Wednesday, November 29, 2023
Homeहिन्दीट्रेंडिंग"World Earth Day" विश्व पृथ्वी दिवस कब, क्यों और कैसे मनाया जाता...

“World Earth Day” विश्व पृथ्वी दिवस कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है जानिए इसके बारे में पूरी जानकारी।

हर साल 23 अप्रैल के दिन विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है इस साल 2021 विश्व पृथ्वी दिवस गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी यह दिवस काफी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर पूरा देश विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमो का आयोजन करते हैं। इस अवसर पर बच्चो के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, जिसमें उनसे पर्यावरण से संबंधित कई प्रकार के सवाल जवाब किए जाते हैं और बच्चो को उनके सही जवाब के लिए पुरस्कृत भी किया जाता है। कार्यक्रम का अंत होने पर वहां मौजूद अतिथियो के द्वारा वृक्षारोपण करके लोगो को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने के लिए कहा जाता है।

इस दिन पूरे देश में यह संदेश पहुंचाया जाता है कि जितना हो सके हर व्यक्ति वृक्षारोपण करें। पर्यावरणीय सुरक्षा के उपाय को दर्शाने के लिए पर्यावरण सुरक्षा के बारे में लोगो के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनिया भर में 22 अप्रैल के दिन वार्षिक कार्यक्रम के रूप में हर साल विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। पहली बार इस दिवस को साल 1970 में मनाया गया था और उसके बाद से लगभग 192 देशो के द्वारा हर साल वैश्विक आधारित विकी स्तर पर विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

विश्व पृथ्वी दिवस की शुरुआत कैसे हुई

विश्व पृथ्वी दिवस की शुरुआत की बात करें तो इस दिवस को एक कार्यक्रम के तौर पर मनाने की शुरुआत के मुद्दे को सुलझाने के द्वारा पर्यावरण सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए राष्ट्रीय समर्थन प्राप्त करने के लिए की गई थी।

यह दिन पुरी दुनिया में पर्यावरण संरक्षण को समर्थन करने के लिए आयोजित किया जाता है। साल 1970 से आरम्भ हुए इस दिवस को आज पूरी दुनिया के 192 से भी ज्यादा देशो के 1 अरब से भी ज्यादा लोग मनाते हैं साल 2021 में इसके 51 साल पूरे हो गए हैं। 22 अप्रैल साल 1970 को आयोजित प्रथम पृथ्वी दिवस में 20 मिलियन अमेरिकी लोगो ने भाग लिया था, जिसमें हर समाज, वर्ग और क्षेत्र के लोगो ने भाग लिया था। इस तरह यह आन्दोलन आधुनिक समय के सबसे बड़े पर्यावरण आन्दोलन में बदल गया। इस दौरान अमेरिका के हजारो कॉलेजो और विश्वविद्यालयो के विद्यार्थियो ने पर्यावरण में होने वाले गिरावट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। 

पर्यावरण-प्रेमी, प्रबुद्ध समाज, स्वैच्छिक संगठन, समुद्र में तेल फैलने की घटनाओ को रोकने, नदियों में फैक्ट्री का गन्दा पानी डालने वाली कंपनियों को रोकने के लिए, जहरीला कूड़ा इधर उधर फेकने की प्रथा पर रोक लगाने के लिए और जंगलों को काटने वाली आर्थिक गतिविधियों को रोकने के लिए आज भी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

पृथ्वी दिवस शब्द किसने दिया था  

पृथ्वी दिवस शब्द को जुलियन  कोनिंग (Julian Koenig)  ने साल 1969 में दिया था। उन्होंने ही इस दीन को मनाने के लिए 22 अप्रैल का दिन चुना था क्योंकि इस दिन जलियन कैनिंग का जन्मदिन था। उन्होंने ही 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाने का सुझाव दिया था इस महीने में पूरे विश्व में स्कूलो की छुट्टियां होती है इस दिन पर देश का तापमान भी अनुकूल ही रहता है।

“World Earth Day” विश्व पृथ्वी दिवस कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है जानिए इसके बारे में पूरी जानकारी।

रोन कोब्ब ने एक पारिस्थितिकी प्रतीक (Ecological symbol) का निर्माण किया था जिसे बाद में पृथ्वी दिवस के प्रतीक के रूप में अपनाया। यह लोगो “E” और “O” अक्षरो को जोड़कर बनाया गया था जिसमे  “E” “Environment” और “O” “Organism” को दर्शाता है। इस लोगो को “लॉस एंजेलिस फ्री प्रेस” में 7 नवम्बर साल 1969 को प्रकाशित किया गया और फिर इसे सार्वजानिक डोमेन में रखा गया था।

विश्व पृथ्वी दिवस को कैसे मनाया जाता है 

विश्व पृथ्वी दिवस के दिन जरूरी जगहो पर नए नए पौधे का रोपण किया जाता है। इस दिन लोग अपने परिवार के साथ कुछ बाहरी गतिविधियो में शामिल होते हैं। जैसे कि पेड़ पौधे लगाए जाते हैं, पक्षियों के लिए घोसले बनाएं जाते हैं, परिस्थिति तंत्र में उनकी भूमिका के बारे में चर्चा की जाती है। इस दिन पर्यावरण के रंगो को दिखाने के लिए भूरे, हरे और नीले रंग के कपड़े पहनकर लोगो को प्रोत्साहित किया जाता है। इस दिन विभिन्न प्रकार के व्यवहारिक संसाधनो के द्वारा ऊर्जा संरक्षण करने के लिए भी लोगो को बढ़ावा देया जाता है। 

इस दिन किए जाने वाले प्रयासो में महत्वपूर्ण प्रयास जैसे धरती और जल प्रदूषण को टालने के लिए प्लास्टिक की थैली और अन्य प्राकृतिक प्रदूषण को रोकने के कामो के लिए लोगो को प्रोत्साहित करना।पुराने सामानो का दुबारा से पुनः प्रयोग करने के बारे में बच्चो को सिखाना। सरक, पार्क जैसे हर एक जगहो पर होने वाले गंदगी को रोकने में लोगो को जागरूक करना। शैक्षणिक संस्थानो में सेमिनार, प्रतियोगिता जैसे हर एक क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनो की सुरक्षा से संबंधित चर्चा करना। लोगो को यह शिक्षा देना कि हर एक दिन पृथ्वी दिवस है इसीलिए हर एक दिन इस धरती और इस प्रकृति का ध्यान रखें। 

हमारा कर्तव्य 

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम इस बात को अच्छी तरह समझे कि हम इस धरती पर रहते हैं यह हमारी दुनिया है। इसीलिए हमें जितना हो सके इसे स्वच्छ और साफ रखना है यह हमारे लिए बेहतर कल का निर्माण है। 

अगर हम ही इस पृथ्वी का और अपने आसपास के क्षेत्र व प्रकृति का ध्यान नहीं रखेंगे तो किसी दूसरे से हम कैसे उम्मीद कर सकते हैं। जब हम आगे बढ़ेंगे और लोगो को भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए जागरूक करेंगे तभी जाकर यह संभव हो सकेगा। 

तो चलिए अब हम और आप इस दिन पर यह संकल्प लेते हैं कि हम हर दिन इस धरती का सम्मान करेंगे इसकी साफ-सफाई का ध्यान रखेंगे। इस प्रकृति को बचाने का प्रयास करेंगे और इस प्रकृति को और हरी भरी बनाएँगे और पशु पक्षीयो से भरने का प्रयास करेंगे। ताकि आने वाले समय में यह दुनिया बहुत सुंदर बन सके और हम शांति भरे जीवन जी सके। 

उम्मीद है विश्व पृथ्वी दिवस के बारे में यह जानकारी आप लोगो को अच्छी लगी होगी, अगर यह पोस्ट आप लोगो को अच्छा लगा तो इस पोस्ट को लाइक करें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। 

Jhuma Ray
Jhuma Ray
नमस्कार! मेरा नाम Jhuma Ray है। Writting मेरी Hobby या शौक नही, बल्कि मेरा जुनून है । नए नए विषयों पर Research करना और बेहतर से बेहतर जानकारियां निकालकर, उन्हों शब्दों से सजाना मुझे पसंद है। कृपया, आप लोग मेरे Articles को पढ़े और कोई भी सवाल या सुझाव हो तो निसंकोच मुझसे संपर्क करें। मैं अपने Readers के साथ एक खास रिश्ता बनाना चाहती हूँ। आशा है, आप लोग इसमें मेरा पूरा साथ देंगे।
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: