Wednesday, November 29, 2023
Homeहिन्दीट्रेंडिंग"World Friendship Day 2021" कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है...

“World Friendship Day 2021” कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है फ्रैंडशिप डे

मित्रता दिवस या फ्रैंडशिप डे हर साल अगस्‍त के पहले रविवार को मनाया जाता है। यह दिन पुरी दुनिया में  पुरे जोश और जुनून के साथ मनाया जाता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि दोस्त परिवार की तरह होते हैं, इसीलिए भारत के साथ ही दुनियाभर में इसे दिल खोलकर सेलिब्रेट किया जाता है। इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे ऑफिशियली 30 जुलाई के दिन मनाया जाता है, लेकिन भारत और बांग्लादेश जैसे कई देशो में इसे अगस्त के पहले रविवार को मनाया  जाता है।

किसी के भी जीवन में दोस्ती सबसे महत्वपूर्ण और मूल्यवान होती है। इसीलिए दुनिया में सबसे खूबसूरत रिश्ते के महत्व को चिह्नित करने के लिए हर साल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। आज अमेरिका जैसे विश्व के अनेक देशो के साथ-साथ भारत में भी हर साल फ़्रेंडशिप दिवस मनाया जाता है। सभी उम्र की महिलाओ पुरुषो द्वारा अपने मित्रो के साथ इस दिन को बेहतरीन अंदाज में सेलिब्रेट किया जाता है। मित्रता दिवस दोस्ती का जश्न मनाने का दिन है। दुनिया में सबसे खूबसूरत रिश्ते के महत्व को चिह्नित करने के लिए हर साल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।दुनिया के कई हिस्सो में 30 जुलाई को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है लेकिन भारत में यह अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस साल 2021 यह दिवस दिवस 1 अगस्त को पड़ रहा है। दोस्ती हमारे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण और मूल्यवान चीजो में से एक है। यह सबसे खूबसूरत उपहार होता है जिसे आप किसी को भी दे सकते हैं। आप अपने जीवन में बहुत से लोगो से मिलते हैं दोस्ती करते हैं लेकिन कुछ ही आपके साथ हमेशा के लिए रह जाते हैं।

फ्रेंडशिप डे मनाने का कारण 2021 

फ्रेंडशिप डे कई देशो में मनाया जाता है और इसके पीछे की कहानी भी या इतिहास की बात करें तो इस दिवस को मनाने के पीछे कई कारण बताए जाते हैं। इसे पहली बार पराग्वे में साल 1958 में अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस के रूप में प्रस्तावित किया गया था। हालाँकि, यह 1930 में जॉयस हॉल द्वारा हॉलमार्क कार्ड से उत्पन्न होने के लिए जाना जाता है।

माना जाता है कि साल 1935 को अमेरिका में अगस्त महीने के पहले रविवार के दिन अमेरिकी सरकार ने एक निर्दोष व्यक्ति को मार दिया था। जिसने कोई गलत काम नहीं किया था वह पूरी तरह से निर्दोष था। उस निर्दोष व्यक्ति का एक ऐसा दोस्त था जिससे उसकी मौत का दुख बर्दाश्त नहीं हुआ। और उसने अपने दोस्त की याद में अपने प्राण त्याग कर आत्महत्या कर ली। और इसके बाद अमेरिका के सरकार के सामने अमेरिकी लोगो ने पूरी दुनिया में International friendship day मनाने का पहला प्रस्ताव रखा। लेकिन यह मांग मंजूर नहीं किया गया था कि इतने में लोगो के बीच आक्रोश का माहौल दिखने लगा जो काफी साल तक चला। 

आखिरकार यह प्रस्ताव अमेरिकी सरकार को मंजूर करना पड़ा और 21 साल बाद साल 1958 को पूरी दुनिया में  अगस्त महीने के प्रथम रविवार को इस दिवस को मनाने की घोषणा हुई। और इस प्रकार पूरी दुनिया में हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को मित्रता दिवस मनाया जाने लगा।
इस दिवस को मनाने के पीछे और एक दूसरा कारण माना जाता है। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद दुनिया के विभिन्न देशो और लोगो के बीच आपसी दुश्मनी और नफरत का माहौल बन गया था। तो इन सब आपसी मतभेद को दूर करने और लोगो के बीच एक नए जीवन की शुरुआत करने के लिए फ्रेंडशिप डे मनाने की घोषणा हुई। जिसे अमेरिकी सरकार ने साल 1935 को घोषित किया और हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाने का निश्चय किया।

फ्रेंडशिप डे मनाने की शुरुआत 2021

यह दिन दोस्ती मनाने के लिए यह एक खास दिन होता है, कई दक्षिण अमेरिकी देशो में यह बहुत लोकप्रिय उत्सव हो गया था। जबसे पहली बार साल 1958 में पराग्वे में इसे ‘अंतर्राष्ट्रीय मैत्री दिवस’ के रूप में मनाया गया था। शुरुआत में ग्रीटिंग कार्ड उद्योग द्वारा इसे काफी प्रमोट किया गया, बाद में सोशल नेटवर्किंग साइट्स के द्वारा और इंटरनेट के प्रसार के साथ साथ इसका प्रचलन हुआ, विशेष रूप से भारत, बांग्लादेश और मलेशिया में फैल गया। इंटरनेट और सेल फोन जैसे डिजिटल संचार के साधनो ने इस परंपरा को लोकप्रिय बनाने में बेहद मदद की।

इस दिवस का विचार पहली बार 20 जुलाई साल 1958 को डॉ रामन आर्टिमियो ब्रैको द्वारा प्रस्तावित किया गया था। दोस्तो की इस बैठक में से, वर्ल्ड मैत्री क्रूसेड का जन्म हुआ था। द वर्ल्ड मैत्री क्रूसेड एक ऐसी नींव है जो जाति, रंग या धर्म के बावजूद सभी मनुष्यो के बीच दोस्ती और फैलोशिप को बढ़ावा देती है। तब से हर साल 30 जुलाई को पराग्वे में मैत्री दिवस के रूप में ईमानदारी से मनाया जाता है और इसे कई अन्य देशो द्वारा भी अपनाया गया है। और आजकल के ऑनलाइन और डिजिटल दुनिया में वाट्सएप, फेसबुक जैसे सोशलमिडिया के कारण यह और प्रसिद्ध हो रहा है।

“World Friendship Day 2021” कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है फ्रैंडशिप डे

फ्रेंडशिप डे यह दिन दोस्तो के लिए सबसे बड़ा और खास दिन होता है। इस दिन दोस्त आपस में एक दूसरे को तोहफ़े देते हैं और फ्रैंडशिप बैंड (दोस्ती का धागा) बांधकर इस दिन को मनाते हैं। यह दिन उन लोगो के लिए और भी खास होता है, जो दोस्त को अपने से ज्यादा मानते हैं। जिनके लिए दोस्त उनकी जिंदगी में बहुत ही मायने रखता है बहुत से लोग होते हैं जिनके जीवन में एक बेस्ट फ्रेंड होता है। जो उनके सभी दोस्तो में से खास होता है तो उन दोस्तो के लिए फ्रैंडशिप डे का दिन बड़ा ही खास होता है। इस दिन वह अपने सबसे अच्छे दोस्त को गिफ्ट देकर या उसके लिए कुछ खास करके इस पल को यादगार बनाता है और कभी ना टूटने वाली दोस्ती की कसम खाते हैं। हालाँकि भारत में यह आमतौर पर अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है।

Friendship Day पर क्या होता है

इस दिन लोग दोस्तो के साथ पार्टी करते हैं और घूमने जाते हैं। दोस्तो के बीच इस दिन का एक बेहद खास महत्व होता है। जिस प्रकार पिता के लिए फादर्स डे और माता के लिए मदर्स डे समर्पित होता है उसी प्रकार दोस्तो के लिए फ्रेंडशिप डे समर्पित होता है इस दिन लोग अपने दोस्तो को कार्ड , फूल , चॉकलेट आदि देते है।

फ्रेंडशिप डे का महत्त्व


दोस्ती ही एक ऐसा रिश्ता है जो अपने पार्टनर में लिंग, धर्म और जाति के बंधनो को नहीं देखता। इसे हर कोई दिल खोलकर मनाता है ऐसा माना जाता है कि दुनियाभर में सांस्कृतिक, राजनीतिक और धार्मिक मतभेदो को दूर करने के लिए दोस्ती ही सबसे महत्त्वपूर्ण रिश्ता होता है। इसलिए दुनियाभर में इस दिन का दिल खोलकर स्वागत किया जाता है।

दुनिया में कई ऐसे रिश्ते हैं, जिन्हे लोग पूरी ईमानदारी और समझदारी के साथ निभाते हैं और एक ऐसा ही रिश्ता होता है दोस्ती का। लोग दोस्त बनाते है, उनसे अपने दिल की बाते शेयर करते हैं, उनके साथ समय गुजारते हैं और मुसीबत के समय यही दोस्त एक-दूसरे का साथ निभाते हैं। कहा जाता है कि भले कोई भी रिश्ता आपसे अलग हो जाए, लेकिन एक सच्चा दोस्त  आपका कभी साथ नहीं छोड़ता है। वो हमेशा ही आपके साथ अपने इस रिश्ते को निभाता है। इसी दोस्ती को सलाम करने के लिए और लोगो को दोस्ती का असली मतलब बताने के लिए हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।

अगर आप एक अच्छा दोस्त बनना चाहते हैं तो आपके अंदर कुछ अच्छे गुण भी होने चाहिए जैसे कि आपको कभी भी दोस्त की मदद करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। जो सच्चे दोस्त होते हैं वह कैसी भी परिस्थिति में अपने दोस्त की मदद करते हैं इसीलिए हमेशा आपको अपनी सच्ची दोस्ती याद रखना चाहिए।

आपको अपने दोस्त की बातो को समझना जरूरी होता है आपका दोस्त अगर आपको किसी बात से माना कर रहा है, किसी काम को करने से रोक रहा है। तो आपको हमेशा उनकी अच्छाई देखनी चाहिए, उसके बारे में अच्छा ही सोचना चाहिए, क्योंकि एक दोस्त को अपने दोस्त में अच्छाइयां जल्दी जाते हैं। 

आपको अपने दोस्त से लगभग सभी जरूरी बातो को शेयर करना चाहिए। जैसे कि अगर आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको अपने दोस्त से उस बात को शेयर करना चाहिए। हो सकता है कि वह आपकी मदद करें इसके अलावा दोस्ती में अपना सुख दुख शेयर करने से दोस्ती में गहराई आती हैं।

अपने दोस्त के पसंद नापसंद का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। एक अच्छे दोस्त को उन सब बातो के बारे में पता होना चाहिए कि उसके दोस्त को क्या करना पसंद है और क्या नहीं।

Jhuma Ray
Jhuma Ray
नमस्कार! मेरा नाम Jhuma Ray है। Writting मेरी Hobby या शौक नही, बल्कि मेरा जुनून है । नए नए विषयों पर Research करना और बेहतर से बेहतर जानकारियां निकालकर, उन्हों शब्दों से सजाना मुझे पसंद है। कृपया, आप लोग मेरे Articles को पढ़े और कोई भी सवाल या सुझाव हो तो निसंकोच मुझसे संपर्क करें। मैं अपने Readers के साथ एक खास रिश्ता बनाना चाहती हूँ। आशा है, आप लोग इसमें मेरा पूरा साथ देंगे।
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: