Friday, December 8, 2023
Homeहिन्दीट्रेंडिंगबॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री जो बनने जा रही है कपूर खानदान...

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री जो बनने जा रही है कपूर खानदान की बहू जानिए कौन इनके पुराने बॉयफ्रैंड

बॉलीवुड की दुनिया में इस समय अदाकारा आलिया भट्ट सबसे छोटी और सबसे महंगी एक्ट्रेस बन चुकी है। ऐसे में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी काफी सुर्खियों में बनी हुई है। वह दोनो अपने अफेयर को अब रिश्ते में बदलने वाले हैं साथ ही वे अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी कर चुके हैं। यही नहीं आलिया और रणबीर कपूर की जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करती रहती है। कुछ दिन पहले ही रणवीर कपूर को खास याद करते हुए आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर किया था। 

खबरो की माने तो वे जल्द ही शादी करने वाले हैं इसका मतलब यह हुआ कि आलिया भट्ट अब जल्द ही कपूर खानदान की बहू बनने जा रही है और दोनो के फैंस भी इन दोनो को एक साथ देख कर बेहद खुश है। वैसे तो हाल ही के एक रिपोर्ट में यह बताया गया था कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इसी साल 2020 में दिसंबर महीने में शादी के बंधन में बनने वाले हैं लेकिन कोरोना के कारण इनकी शादी का प्लान कैंसल हो गया।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर कपूर के साथ रिलेशन में आने से पहले आलिया भट्ट के कुछ और लोगो के साथ भी रिलेशन में होने की खबरे सामने आई थी, हालांकि बॉलीवुड इंडस्ट्री में यह एक बेहद आम बात होती है। खबरो की माने तो बॉलीवुड इंडस्ट्री मैं ऐसे बहुत सारे अफेयर के चर्चे सुनाई देते रहते हैं।

कपूर फैमिली के साथ अपने नाम को जोड़ने से पहले आलिया भट्ट का नाम कुछ और लोगो से जुड़ चुका है हालांकि खबरो की माने तो इस समय आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ काफी खुश है और शादी भी करने वाली है। तो चलिए जानते हैं उन लोगो के बारे में जिनको आलिया भट्ट पहले डेट करके छोड़ चुकी है।

* आलिया भट्ट और अली दादरकर

जब आलिया भट्ट ने पहली बार बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। तब उनका नाम सबसे पहले अली दादरकर के साथ है तब उनको पहली बार अली दादरकर के साथ रिलेशन में माना रिलेशन में रहने की खबर सामने आई थी आलिया भट्ट और अली दादरकर बचपन के काफी अच्छे दोस्त है और वह दोनो अपने स्कूल के दिनो से एक साथ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के दौरान यह दोनो रिलेशन में थे। जानकारी के अनुसार ये भी बताया गया था कि आलिया के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा थे और फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनो के बीच काफी नजदीकियां बढ़ गई थी और यह बात उनके बॉयफ्रेंड को अच्छी नहीं लगी जिस कारण उनका सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ झगड़ा हो गया। अली दादरकर के बाद आलिया भट्ट का नाम अरसलान के साथ जुड़ा था उन दोनो ने एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री जो बनने जा रही है कपूर खानदान की बहू जानिए कौन इनके पुराने बॉयफ्रैंड

* आलिया भट्ट और अर्सलान

नेहा धूपिया के पॉडकास्ट शो में आलिया भट्ट ने अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान के बारे में खुलासा किया था। शो के दौरान आलिया ने अर्सलान के बारे में बताते हुए यह कहा कि अर्सलान मेरा पहला बॉयफ्रेंड था वह काफी स्वीट था और बेहद जिद्दी भी। वह चाहता था कि मैं कुर्ता और जींस ही पहनू, वह हमेशा फिट रहने के लिए जिम में रहता है और पेशे से वह एक ग्राफिक डिजाइनर है। हालांकि इन दोनो का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक तो नहीं चल सका और दोनो अलग हो गए लेकिन खबरो की माने तो कहा जाता है कि आज वह दोनो काफी अच्छे दोस्त हैं।

* आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा

अर्सलान से ब्रेकअप होने के बाद आलिया भट्ट ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिलेशन ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। करण जौहर की फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” के दौरान दोनो के बीच काफी नजदीकिया बढ़ी और दोनो अच्छे दोस्त बन गए। लेकिन यह दोस्ती का रिश्ता प्यार में उस समय बदला जब दोनो “कपूर एंड संस” की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग करते हुए दोनो के बीच प्यार हुआ और करीबन 2 साल तक दोनो एक दूसरे को डेट करते रहे। उनके फैंस ने भी इस जोड़ी को खूब पसंद किया हालांकि दोनो का यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाया आर दोनो एक दूसरे की मर्जी से अलग हो गए।

* आलिया भट्ट और केविन मित्तल

सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ब्रेकअप होने के बाद रणबीर कपूर के साथ नजदीकियां बढ़ने से पहले आलिया हाइक मैसेंजर के संस्थापक केविन मित्तल के साथ भी क्लोज होने की बात सुर्खियों में थी। अरबपति सुनील मित्तल के बेटे कबीर मित्तल और आलिया की पहली मुलाकात वर्ल्ड इकोनामिक फोरम में हुई थी। लेकिन आज इन दोनो के बीच दोस्त दोस्त का रिश्ता बड़ा बरकरार है आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनो में पहले दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गया और इन दोनो की जोड़ी ने काफी हद तक सुर्खियां बटोरी थी।  

Jhuma Ray
Jhuma Ray
नमस्कार! मेरा नाम Jhuma Ray है। Writting मेरी Hobby या शौक नही, बल्कि मेरा जुनून है । नए नए विषयों पर Research करना और बेहतर से बेहतर जानकारियां निकालकर, उन्हों शब्दों से सजाना मुझे पसंद है। कृपया, आप लोग मेरे Articles को पढ़े और कोई भी सवाल या सुझाव हो तो निसंकोच मुझसे संपर्क करें। मैं अपने Readers के साथ एक खास रिश्ता बनाना चाहती हूँ। आशा है, आप लोग इसमें मेरा पूरा साथ देंगे।
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
%d