love इस दुनिया का सबसे सुन्दर और प्यारा एहसास है। किसी से प्यार करना जितना आसान होता है, उससे कई ज्यादा मुश्किल होता है उस प्यार को इज़हार करना। जिसे आप प्यार करते हैं अगर वो भी आपको उतना ही प्यार करता है, तो इस दुनिया में आपसे ज्यादा खुश-नसीब और कोई भी नहीं है। अपने पार्टनर को पहली बार प्रपोज करने का तरीका ज़िन्दगी में एक खास अहमियत रखता है। क्योंकि आपने अपने प्यार का इज़हार कैसे किया, यह जब तक आप एक दूसरे के साथ रहते हैं तब तक हमेशा आपके साथ याद बनकर रहती है। इसलिए यह पल आपके लिए बहुत स्पेशल होता है। अगर आप सोच रहे हैं कि जिसे आप प्यार करते हैं उसे अपने दिल की बात कैसे बताएं, तो आज का यह पोस्ट आप ही के लिए है। इस पोस्ट में हम आपको आपके पार्टनर को सस्ते में और अच्छे से प्रपोज करने यानी अपने प्यार का इज़हार करने के तरीको के बारे में बताएंगे।
अच्छे से और सस्ते में प्रपोज़ करने के तरीके

* वैलेंटाइन-डे के अवसर पर करें प्रपोज
आपको तो पता ही होगा की वैलेंटाइन-डे को प्यार करने वालो का दिन माना जाता है। अगर आप साल भर अनेक प्रयासो के बावजूद भी अपने प्यार का इज़हार करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए हैं, तो वैलेंटाइन-डे आपके लिए एक परफेक्ट दिन है। वैलेंटाइन-डे पर आप उन्हें तोहफे देकर, लेटर लिखकर या उन्हें किसी स्पेशल जगह घूमने ले जाकर प्रपोज कर सकते हैं।
* लाल गुलाब देकर
लाल गुलाब को हमेशा से ही प्यार का प्रतीक माना गया है। अगर आप अपने प्यार का इज़हार करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहीं हैं, तो आप उसे लाल गुलाब देकर अपने दिल की बात को बता सकते हैं।
* घुटनों के बल बैठकर
घुटनों के बल बैठकर अपने प्यार का इज़हार करने का तरीका पुराना होने के साथ साथ आधुनिक भी है। आप अपने पार्टनर के तारीफ में कुछ लाइने लिखें और हाथों में रिंग लेकर, फूलो का गुलदस्ता लेकर उन्हें प्रपोज कर सकते हैं। अगर आप उन्हें ऐसे प्रपोस करते हैं तो वो आपको कभी ना नहीं कह पाएंगे।
* आप जहां पहली बार मिले थे
अपने प्यार का इज़हार करने के लिए आप अपने पार्टनर को उस जगह ले जा सकते हैं, जहां आप दोनों पहली बार मिले थे। उस जगह पर आप दोनों के साथ बिताए उन अच्छे पलो को याद करते हुए आप अपने प्यार का इज़हार कर दें।
* कैंडल लाइट डिनर
कैंडल लाइट डिनर तो सबको पसंद होता है और खास करके लड़कियो को बेहद पसंद आता है। सूंदर शाम के वक्त आप अपने प्यार के साथ एक कैंडल लाइट डिनर का आयोजन करें और उन्हें अपने दिल की बात बताएं। कैंडल लाइट डिनर का प्लान आप अपने बजट को ध्यान में रखते हुए अपने पसंद के मुताबिक घर में या किसी रेस्टोरेंट में भी कर सकते हैं।
* रिंग देकर करें प्रपोज़
अक्सर देखा जाता है कि लड़के घुटनों के बल बैठकर या वाइन के गिलास में रिंग डालकर एक अलग अंदाज में ही अपने पार्टनर को प्रपोज करते हैं, अगर आप चाहे तो ऐसा भी कर सकते हैं। लेकिन ऐसा करने से पहले आप अपने पार्टनर के स्वभाव के बारे में जरूर जान लें। और साधारण तरीके से उन्हें रिंग देकर प्रपोज कर सकते हैं।
* सीधे शब्दों में करें प्रपोज
वैसे तो प्यार का इज़हार करने के कई तरीके हो सकते हैं, लेकिन सबसे बेहतर और सबसे अच्छा तरीका वही होता है जो आपको और आपके पार्टनर को पसंद हो और आपके मन व स्वभाव के अनुसार हो। अगर आप सीधे व सरल स्वभाव के हैं, तो आप सीधे सीधे उनसे मिलकर उन्हें साफ और सीधे शब्दों में अपने दिल के बात को उनके आगे रख सकते हैं।
* घूमने जाएं
आप जिसे प्यार करते हैं वो अगर घूमने का शौक रखती हैं, तो आप उनके साथ एक अच्छी सी जगह का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। उस जगह जाकर घूमते घूमते ही एक अच्छा सा मौका देखकर आप उन्हें प्रपोज कर सकते हैं। अगर आपका बजट हो तो आप ट्रिप के दौरान होटल या रेस्टोरेंट में स्पेशल अरेंजमेंट भी करवा सकते हैं और अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं।
* खत लिखकर
आप चाहे तो खत लिखकर भी अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं। वैसे तो यह तरीका बेशक बहुत पुराना है, लेकिन आज भी यह एक असरदार और रोमांटिक तरीका है। वर्तमान समय में जहां लोग प्यार का इज़हार करने के लिए केवल एक SMS या वाट्सएप मैसेज करते हैं, वहां हांथो से लिखे खत की बात अलग ही होती है। अगर आप बोलने में हिचकिचाहट रखते हैं, तो आप अपने दिल के बात को पन्नों पर उतार कर उन्हें प्रपोज़ कर सकते हैं।
* गाना रिकॉर्ड कर
अगर आप गाना गाने के शौक रखते हैं, तो आप अपनी खुद के आवाज में एक प्यारा सा गाना गाकर अपने प्यार को बयान कर सकते हैं। हर कोई गाना गाने में उतना सहज नहीं होता, ऐसे में आप चाहें, तो अपने प्यार के पसंदीदा गानों का एक कलेक्शन तैयार करें और उसे अपनी आवाज में रिकॉर्ड करके उन्हें प्रपोज कर सकते हैं।
* कविता व शायरी के जरिए
अगर आप लिखने में अच्छे हैं यानि आप थोड़ा बहुत लिख लेते हैं तो आप उनके लिए कोई स्पेशल कविता या शायरी लिखकर उनसे अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं। इसके जरिए आपके जीवन में वो क्या अहमियत रखते हैं उन्हें यह बता सकते हैं। अगर आप खुद कविता या शायरी नहीं लिख सकते, तो किसी दूसरे कवि या शायर की रचनाओ का इस्तेमाल करके आप अपने दिल के हाल को बयांन कर सकते हैं।

* वीडियो मैसेज भेजकर
आप चाहे तो आप अपने स्पेशल प्यार के लिए एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करके भी अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं। वीडियो में आप उनके साथ बिताए गए हसीन पलो की तस्वीरों को व वीडियो को शामिल करके उन्हें बता सकती हैं कि आप उन्हें कब से प्यार करते हैं। वीडियो मैसेज के द्वारा प्रपोज करने का तरीका जरूर उनका दिल छू जाएगा।
* साथ में समय बिताएं
अपने दिल की बात को कहने से पहले साथ में समय बिताएं। आप चाहें, तो उनके साथ लॉन्ग वॉक या पिकनिक पर जा सकते हैं या अपने घर में ही उनके साथ समय बिता सकते हैं। साथ में समय बिताते हुए बातों ही बातों में आप उनसे अपने दिल की बात कर सकते हैं।
* साइन सरप्राइज दें
अगर आप अनोखे ढंग से लड़के को प्रपोज करना चाहते हैं, तो साइन सरप्राइज आपके लिए एक बेस्ट तरीका हो सकता है। इसमें आप उनके लिए कुछ क्लू (संकेत) देकर उन्हें आप तक पहुंचने के लिए मजबूर कर सकते हैं। जिसके बाद आप उन्हें रोमांटिक अंदाज में प्रपोज कर सकते हैं। इस तरह के साइन सरप्राइज में आप चाहें तो उन्हें किसी के द्वारा अलग-अलग मैसेज के साथ छोटे-छोटे तोहफ़े देकर या फिर उनके घर से लेकर स्पेशल डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए अलग-अलग साइन देकर उन्हें सरप्राइज कर सकती हैं।
* खेल-खेल में करें प्यार का इज़हार
आप चाहे तो खेल-खेल में भी अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं। आप उनके साथ लूडो, शतरंज, आंख मिचोली और ट्रुथ एंड डेयर जैसे गेम खेल सकते हैं। इस दौरान आप खेल-खेल में ही उन्हें यह बता सकती हैं कि आप उनके बारे में क्या सोचते हैं और उनके प्रति क्या महसूस करते हैं।
उम्मीद है आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी, अगर आपको हमारे बताए गए आईडियास अच्छे लगे तो आप इन आईडियास को फॉलो करके अपने पसंद और सुविधा के अनुसार सस्ते में प्रपोज कर सकते हैं और अपने प्यार का दिल जीत सकते हैं। हमारे बताए गए इन आईडियास में से आपको कौन सा आईडिया सबसे अच्छा लगा हमें कमेंट करके बताएं। और अगर आपके दिमाग में भी कोई अच्छा आईडिया है, कोई सवाल है तो भी आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगा तो इस पोस्ट को लाइक करें और अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर करें। ताकि वह भी अपने प्यार को इजहार करने के इन आईडियास को अपनाकर अपने अपने प्यार को इजहार करें और अपने लाइफ पार्टनर के साथ हैप्पी रहें।