हर साल 7 अप्रैल के दिन विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस के प्रभाव से जूझ रही है ऐसे में इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। साल 1948 में आज ही के दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी। आज के इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं कि वर्ल्ड हेल्थ डे क्यों मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं इस दिन के इतिहास के बारे में और इस दिवस को मनाने के पीछे क्या उद्देश्य है.
डब्ल्यूएचओ (WHO) विश्व स्वास्थ्य संगठन
यह संयुक्त राष्ट्र का हिस्सा है, इसका प्रमुख कार्य विश्व में स्वास्थ्य से सम्बंधित परेशानीयो पर नजर रखना और इसके समाधान के लिए प्रयास करना । विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत साल 1950 में हुई थी। वैश्विक आधार पर स्वास्थ्य से जुड़े सभी मुद्दे को विश्व स्वास्थ्य दिवस अपना लक्ष्य बनाता है जिसके लिए विभिन्न जगहो जैसे की स्कूल, कॉलेज और दूसरे भीड़ वाले जगहो पर दूसरे संबंधित स्वास्थ्य संगठनो और WHO के द्वारा हर साल विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जाता है।

विश्व में मुख्य स्वास्थ्य मुद्दो की ओर लोगो का ध्यान दिलाने के साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना को याद रखने के लिए इसे मनाया जाता है। वैश्विक आधार पर स्वास्थ्य मुद्दो को बताने के लिए यूएन के तहत काम करने वाली WHO एक बड़ी स्वास्थ्य संगठन है। विभिन्न विकसित देशो से अपने स्थापना के समय से इसने कुष्ठरोग, टीबी, पोलियो, चेचक और छोटी माता आदि सहित कई गंभीर स्वास्थ्य मुद्दे को उठाया है। विश्व को स्वस्थ बनाने के लक्ष्य के लिए इसने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वैश्विक स्वास्थ्य रिपोर्ट के बारे में इसके पास सभी आँकड़े मौजूद हैं।
कैसे मनाया जाता है World Health Day
लोगो के स्वास्थ्य मुद्दे और जागरुकता संबंधित कार्यक्रम के आयोजन के द्वारा कई जगहो पर विभिन्न तरह के स्वास्थ्य संगठनो NGO के साथ सरकारी, गैर-सरकारी, NGO के माध्यम सेे वैश्विक स्तर पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। खबर, प्रेस विज्ञप्ति आदि साधन के माध्यम से मीडिया रिपोर्ट के द्वारा अपने क्रियाकलाप और प्रोत्साहन पर भाग लेने वाले संगठन रोशनी डालते हैं।
विश्व भर के स्वास्थ्य मुद्दो पर सहायता के लिए एक प्रतिज्ञा के साथ विभिन्न देशो से स्वास्थ्य प्राधिकारी उत्सव में भाग लेते हैं। मीडिया क्षेत्र की मौजूदगी में अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए और इस बारे में लोगो को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य के सम्मेलन में विभिन्न प्रकार के क्रियाकलापो का आयोजन किया जाते हैं। विश्व स्वास्थ्य दिवस के लक्ष्य को पूरा करने के लिए विषयो से संबंधित चर्चा, कला प्रदर्शनी, निबंध लेखन, प्रतियोगिता और पुरस्कार समारोह आयोजित किए जाते हैं।
वैश्विक स्तर पर विश्व स्वास्थ्य दिवस स्वास्थ्य से संबंधित सभी मुद्दों को लक्षित करता है और इसके लिए स्कूल, कॉलेज जैसे कई जगहो पर WHO और अन्य संगठनों द्वारा ते हैं। यह दिवस दुनिया भर में WHO की स्थापना और दुनिया में लोगो स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। WHO ने विकासशील देशो में चिकनपॉक्स, पोलियो, चेचक, टीबी, कुष्ठ रोग इत्यादि जैसे गंभीर स्वास्थ्य मुद्दो पर काम किया है।
क्यों मनाया जाता है World Health Day
स्वथ्य रहन-सहन की आदत के प्रोत्साहन और लोगो के जीवन के लिए अच्छे स्वास्थ्य को जोड़ने के द्वारा जीवन प्रत्याशा को बढ़ाने में विश्व स्वास्थ्य दिवस ध्यान केन्द्रित करता है। एड्स और HIV से मुक्त और स्वस्थ दुनिया बनाने के लिए उन्हें स्वस्थ बनाये और बचाने के लिए इस कार्यक्रम के द्वारा आज के जमाने के युवा को भी लक्ष्य बनाया जाता है।
World Health Day का उद्देश्य

इसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य और उससे जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श करना है। विश्व भर में समान स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओ के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी अफवाहो को दूर करना भी इसका उद्देश्य है। यह दिवस पिछले 71 साल से हर साल लोगो में जागरूकता को फैलाने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है।
World Health Day का थीम
- साल 2016 का थीम रखा गया था “मधुमेह रोकथाम बढ़ाना, देखभाल को मजबूत करना और निगरानी बढ़ाना”।
- साल 2017 में विश्व स्वास्थ्य दिवस का थीम रखा गया था “डिप्प्रेशन: चलो बात करते हैं” था।
- साल 2018 में विश्व स्वास्थ्य दिवस का थीम रखा गया था “यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज: हर कोई, हर जगह” था।
- साल 2019 में विश्व स्वास्थ्य दिवस का थीम रखा गया था “सर्वत्र स्वास्थ्य सुरक्षा (यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज)” था।
- साल 2020 में विश्व स्वास्थ्य दिवस का थीम रखा गया था “नर्स और दाई का वर्ष (Year of the Nurse and Midwife)” था।
विश्व स्वास्थ्य दिवस के कुछ ज़बरदस्त नारे –
- अगर बचा ना पाए अपना तन, तो व्यर्थ है सारा पैसा और धन।
- जिसके पास स्वास्थ्य है उसके पास आशा है, और जिसके पास आशा है, उसके पास जिंदगी में सब कुछ है।
- स्वस्थ शरीर कि सब ने ठानी, यही है बेहतर जीवन की निशानी।
- स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने सफल जीवन का रुख करें।
- अगर आपको स्वस्थ है रहना, तो आज ही से है व्यायाम करना।
- योग, प्राणायाम और ध्यान करें, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए।
- खुद को स्वस्थ और निरोग बनाओ, योग और व्यायाम अपनाओ।
- अच्छे स्वास्थ्य से ही जीवन, बीमारी से सब कुछ दुर्गम।
- स्वास्थ्य को दो पहला स्थान, तभी होगा बीमारियो का निदान।
- व्यायाम करके स्वास्थ्य सुधरे।
- वे लोग जो मनोरंजन के लिए समय नहीं निकाल पाते, जल्द ही वे बीमारी को समय दे देते हैं।
- स्वास्थ्य वह बेशकीमती दौलत है, जिसे दुनिया की सारी दौलत मिलकर भी नहीं खरीद सकती।
- अमीर होने के लिए कभी अपने स्वास्थ्य को दांव पर मत लगाइए, क्योंकि यह सच है कि स्वास्थ्य दौलतो की भी दौलत है।
- स्वास्थ्य की कीमत तब तक नहीं समझी जा सकती जब तक बीमारी घेर नहीं लेती।
- दुनिया में सब कुछ खरीदा जा सकता है लेकिन स्वास्थ्य कभी नहीं खरीद सकते।
एक व्यक्ति को पूरी तरह से स्वस्थ रहने के लिए उसका मानसिक और शारीरिक रूप से खुश रहना जरूरी है। भारत विश्व स्वास्थ्य संगठन का एक सदस्य है, जिसका भारतीय मुख्यालय भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है। केवल यही कारण नहीं है लोगो को ऐसी आदते डालनी चाहिए, जिससे की वह स्वस्थ रहें। इसके लिए हमें खुद सभी स्वस्थ रहने के नियम और तरीको को जानना चाहिए।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को साल 1948 में स्थापित किया गया था। इसलिए उस साल 1948 पहली बार जिनेवा में, World Health Assembly आयोजित की गई थी। जहां 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाने का फैसला कीया गया। इस दिन, WHO द्वारा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष थीम के साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमो आयोजन किया जाता है।
आप लोग तो जानते ही हैं कि इस दुनिया का जो सबसे अनमोल तोहफा है वह है मनुष्य का शरीर अगर आप धन-संपत्ति कुछ भी गुमा लेते हैं तो उसे आप अपने स्वास्थ्य के बल पर फिर से पा सकते हैं। लेकिन अगर आप एक बार अपना स्वास्थ्य खो देते हैं तो उसे आप कभी पा नहीं सकते। जीवन भर लग जाते हैं किसी व्यक्ति को किसी बीमारी का इलाज कराते कराते लेकिन फिर भी वे कभी शांति और आराम से नहीं जी सकते। इसीलिए कहा गया है कि स्वास्थ्य इस दुनिया में सबसे बड़ा धन है।
हम आपसे यही कहेंगे कि आप अपने स्वास्थ्य का पूरी तरह से ध्यान रखें और जीवन में कभी भी किसी भी धर्म संपत्ति को पाने के लिए अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ ना करें। आप स्वस्थ रहेंगे तो खुश रहेंगे इस जीवन को अच्छे से जी पाएंगे क्योंकि यह जिंदगी बहुत छोटी है इसमें धन संपत्ति ज्यादा मायने नहीं रखती मायने यह रखता है कि आप जिंदगी को कितना जीते हैं।