Thursday, September 28, 2023
Homeहिन्दीजानकारीसाल 2021 में शादी के रिश्ते में बंधने वाले बॉलीवुड अभिनेता और...

साल 2021 में शादी के रिश्ते में बंधने वाले बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्री

जिस तरह साल 2020 आम लोगो से लेकर बड़े-बड़े लोग यानी नेता व बॉलीवुड इंडस्ट्री में सभी के लिए अच्छा नहीं रहा और इसका वजह आप लोग जानते ही होंगे। लेकिन साल 2021 बॉलीवुड के कई बड़े सितारो की आम जनता का तो नहीं कह सकते लेकिन बॉलीवुड के लिए काफी खास रहा है। क्योंकि साल 2021 में कई बॉलीवुड सितारो ने इस साल अपने रिश्ते को शादी के पावन बंधन में बांध लिया है और शादी करके हमेशा के लिए एक हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं साल 2021 में बनने वाले से कुछ जोड़ो के बारे में जिन्होंने अपने रिश्ते को शादी के प्यारे बंधन में बांधकर सात जन्म के लिए एक हो गए हैं। 

कैटरीना कैफ और अभिनेता विकी कौशल 

मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल के बारे में इन दोनो की शादी ने इस साल खूब सुर्खिया बटोरी है और उनके फैंस को इन दोनो की जोड़ी भी काफी पसंद आ रही है। साल 2021 बॉलीवुड के कई सितारो के लिए खास रहा है बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विकी कौशल की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी। इन दोनो ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में अपने रिश्ते को शादी के बंधन बांध लिया है। इसके बाद इन दोनो ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत तस्वीरे शेयर की जिसे फैंस ने काफी पसंद किया और उनकी जोड़ी को भी खुब पसंद किया जा रहा है। 

यामी गौतम और आदित्य धर

आदित्य धर की बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की शादी की तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर करते लोग हैरत में आ गए अभिनेत्री यामी ने 4 जून को डायरेक्टर आदित्य धर से गुपचुप शादी कर ली। यामी और आदित्य की शादी काफी साधारण तरीके से  हिमाचल प्रदेश में यामी के फार्म हाउस में हुई। उनकी शादी की फोटोस और वीडियोस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हूई है और फैंस ने उनकी जोड़ी को खूब सराहा है। 

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से 24 जनवरी को शादी की। इनकी शादी अलीबाग में हुई इस शादी में करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए और उन्हें बधाई दी और इनकी जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद भी किया।

 दीया मिर्जा और वैभव रेखी 

दिया मिर्जा ने 15 फरवरी को मुंबई के बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ सात फेरे लिए और सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधे। इन दोनो की शादी को काफी खास बताया जा रहा है। क्योंकि इन दोनो की शादी के रस्म को करने के लिए एक महिला पंडित आई हुई थी। हालांकि दिया मिर्ज़ा की यह दूसरी शादी थी और इससे पहले उनका तलाक हो चुका है और उनके एक्स हसबैंड रह चुके हैं प्रड्यूसर साहिल संघा। इनकी शादी के करीब 5 साल हो भी चुके हैं हालांकि बॉलीवुड में यह एक आम बात होती है।  

राजकुमार राव और पत्रलेखा 

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में राजकुमार राव और उनकी लोंग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा की शादी 15 नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन चंडीगढ़ में हुई। इन कपल्स की शादी की तस्वीरे सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई और फैंस को  इनकी जोड़ी खूब पसंद आई।

रिया कपूर और करण भुलाने

मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने भी इसी साल 14 अगस्त को अपने लोंग टाइम बॉयफ्रेंड कारण भुलानी के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी है। इस शादी में भी कुछ करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त को शामिल करके वे एकसाथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।

एवलिन शर्मा और तुशान भिंडी

यह जवानी है दीवानी और यारिया फिल्म में नजर आई एवलिन शर्मा ने इस साल ब्रिसबेन में 15 मई को ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय मूल के डेंटल सर्जन और बिजनेसमैन तुशान भिंडी से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।

प्रियांक के शर्मा और सजा मोरानी 

बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री रह चुकी पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक के शर्मा ने भी इसी साल फरवरी महीने में शादी की। उन्होंने अपने गर्लफ्रेंड सजा मोरानी के साथ कोर्ट मैरिज किया, प्रियांक ने फिल्म “सब कुशल मंगल” से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।

Jhuma Ray
Jhuma Ray
नमस्कार! मेरा नाम Jhuma Ray है। Writting मेरी Hobby या शौक नही, बल्कि मेरा जुनून है । नए नए विषयों पर Research करना और बेहतर से बेहतर जानकारियां निकालकर, उन्हों शब्दों से सजाना मुझे पसंद है। कृपया, आप लोग मेरे Articles को पढ़े और कोई भी सवाल या सुझाव हो तो निसंकोच मुझसे संपर्क करें। मैं अपने Readers के साथ एक खास रिश्ता बनाना चाहती हूँ। आशा है, आप लोग इसमें मेरा पूरा साथ देंगे।
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: