आज हम जिस देश में रहते हैं इस देश को अंग्रेजो के चंगुल से छुड़ाकर स्वतंत्र कराने वाले व एक लोकतांत्रिक धागे में पीरोने वाले महान नायक महात्मा गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर साल 1769 में हुआ था। जिसे आज पूरी में गांधी जयंती के रूप में हर साल 2 अक्टूबर को मनाया जाता है। पूरी दुनिया में बापू के नाम से प्रसिद्ध महात्मा गांधी जी ने उनके महान आदर्श और अहिंसा का मंत्र देकर ऐसा मकाम कायम किया कि आज संयुक्त राष्ट्र ने 2 अक्टूबर बापू के जन्मदिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित कर दिया। भारतीय स्वतंत्रता के आंदोलन में गांधीजी का योगदान हमेशा ही महत्वपूर्ण रहेगा।
हर साल देश में 2 अक्टूबर के दिन महात्मा गांधी जी की जयंती मनाई जाती है मोहनदास करमचंद गांधी को उनकी नीतियों और आंदोलनों के महान नीतियों और उनके द्वारा किए गए महान बलिदानो के लिए जाना जाता है जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध में भारत के लोगों के लिए एक महान नेता, मौलिक व्यक्ति व समाज सुधारक के तौर पर कार्य किया और इस देश को आजादी दिलाई। पूरी दुनिया में लोग उन्हें प्यार से बापू के नाम से पुकारते हैं। उन्होंने अहिंसा आंदोलन की स्थापना की और स्वतंत्र भारत अभियान के लिए सभी भारतवासियो को एकजुट कियाा।
महात्मा गांधी जी के द्वारा किए गए काम ही नहीं बल्कि उनके दर्शन और अनमोल विचारो ने लोगो को प्रेरित किया। तो चलिए 2 अक्टूबर यानी कि राष्ट्रपिता बापू के जन्मदिन पर हम उनके कुछ प्रेरक विचारो के बारे में जानते हैं जो जीवन में हर एक व्यक्ति को सफल होने में मदद करेगा। महात्मा गांधी यानी बापू के महान विचारो से अवगत होने के लिए यह एक बहुत अच्छा दिन है।
क्योंकि जब महात्मा गांधी जी की बात आती है तो उनके बलिदान और योगदान तो याद आते ही है साथ ही हमें उनके महान आदर्शों की भी याद आती हैं जिन्होंने हमेशा से ही अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलना सिखाया है और इसीलिए बापू जी के जन्मदिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाने लगा है। 2 अक्टूबर का इतिहास हमें हर साल हमें बापू के प्रति सम्मान दिखाने और उन्हें याद करने का मौका प्रदान करता है, जिन्होंने इस देश को आजादी दिलाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दिन पूरे देश भर में आधिकारिक अवकाश तो होता ही है साथ ही जगह-जगह पर कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। जिसके द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष देश की आजादी में बापू के किए गए महान भूमिका को याद करता है। इस दिन बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम कि गूंज स्कूल, कॉलेज जैसे हर एक जगह पर सुनाई देती है।
इस दिन महात्मा गांधी की प्रतिमा को स्थापित करके उन पर फूल माला चढ़ा कर पूरा देश उन्हें नमन करता है उन्हें श्रद्धांजलि देता है। और सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस राष्ट्रीय पर्व को केवल भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशो में भी 2 अक्टूबर के दिन मनाया जाता है। क्योंकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के उदारता, महानता, नैतिक सिद्धांत और अहिंसा नीति केवल भारत तक ही सीमित नहीं थी बल्कि अन्य कई देशो में भी विख्यात है, विदेशों में भी लाखों लोग इस देश के राष्ट्रपिता बापू के विचारो से प्रभावित है। इस अवसर पर राजनीतिक दलो और व्यक्तियो द्वारा राजघाट में स्मारक पर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी जाती हैं।
इस दिन हर किसी को अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के द्वारा उनके महान विचारो को पालन करने का संकल्प करना चाहिए। हम सभी को इस दिन होने वाले विभिन्न समारोहो और कार्यक्रमो में भाग लेना चाहिए। ताकि हम महात्मा गांधी जी के महान विचारो, नैतिक आदर्शो व अहिंसा के नीतियो के शिक्षा से अवगत हो सके। उनके विचार सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए जीवन जीने का सही सलीका सिखाता है।

इसीलिए आज बापू के समर्थक केवल भारत में ही नहीं बल्कि अन्य देशो में भी फैले हैं और उनके विचारो का प्रसार कर रहे हैं। आज देश के नए विद्यार्थी और युवा पीढ़ी बापू के आदर्शो को अपने जीवन में अपनाकर देश के हित में अपना योगदान दे सकते हैं। और इसी उद्देश्य से हर साल गांधी जयंती का राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता है। तो चलिए जानते हैं अहिंसा और शांति के अग्रदूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अनमोल विचारों के बारे में।
- दुनिया में हर व्यक्ति अपने विचारो से बना है वह जो सोचता है वही बन जाता है।
- कमजोर व्यक्ति कभी शमाशील नहीं हो सकता क्योंकि शमाशीलता ताकतवर व्यक्ति की निशानी है।
- धैर्य का एक छोटा सा हिस्सा भी एक टन उपदेश से बेहतर होता है।
- खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका होता है खुद को दूसरो की सेवा में खो देना।
- पहले खुद वह बदलाव बने जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।
- विश्वास को हमेशा ही तर्क से तोलना चाहिए जब विश्वास अंधा हो जाता है तो वह मर जाता है।
- व्यक्ति चाहे तो एक विनम्र तरीके से पूरी दुनिया को हिला सकता है।
- जिस दिन से महिला रात में सड़को पर स्वतंत्र रूप से चलने लगेगी हम कह सकते हैं कि भारत ने स्वतंत्रता हासिल कर ली है।
- भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आज आप क्या कर रहे हैं।
- दुनिया हर किसी की जरूरतो को पूरा करने के लिए पर्याप्त है, लेकिन हर किसी के लालच को पूरा करने के लिए नहीं।
- मैं केवल लोगो के अच्छे गुणो को देखता हूं ना ही उनकी गलतियो को गिनता हूं।
- प्रार्थना करने में शब्दों से ज्यादा दिल का होना जरूरी है। क्योंकि बिना दिल के शब्दों से की गई प्रार्थना व्यर्थ होता है।
- कोई अन्य शिक्षक नहीं है एक भूखे के लिए उसकी रोटी ही उसका भगवान होता है।
- जहां प्यार है वही जीवन है।
- यह हो सकता है कि आप कभी ना जान सके कि आपके काम का क्या परिणाम हुआ लेकिन अगर आप कुछ नहीं करेंगे तो कोई परिणाम भी नहीं होगा।
- किसी देश की संस्कृति लोगो के दिलो में और आत्मा में निवास करती है।
- गरीबी हिंसा का सबसे बुरा रूप होता है।
- एक स्त्री के लिए उसका चरित्र और उसकी पवित्रता ही सबसे बड़ा श्रृंगार होता है।
- शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति से आती है।
- हमको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए मानवता एक महासागर के समान है यदि सागर की कुछ बूंदे गंदी है तो पूरा महासागर गंदा नहीं हो सकता।
- थोड़ा सा कर्म बहुत सारे उपदेशो से बेहतर होता है जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो तब तक स्वतंत्रता का कोई मतलब नहीं होता।
- हर उस पापी को शमा किया जा सकता है जो दिल से पश्चाताप में है।
- शांति का अपना ही प्रतिफल होता है।
- हमेशा अपने विचारों को शुद्ध करने का लक्ष्य रखें और सब कुछ सही हो जाएगा।
- ताकत कभी शारीरिक शक्ति से नहीं आती यह अदम्य इच्छाशक्ति से आती है।
- लक्ष्य पाने के लिए कोशिश करने में गौरव की बात है ना कि लक्ष्य तक पहुंचने में।
- आप जो करते हैं वह भले ही अनगिनत होगा लेकिन आपके लिए वह करना बेहद अहम होगा।
- मौन रहना सबसे अच्छा सशक्त भाषण होता है जिसे ये दुनिया धीरे-धीरे सुनने लगती है।
- एक अच्छा इंसान हर सजीव का मित्र होता है।
- व्यक्ति का स्वास्थ्य ही सही संपत्ति होता है सोने और चांदी का मूल्य इसके सामने कुछ नहीं है।
- भले ही हम ठोकर खाकर गिर पर लेकिन हम उठ सकते हैं लड़ाई से भागने से यही अच्छा होता है
- अपने ज्ञान पर जरूरत से ज्यादा यकीन करना मूर्खता होता है।
- यह हमेशा याद रखें कि सबसे मजबूत कमजोर हो सकता है और सबसे बुद्धिमान भी गलती कर सकता है।
- कोई कायर कभी प्यार नहीं कर सकता क्योंकि यह बहादुर की निशानी है।
- हम जो करते हैं और हम जो कर सकते हैं इसके बीच का अंतर दुनिया की ज्यादातर समस्याओ के समाधान के लिए पर्याप्त होता है।
- किसी भी देश की महानता और उसकी नैतिक उन्नति का अंदाजा हम वहां के जानवरों के साथ होने वाले व्यवहार को देखकर ही लगा सकते हैं।
- खुशी तब मिलती है जब आप जो करते हैं और जो कहते हैं उसमें सामंजस्य हो।
- एक अच्छा व्यक्ति संसार के छोटे बड़े सभी जीवो का मित्र होता है।
- जीवन इस प्रकार जिए जैसे कि आप कल मरने वाले हैं और कुछ सीखे तो ऐसे सीखे जैसे कि आप हमेशा के लिए जीने वाले हैं।
- संसार के सभी धर्म एक शिक्षा देते हैं बस उनका दृष्टिकोण अलग होता है।
- एक सभ्य और आदर्श परिवार के समान कोई विद्यालय नहीं है और एक भले अभिभावक जैसा कोई शिक्षक नहीं है।
- बुराई और अन्याय सहना उतना ही बड़ा अन्याय है जितना कि खुद बुरा करना।
- किसी असत्य को कितना भी बड़ा चढ़ाकर क्यों ना बोले वह सत्य नहीं बन जाता, ठीक उसी प्रकार सत्य कभी असत्य नहीं बन सकता।
- जब व्यक्ति अपने शरीर को वश में कर लेता है तो उसकी आत्मा को अपने आप शांति मिलती है।
- जब तक विनम्रता और सीखने की इच्छा ना हो तब तक कोई ज्ञान अर्जित नहीं कर सकता।
- अगर आप श्रेष्ठ बनना चाहते हैं तो कर्तव्य निभाइए मनुष्य को मनुष्य का कर्तव्य ही श्रेष्ठ बनाता है।
- गुस्सा और सहिष्णुता सही समझ के दुश्मन होते हैं।
- प्रार्थना सुबह की कुंजी होती है और शाम की चटकनी।
- अपनी भूल स्वीकारना झाड़ू लगाने के समान है जो सतह को चमकदार और साफ करती है।
- अहिंसा के भाव से आप पूरे दुनिया को हिला सकते हैं।