हर साल मई के महीने में विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाया जाता है विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाने की तारीख पक्की नहीं होती। यह तारीख समायोजन के अधीन है, यानी कि अंतर्राष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक महासंघ (IAAF) के द्वारा तय की जाती है। सबसे पहले विश्व एथलेटिक्स दिवस को साल 1996 में मनाया गया था जिसका मूल उद्देश्य एथलेटिक्स में देश के युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना था। इस साल 2021 में यह दिवस 5 मई के दिन मनाया गया।
विश्व एथलेटिक्स दिवस का उद्देश्य
विश्व एथलेटिक्स दिवस का मुख्य उद्देश्य युवाओ में खेलो को लोकप्रिय बनाना और खेल कूद को स्कूल, कॉलेज जैसे हर संस्थान में प्राथमिकता दिलवाना है। सार्वजनिक तौर पर खेल के बारे में जागरूकता फैलाने और देश के युवा पीढ़ी को खेल की आवश्यकता को बताने के लिए मनाया जाता है।
युवाओ के बीच खेल के लोकप्रियता को बनाने के साथ ही खेल और संरक्षण के बीच एक संबंध स्थापित करना। शैक्षणिक संस्थानो में शिक्षा के अलावा खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाना, विश्व के स्कूलो में नंबर एक भागीदारी खेल के रूप में स्थापित करना। विश्व एथलेटिक्स की स्थापना साल 1912 में 17 जुलाई के दिन हुई थी इसका मुख्यालय मोनाको में स्थित है विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबस्टियन कोए नाम के व्यक्ति हैं।
विश्व एथलेटिक्स दिवस की शुरुआत
विश्व एथलेटिक्स दिवस मूल रूप से साल 1996 में पहली बार मनाया गया था, यह दिवस IAAF द्वारा प्रायोजित और आयोजित एक कार्यक्रम है। उस समय IAAF के अध्यक्ष, प्राइमो नेबियोलो नामक व्यक्ति थे जिन्होंने इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी। IAAF की स्थापना साल 1912 में स्वीडन में खेल व एथलेटिक्स क्षेत्र के लिए अंतरराष्ट्रीय शासी निकाय के रूप में किया गया था। यह दिन स्कूलो और कॉलेजो में मनाया जाता है। विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाने वाले संस्थानों में इस दिन कई एथलेटिक और खेल प्रतियोगिताएं होती हैं।

इस दिन का काफी महत्व
इस दिन का काफी महत्व होता है क्योंकि यह युवाओं को फिट और स्वस्थ रहने के लिए प्रोत्साहित करता है। शुरुआत से ही यह दिन विभिन्न खेलो में बच्चो और युवाओ की भागीदारी को बढ़ावा देता है। जैसे-जैसे समय बीतता गया, ‘एथलेटिक फॉर ए वर्ल्ड’ का विस्तार हुआ और बच्चो के बीच शारीरिक गतिविधियो के लाभो को बढ़ावा देने के लिए IAAF ने स्कूलो में कई कार्यक्रम और प्रतियोगिताओ का आयोजन शुरू किया।स्कूल खेलो के महत्व और उनके लाभो को बढ़ावा देने के लिए एक आदर्श स्थान के रूप में खड़ा है साथ ही, यह युवाओ और बच्चो के बीच खेल को लोकप्रिय बनाने में मदद करता है।
इस दिवस को मनाने के कारण
- एथलेटिक को बढ़ावा देना। खेल का प्रचार प्रसार करना।सभी खेलो को लोकप्रिय बनाना। स्वास्थ्य और शारीरिक फिटनेस पर ध्यान देना। युवाओ को एथेलेटिक के लिए प्रेरित करना।युवाओ को खेल के महत्व के बारे में समझाना।
- ताकि आगे चलकर देश के युवा और बच्चे और देश के ओलंपिक खेल, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल आदि जैसे खेलो में भागलेकर बड़े कारनामे दिखा सके।
- खेलकूद व्यक्ति के शरीर को स्वस्थ और मजबूत रखता है। जब शरीर स्वस्थ, मजबूत और तंदुरुस्त रहता है, तब व्यक्ति का दिमाग भी स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेगा। दुनिया भर में खेल के गतिविधियो को बढ़ाने के लिए दुनिया भर में पूरे साल विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाता है। साल 2019 में विश्व एथलेटिक्स दिवस 7 मई को मनाया गया था और वह IAF के द्वारा तय किया गया था।
- कोरोना संक्रमण के कारण इस साल 2021 में विश्व एथलेटिक्स दिवस का कोई थीम निर्धारित नहीं किया गया था। हालांकि यह दिन हम सभी को इस दिन हम सभी को फिट और स्वस्थ रहने के लिए खेल के गतिविधियो, व्यायाम, चलना फिरना, दौड़ना, कूदना सारे क्षेत्रो को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करता है।
- भारत में एथलेटिक्स
- भारत में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ AFI एक शीर्ष निकाय है जो देश में एथलेटिक्स की देखरेख करता है। AFI की स्थापना साल 1946 में हुई थी यह IAAF भारतीय ओलंपिक संघ और AAA से संबंधित है।
- AFI अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप और मीट, राष्ट्रीय चैंपियनशिप और ग्रैंड प्रिक्स श्रृंखला, राष्ट्रीय अंतर-जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट, IAAF-AFI किड्स एथलेटिक्स का आयोजन करता है और पूरे भारत देश में युवा एथलेटिक के प्रतिभा को विकसित करता है।