलिए वह पहले दिल्ली गए और फिर मुंबई। सुशांत ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट केरेंस हाई स्कूल पटना से शुरू की और आगे की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से कि जीसके बाद “दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग” से उन्होंने मैकेनीकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।

बैकअप डांसर रहे हैं सुशांत सिंह

सुशांत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत बैकअप डांसर के रूप में की थी और उन्होंने फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में भी कई बार डांस किया। वही उनको सबसे पहले बालाजी टेलीफिल्म्स की कास्टिंग टीम ने नोटिस किया जिसके बाद उनके करियर की शुरुआत “किस देश में है मेरा दिल” नाम के सीरियल से हुई जिसमें उन्होंने प्रीत जुनेजा का किरदार निभाया था, लेकिन टीवी शो पवित्र रिश्ता उनके करियर के लिए सबसे अहम साबित हुआ। इसके बाद वे डांस रियलिटी शो “जरा नच के दिखा 2” और “झलक दिखलाजा 4” में भी दिखाई दिए। 

सुशांत सिंह की फिल्मे

इसके बाद सुशांत ने फिल्मो में कदम रखा और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के कई अच्छी फिल्मो में काम किया। उन्होंने “काई पो चे, शुद्ध देसी रोमांस, एम एस धोनी, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी, केदारनाथ, छिछोरे, दिल बेचारा जैसी कई फिल्में की जिसमें उनकी आखिरी फिल्म थी “दिल बेचारा”। जिसमें उनके साथ संजना संघी भी नजर आई थी यह फिल्म 24 जुलाई साल 2020 को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ। लेकिन दुख की बात यह है कि उनके इस फिल्म के रिलीज होने के कुछ दिन पहले ही सुशांत सिंह की मृत्यु हो चुकी थी।

सुशांत सिंह की मौत

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह की मृत्यु की बात करें तो वे 14 जून साल 2020 को अपने घर में मृत अवस्था में पाए गए। उनके नौकर ने उनके शव को पंखे से लटकते देखा था और पुलिस को इसकी जानकारी दी। जब मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची तो इस केस से जुड़ी कई बात सामने आई। लेकिन अंखिरी में आज तक यह बात सामने नहीं आया कि सुशांत सिंह ने खुद आत्महत्या किया था या किसी ने उन्हें मारने की साजिश रची थी। 

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में कुछ ऐसी बाते जो हर कोई नहीं जानता

चाहे जैसे भी हो लेकिन बेहद दुख की बात है कि अभिनेता सुशांत सिंह की केवल 34 साल की आयु में ही मृत्यु मौत हो गई और अचानक से हुई सुशांत सिंह के मौत के कारण सुशांत के सभी फैंस का दिल दहल गया। उनके निधन का कारण जहां आत्महत्या बताया जाता है तो वहीं उनके मौत के बाद हुए CBI जांच में कई बार कई लोगो पर इल्जाम लगे और गिरफ्तारी भी हुई लेकिन मौत की वजह आज तक कभी सामने नहीं आ पाया। 

सुशांत सिंह की पहली प्रेमिका

सुशांत सिंह राजपूत ज्यादातर अखबारो और TV की सुर्खियो में बने रहते थे, क्योंकि वह अपनी प्रेमिका अंकिता लोखंडे के साथ काफी लंबे समय से रिलेशन में थे और खबरो की माने तो वह एक साथ लिव-इन में भी रहे थे और इन दोनो की मुलाकात पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी और यहीं से यह दोनो एक अच्छे दोस्त बने।

 इन दोनो के बीच का रिश्ता इतना गहरा था कि जब भी सुशांत सिंह के फिल्म में किसिंग सीन होता था तो वह पहले अंकिता को यह बात बताते थे और उनकी हामी होने के बाद ही वह ऐसे सीन को करते थे। अपनी आने वाली फिल्म “डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी” को लेकर वे खास सुर्खियो में बने रहते थे। उनके इस फिल्म के फर्स्ट लुक और ट्रेलर ने पहले से ही बाजार में धूम मचा दिया था जिसके बाद सुशांत को इस किरदार में देखने के लिए उनके फैंस काफी बेताब थे।

डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी के अनुसार व्योमकेश बक्शी के किरदार के लिए उनकी पहली पसंद सुशांत सिंह राजपूत थे और सुशांत ने इस किरदार को काफी अच्छे से निभाया। कहा जाता है कि फिल्म में उनके और अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी के बीच एक लंबा किसिंग सीन फिल्माया गया था जो रणबीर और दीपिका पादुकोण के फिल्म “रामलीला” के सीन से भी लंबा था।

हर एक किरदार को बनाते थे खास

सुशांत सिंह जिस किसी भी किरदार को निभाते थे वह हर एक किरदार में फिट बैठते थे एम एस धोनी से लेकर हर एक फिल्म को सुशांत सिंह ने काफी दिलचस्प बना दिया। हर एक फ़िल्म के हर एक किरदार जैसे एम एस धोनी से लेकर व्योमकेश बक्षी के किरदार को उन्होंने बखूबी निभाया और उनके इसी अभिनय के खास अंदाज को दुनिया हमेशा याद रखेगी। उनकी मौत भारतीय फिल्म जगत की एक बड़ी हानि है क्योंकि उनके फिल्म की शुरुआत “कई पो चे” से लेकर उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा को सभी ने दिल से सराहा और भरपूर प्यार दिया है। 

सुशांत सिंह और उनकी एक्टिंग से फिल्म जगत और उनके फैंस के दिल इतने जुड़ चुके थे कि उनकी आखिरी फिल्म “दिल बेचारा” रिलीज होने के बाद सभी फैंस सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दे रहे थे। इस फिल्म में सुशांत के हर एक डायलॉग को फैन सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे और उनके उस केरेक्टर को स्क्रीन पर देखकर काफी इमोशनल हुए थे। उनके मौत के बाद बॉलीवुड ने अपना एक अनमोल हीरा खोया दीया बॉलीवुड इंडस्ट्री में यह काफी बड़ी हानि थी, जब सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया से अलविदा कहा।

ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस में 7 वा स्थान

सुशांत सिंह राजपूत ने ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जामिनेशन में सातवां स्थान प्राप्त किया था और फिर दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग कक्षा में प्रवेश प्राप्त कर शिक्षा ली थी। वह भौतिकी में एक राष्ट्रीय ओलिंपियाड विजेता भी रहे हैं। उन्होंने कुल मिलाकर 11 इंजीनियरिंग सर्वे प्रवेश परीक्षाओ को पास किया जिसमें ISM धनबाद भी शामिल है। हालांकि उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाने को दिए ड्रॉपिंग से पहले केवल 4 साल का कोर्स पूरा किया क्योंकि उन्हें TV जगत में नाम कमाना था। 

कम उम्र के होनहार और पढ़े लिखे अभिनेता 

सुशांत ने कम उम्र में ही शिक्षा से लेकर बॉलीवुड की दुनिया तक कदम रखा और काफी ज्यादा सफलता हासिल की। कहा जाता है कि व्यक्ति को जिस विषय में रुचि होता है वह उसी विषय में ज्यादा सफलता हासिल कर पाते हैं। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के विषय में अगर देखा जाए तो उनका रुचि फिल्मी जगत में था लेकिन फिर भी उन्होंने काफी ज्यादा शिक्षा हासिल कि। 

इसीलिए फिल्म इंडस्ट्री में कम उम्र के होनहार और काफ़ी ज्यादा पढ़े लिखे अभिनेता में सुशांत सिंह राजपूत का नाम आता है। यही नहीं उनकी दिलचस्पी खेलकूद व तारो की दुनिया में भी थी और शायद अगर आज वह हमारे बीच होते तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में और ज्यादा नाम कमाते।

Jhuma Ray
Jhuma Ray
नमस्कार! मेरा नाम Jhuma Ray है। Writting मेरी Hobby या शौक नही, बल्कि मेरा जुनून है । नए नए विषयों पर Research करना और बेहतर से बेहतर जानकारियां निकालकर, उन्हों शब्दों से सजाना मुझे पसंद है। कृपया, आप लोग मेरे Articles को पढ़े और कोई भी सवाल या सुझाव हो तो निसंकोच मुझसे संपर्क करें। मैं अपने Readers के साथ एक खास रिश्ता बनाना चाहती हूँ। आशा है, आप लोग इसमें मेरा पूरा साथ देंगे।
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: